28 हजार में मिल रहा 58,990 MRP वाला 1.5 टन Split AC, सीजन से पहले Amazon पर मची लूट

गर्मियों की शुरुआत हो गई है और ऐसे में AC की खरीदारी शुरू होने वाली है। Amazon पर स्मार्ट एसी पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 5 मार्च 2023 12:04 IST
ख़ास बातें
  • गर्मियों की शुरुआत हो गई है और ऐसे में AC की खरीदारी शुरू होने वाली है।
  • नया 1.5 का AC लाने का प्लान कर रहे हैं तो अमेजन पर बेस्ट मौका है।
  • Amazon पर एसी पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है।

Photo Credit: Amazon

गर्मियों की शुरुआत हो गई है और ऐसे में AC की खरीदारी शुरू होने वाली है। अगर आप भी सीजन की शुरुआत में अपने घर नया 1.5 का AC लाने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon पर मौजूदा इन प्रोडक्ट्स पर नजर डाल सकते हैं। ई-कॉमर्स साइट पर इन एयर कंडीशनर पर कीमत में कटौती, बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर का लाभ मिल रहा है। आइए इन तीन स्मार्ट एसी के स्पेसिफिकेशंस और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Panasonic 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Twin-Cool Inverter Split Air Conditioner:  Panasonic 1.5 Ton 3 Star Wi-Fi Twin-Cool Inverter Split Air Conditioner की MRP 55,400 रुपये है, लेकिन 35 प्रतिशत डिस्काउंट के बाद 35,990 रुपये में लिस्ट किया गया है। वहीं इस एसी को 1,719 रुपये प्रति माह की आसान EMI से खरीदा जा सकता है। Panasonic के इस एसी की क्षमता 1.5 टन है। एनर्जी सेविंग के लिए इसे 3 स्टार दिए गए हैं। इस वाई-फाई एसी में ट्विन कूल टेक्नोलॉजी है। यह स्प्लिट एसी शील्ड ब्लू एंटी कॉरिशन टेक्नोलॉजी के साथ आता है। इस एसी में PM 2.5 एयर प्यूरिफिकेशन मिलता है।

Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split AC: ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Lloyd 1.5 Ton 3 Star Inverter Split एसी 43 प्रतिशत छूट के बाद 33,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि इसकी एमआरपी 58,990 रुपये है।  1.5 टन की कैपेसिटी वाले इस एसी में 5 इन 1 कंवर्टिबल सिस्टम, एंटी वायरल और PM 2.5 फिल्टर और कॉपर कंडेशनर मिलता है। एनर्जी सेविंग के लिए इस एसी को 3 स्टार दिए गए हैं। यह एसी 1,600 रुपये प्रति माह EMI पर भी उपलब्ध है। एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो इस एसी की खरीद पर पुराना या मौजूदा एसी एक्सचेंज में देने पर 5,370 रुपये की बचत हो सकती है। बैंक ऑफर में HSBC Cashback कार्ड से पेमेंट पर 10 प्रतिशत (250 रुपये तक) बचत हो सकती है। बैंक ऑफर और एक्सचेंज ऑफर के बाद प्रभावी कीमत 27,879 हो जाएगी।

AmazonBasics 1.5 Ton 3 Star Split AC: AmazonBasics 1.5 Ton 3 Star Split AC की एमआरपी 51,819 रुपये है, जो कि 35 प्रतिशत छूट के बाद 33,790 रुपये में लिस्ट किया गया है। एक्सचेंज ऑफर की बात की जाए तो इस एसी की खरीद पर पुराना या मौजूदा एसी एक्सचेंज में देने पर 5,370 रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का लाभ एक्सचेंज में दिए जाने वाले मॉडल की कंडीशन निर्भर करता है। AmazonBasics 1.5 Ton 3 Star Split AC में वाई-फाई स्मार्ट फीचर मिलते हैं, जिसमें Alexa/Google Assistant शामिल है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Split Air Conditioner, Cheapest AC, Discount on AC, Amazon

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.