'चोर निकल के भागा' का फर्स्ट लुक जारी, Netflix पर होगी रिलीज

मूवी पर पिछले काफी समय से Maddock Films के बैनर तले प्रोड्यूसर दिनेश विजान के हाथों काम चल रहा था, जिनके बारे में एक बार ये भी कहा जा रहा था कि वे ही फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 29 अगस्त 2022 18:44 IST
ख़ास बातें
  • Netflix ने 'चोर निकल के भागा' से पर्दा उठा दिया है
  • यामी गौतम धार और सनी कौशल स्टारर थ्रिलर फिल्म है चोर निकल के भागा
  • यह ऐसे चोर की कहानी है जो एक प्लेन हाइजैक में फंस जाता है

चोर निकल के भागा मेडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनी है

फिल्म 'चोर निकल के भागा' को नेटफ्लिक्स ओरिजनल के रूप में रिलीज किया जाएगा। Netflix ने 'चोर निकल के भागा' से पर्दा उठा दिया है। यामी गौतम धार और सनी कौशल स्टारर इस थ्रिलर मूवी को नेटफ्लिक्स का साथ मिला है जिससे यह ग्लोबल लेवल पर रिलीज की जा सकेगी। नेटफ्लिक्स ने मूवी की फर्स्ट लुक इमेज को भी शेयर किया है। इसके साथ में एक छोटा सा पर्दे के पीछे का वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें फिल्म की कास्ट को सेट पर डायरेक्टर के साथ दिखाया गया है। इसमें दिखता है कि एयरप्लेन के सेट्स पर कैसे काम होता है। यामी गौतम धार और सनी कौशल के अलावा फिल्म में शरद केलकर भी हैं। 

मूवी पर पिछले काफी समय से Maddock Films के बैनर तले प्रोड्यूसर दिनेश विजान के हाथों काम चल रहा था, जिनके बारे में एक बार ये भी कहा जा रहा था कि वे ही फिल्म को डायरेक्ट भी कर रहे हैं। लेकिन अब आखिर में फिल्म नेटफ्लिक्स ओरिजनल के रूप में रिलीज की जा रही है। अजय सिंह फिल्म के नए डायरेक्टर हैं। नेटफ्लिक्स इंडिया ने एक ट्वीट के माध्यम से फिल्म के राइटर सिराज अहमद और त्रिशांत श्रीवास्तव के बारे में जानकारी दी है। हालांकि, फिल्म राइटिंग में उनका कितना हाथ है इस बारे में पुष्टि नहीं की गई है। गैजेट्स 360 ने फिल्म के बारे में नेटफ्लिक्स से बात की। 

अजय सिंह ने एक बयान में बताया कि चोर निकल के भागा एक ऐसे चोर की कहानी है जो एक प्लेन हाइजैक में फंस जाता है, उसके बाद फिल्म में कई तरह की घटनाएं आगे बढ़ती हैं। उन्होंने आगे कहा कि मेडॉक फिल्म्स के साथ काम करने का अनुभव अच्छा रहा और नेटफ्लिक्स के साथ आने से वह काफी उत्साहित हैं।  

दिनेश विजान ने फिल्म को लेकर कहा कि यामी और सनी दोनों ने ही इस फिल्म में अद्भुत काम किया है। दोनों को इस फिल्म में साथ लेकर आने से इसमें जान आ गई है और फिल्म वाकई देखने लायक बनी है। मिमी और दावसी के लिए मेडॉक की नेटफ्लिक्स के साथ साझेदारी पहले भी सफल रही है। अब वह चोर निकल के भागा के लिए भी वैसी ही उम्मीद कर रहे हैं। यहां पर फिल्म को ग्लोबल ऑडियंस मिलेगा।  
Advertisement

दिनेश विजान के साथ अमर कौशिक भी फिल्म के प्रोड्यूसर्स में से हैं। उन्होंने कहा कि चोर निकल के भागा उनके लिए बेहद खास फिल्म है क्योंकि एक प्रोड्यूसर के तौर पर मेडॉक फिल्म्स के साथ उनका यह पहला प्रोजेक्ट है। उन्होंने बताया कि दिनेश और उनको फिल्म की स्क्रिप्ट काफी पसंद आई। नेटफ्लिक्स के साथ वह अपनी साझेदारी के लिए बहुत उत्साहित हैं और फिल्म को ग्लोबल लेवल पेश करने के लिए बहुत उत्तेजित भी हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. प्रीपेड टेलीकॉम यूजर्स को फायदा, सरकार ने बनाया 30 दिन के रिचार्ज का रूल
  4. iPhone 17, iPhone 15 Flipkart BBD सेल में ₹20 हजार तक सस्ते हुए!
  5. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  6. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  7. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  8. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  9. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  10. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.