50 इंच का Daiwa D50U1WOS 4K TV भारत में लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां

Daiwa D50U1WOS की कीमत 43,999 रुपये है, जिसमें टीवी का सिंगल 50 इंच मॉडल मिलता है। इस टीवी को आप रिटेल स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 8 जुलाई 2021 13:52 IST
ख़ास बातें
  • Daiwa D50U1WOS टीवी DLED A+ ग्रेड डिस्प्ले पैनल से लैस है
  • यह टीवी LG के webOS TV पर काम करता है
  • Daiwa D50U1WOS क्वाड-कोर ARM CA55 प्रोसेसर से लैस है

Daiwa D50U1WOS थिंक्यू एआई और मैजिक रिमोट के साथ आता है

Daiwa D50U1WOS smart TV को भारत में लॉन्च कर दिया गया है और इसको लेकर दावा किया गया है कि यह पहला 4K TV होगा, जो कि LG के webOS TV पर काम करेगा। Daiwa D50U1WOS थिंक्यू एआई और मैजिक रिमोट के साथ आता है। टीवी में बेजल-लेस डिज़ाइस के साथ 96 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो मौजूद है। साथ ही इसमें HDR10 support, MEMC technology, Dolby Audio जैसे फीचर्स मौजूद हैं। यह टीवी क्वाड-कोर प्रोससेर और माली जीपीयू से लैस है।
 

Daiwa D50U1WOS price in India, availability

Daiwa D50U1WOS की कीमत 43,999 रुपये है, जिसमें टीवी का सिंगल 50 इंच मॉडल मिलता है। इस टीवी को आप रिटेल स्टोर्स और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं।
Advertisement
 

Daiwa D50U1WOS specifications, features

Daiwa D50U1WOS में 50 इंच 4K (3,840x2,160 पिक्सल) रिज़ॉल्यूशन DLED A+ ग्रेड डिस्प्ले पैनल दिया गया है, जिसके साथ तीन किनारों पर स्लिम बेजल्स मौजूद है। इसके अलावा, टीवी में 60 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट, 16:9 आस्पेक्ट रेशियो  और 10,00,000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो मौजूद है। टीवी की अधिकतम ब्राइटनेस 400 निट्स है और इसमें Quantum Liminit+ टेक्नोलॉजी मौजूद है।

Daiwa D50U1WOS क्वाड-कोर ARM CA55 प्रोसेसर से लैस है, जिसकी क्लॉक स्पीड 1.1GHz है और इसके साथ MALI G31 MP2 जीपीयू मौजूद है। टीव में 1.5 जीबी रैम और 8 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह टीवी LG के webOS TV पर काम करता है और इसमें ThinQ AI voice फीचर मौजूद है। Daiwa D50U1WOS में HDR10, HLG और MEMC जैसे फीचर्स का सपोर्ट मौजूद है। ऑडियो के लिए टीवी नें 20वॉट बॉक्स स्पीकर्स दिए गए हैं, जिसके साथ डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट मौजूद है। टीवी में Netflix, Youtube, Prime Video, Disney+ Hotstar, Zee5, SonyLiv जैसी ओटीटी ऐप्स का सपोर्ट भी दिया गया है। LG ThinQ स्मार्टफोन ऐप के जरिए इन ऐप्स को कंट्रोल किया जा सकता है।
Advertisement

कनेक्टिविटी के लिए टीवी में डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वी5.0, तीन HDMI 2.0 पोर्ट्स, दो यूएसबी 2.0 पोर्ट्स, इथरनेट, ऑप्टिकल आउटपुट, आयरफोन जैक, आरएफ इन और एवी इन शामिल है। टीवी के साथ मिलने वाला मैजिक रिमोट बिल्कुल एलजी स्मार्ट टीवी के साथ मिलने वाले रिमोट जैसा है। इसमें एयर माउस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। टीवी का डायमेंशन 1,120x90x655mm और भार 9.4 किलोग्राम है।
 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

50.00 इंच

डाइमेंशन

1120x90x655

रिज़ॉल्यूशन

4K

ओएस

WebOS

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  3. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  5. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.