यह है 43 इंच का सबसे सस्ता स्मार्ट टीवी, असली कीमत 36 हजार, लेकिन इस ऑफर से सिर्फ 10559 रुपये में खरीदें!

Realme 108 cm (43 inch) Full HD LED Smart Android TV में 43 इंच की Full HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन  1920 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 29 नवंबर 2022 08:23 IST
ख़ास बातें
  • फ्लिपकार्ट पर 43 इंच का Realme टीवी बेहद सस्ते दामों पर मिल रहा है।
  • Realme 43 इंच स्मार्ट टीवी पर एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर लिया जा सकता है।
  • Realme 43 इंच स्मार्ट टीवी में शानदार फीचर्स दिए गए हैं।

Photo Credit: Flipkart

अगर आप अपने लिए कोई नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका आपके लिए सही साबित हो सकता है। जी हां फ्लिपकार्ट पर 43 इंच का Realme टीवी बेहद सस्ते दामों पर मिल रहा है। आइए रियलमी के इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में जानते हैं।

ऑफर की बात की जाए तो Realme 43 inch Full HD LED Smart Android TV (RMV2108) की कीमत 35,999 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर 36 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 22,999 रुपये में मिल रहा है। बैंक ऑफर की बात करें तो सिटी क्रेडिट कार्ड से 5,000 रुपये से ज्यादा की ट्रांजेक्शन से 10 प्रतिशत यानी कि 1500 रुपये तक छूट मिल सकती है। वहीं सिटी क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 12 प्रतिशत यानी कि 2 हजार रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा सिटी डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर 10 प्रतिशत (अधिकतम 1500 रुपये तक) लाभ लिया जा सकता है। इसी प्रकार ICICI बैंक और कोटक  बैंक के कार्ड्स से भुगतान पर भी डिस्काउंट लिया जा सकता है। फ्रीबीज में Byjus Exam Preparation Classes शामिल हैं। Flipkart Axis Bank बैंक कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत तक कैशबैक मिल सकता है।
Advertisement

अगर इस टीवी को ईएमआई पर खरीदने का प्लान है तो सिर्फ 1,424 रुपये की शुरुआती EMI से इसे खरीदा जा सकता है। एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो पुराना या मौजूदा टीवी एक्सचेंज में देने पर 11,000 रुपये तक बचत हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ तभी मिलता है तब एक्सचेंज में दिया गया प्रोडक्ट कंडीशन और मॉडल के अनुरूप होता है। एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर लगाने का बाद इसकी कीमत 10,559 रुपये तक कम हो सकती है।

Realme 43 inch Full HD LED Smart Android TV में 43 इंच की Full HD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन  1920 x 1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 60Hz है। यह टीवी Netflix,Prime Video,Disney+Hotstar और Youtube को सपोर्ट करता है। ऑपरेटिंग सिस्टम की बात करें तो यह एंड्रॉयड पर काम करता है। इसमें गूगल एसिस्टेंट और क्रॉमकास्ट बिल्ट इन मिलते हैं। यह टीवी 24W साउंड आउटपुट को सपोर्ट करता है।
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

43.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

Full-HD

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  2. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  3. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  5. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  7. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  8. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  9. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  10. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.