BSNL Cinema Plus: लॉन्च हो गई BSNL की OTT सर्विस, कीमत 99 रुपये से शुरू, मिलेंगे ये फायदे

बेस प्लान 49 रुपये का है, जिसमें ShemarooMe, Hungama, Lionsgate और EpicOn का कंटेंट देखने को मिलेगा। प्लान की कीमत पहले 99 रुपये थी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 मई 2023 19:44 IST
ख़ास बातें
  • BSNL Cinemaplus Starter Pack की कीमत 99 रुपये है
  • BSNL Cinemaplus Full Pack की कीमत 199 रुपये है
  • सबसे महंगा पैक 249 रुपये का BSNL Cinemaplus Premium Pack है

Cinema Plus सर्विस में तीन पैक शामिल हैं

OTT प्लेटफॉर्म का जमाना है और अब इस मार्केट में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) भी अपनी नई सर्विस Cinema Plus के साथ एंट्री ले रही है। कंपनी की नई ओवर-द-टॉप (OTT) सर्विस की घोषणा कर दी गई है। BSNL ने Cinema Plus के पैक्स का खुलासा भी कर दिया है। OTT प्लेटफॉर्म पर यूजर्स चार थर्ड-पार्टी सर्विस - Zee5, SonyLiv, YuppTV, EPICON, LIONSGATE, Shemaroo, Hungama और Disney+ Hotstar के कंटेंट को स्ट्रीम कर सकेंगे।

BSNL के Cinema Plus पोर्टल के अनुसार, BSNL की नई सर्विस 8 विभिन्न OTT सर्विस प्रोवाइडर्स के कंटेंट को दिखाएगी। इसके लिए कंपनी ने Zee5, SonyLiv, YuppTV, EPICON, LIONSGATE, Shemaroo, Hungama और Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी की है। पैक की कीमत 49 रुपये से शुरू होती है और वैलिडिटी और OTT सर्विस के आधार पर 249 रुपये तक जाती है।

BSNL Cinema Plus पहले से चलते आ रहे YuppTV का एक रीब्रांडेड वर्जन है, जो 249 रुपये के प्लान के साथ आता था। हालांकि, Cinema Plus में लोगों को चुनने के लिए तीन पैक्स मिलेंगे।
 

BSNL Cinema Plus Starter Pack

बेस प्लान 49 रुपये का है, जिसमें ShemarooMe, Hungama, Lionsgate और EpicOn का कंटेंट देखने को मिलेगा। प्लान की कीमत पहले 99 रुपये थी।
 

BSNL Cinema Plus Full Pack

Cinema Plus full pack में Zee5 Premium, SonyLiv Premium, YuppTV और Disney+ Hotstar का कंटेंट देखने को मिलेगा। प्लान की कीमत 199 रुपये है।
 

BSNL Cinema Plus Premium Pack

249 रुपये के इस प्लान में Zee5 Premium, SonyLiv Premium, YuppTV, ShemarooMe, Hungama, Lionsgate और Disney+ Hotstar की सर्विस मिलेगी।
Advertisement

Cinema Plus को इस्तेमाल करने के लिए आपके पास BSNL Fiber का एक एक्टिव कनेक्शन होना चाहिए। इसके बाद आपको ऊपर बताए गए प्लान में से एक को एक्टिवेट कराना होगा। प्लान के एक्टिव होने के बाद आपको उस प्लान में मिलने वाली सर्विस को अपने रजिस्टर्ड फोन नंबर के साथ लॉगइन करना होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  2. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. मोबाइल की महंगी मार! Rs 8 हजार बढ़ गई Samsung Galaxy M47 फोन की कीमत
  2. Vivo ने सस्ता फोन Vivo Y05e किया लॉन्च, 5150mAh बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Acer ने लॉन्च किया 2 डिस्प्ले वाला फोन! 64MP कैमरा, 5000mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  4. मोबाइल नेटवर्क गया तो इस देश में ट्रेनें हो गईं ठप! भारत में भी हो सकता है? जानें
  5. 5000mAh बैटरी वाला Xiaomi फोन 21 हजार सस्ता खरीदें! Flipkart पर भारी डिस्काउंट
  6. Samsung Galaxy S27 Pro के फीचर्स में हो सकती है कटौती! प्रोसेसर, कैमरा को लेकर अपडेट
  7. पाकिस्तान में क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ जारी हुआ फतवा, इस्लामिक कानून के तहत अवैध करार
  8. Motorola लेटेस्ट फोन Edge 70 Max में होगी 7100mAh बैटरी, 7000 निट्स वाली डिस्प्ले! 15 जुलाई को है लॉन्च
  9. भारत में इस कारण 50% से ज्यादा यूजर्स जल्दी बदल लेते हैं अपना स्मार्टफोन!
  10. Samsung Galaxy Tab S12+ की पहली झलक, फ्रंट डिजाइन आया नजर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.