Boat ने 12 घंटे चलने वाला ब्लूटूथ स्पीकर Stone 352 Pro किया लॉन्च, जानें कीमत

Boat Stone 352 Pro में 14W RMS आउटपुट दिया गया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 11 जुलाई 2024 11:22 IST
ख़ास बातें
  • यह सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप दे सकता है
  • चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है
  • Stone 352 Pro को कंपनी ने IPX5 रेटिंग दी है

Stone 352 Pro को कंपनी ने IPX5 रेटिंग दी है

Photo Credit: Boat lifestyle

Boat ने भारत ने में नया पोर्टेबल स्पीकर Stone 352 Pro लॉन्च किया है। यह कंपनी की स्टोन सीरीज में आने वाले ब्लूटूथ स्पीकर्स में नया एडिशन है। स्पीकर को कंपनी ने खासतौर पर छोटी पार्टी, ग्रुप पार्टी आदि के लिए डिजाइन किया है। यह वजन में हल्का है और साइज में भी कॉम्पेक्ट है। इसमें बोट की सिग्नेचर साउंड मिलती है जो कि बैलेंस्ड ऑडियो और डीप बेस देने का दावा करती है। पोर्टेबल ब्लूटूथ स्पीकर में RGB लाइट्स भी दी गई हैं, यानी पार्टी के समय यह एक उपयोगी ऑडियो डिवाइस बन जाता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य फीचर्स के बारे में। 
 

Boat Stone 352 Pro price in India

Boat Stone 352 Pro पोर्टेबल स्पीकर भारत में 1799 रुपये में आता है। पोर्टेबल स्पीकर को Boat की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। इसे Amazon से भी खरीदा जा सकता है। यह रेजिंग ब्लैक, ग्रूवी ग्रे, और वाइबिंग ब्लू में कलर्स में लॉन्च किया गया है। 
 

Boat Stone 352 Pro specifications

Boat Stone 352 Pro में 14W RMS आउटपुट दिया गया है। इसमें बोट सिग्नेचर साउंड टेक्नोलॉजी है। कंपनी के अनुसार, यह बैलेंस्ड ऑडियो, डीप बेस की बदौलत यूजर को रिच साउंड एक्सपीरियंस दे सकता है। स्पीकर का वजन 600 ग्राम है। RGB लाइट्स का सपोर्ट भी इस स्पीकर में दिया गया है। ये लाइट्स म्यूजिक प्ले के दौरान रंग बदल सकती हैं जिससे पार्टी का माहौल बेहतर बनाया जा सकता है। 

कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ का सपोर्ट है। डिवाइस को इसके लिए Bluetooth 5.3 वर्जन से लैस किया गया है। इसमें ट्रू वायरलेस स्टीरियो फंक्शन है जिससे कि इसमें दो स्पीकर पेअर किए जा सकते हैं। इसमें मल्टीपल पोर्ट दिए गए हैं जिसमें USB, AUX, और TF कार्ड स्लॉट भी है। स्पीकर में बिल्ट-इन माइक्रोफोन है जिससे इसे हैंड्स फ्री कॉल के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है। 
Advertisement

Stone 352 Pro को कंपनी ने IPX5 रेटिंग दी है ताकि यह पानी के छींटों में भी आसानी से खराब न हो। आउटडोर में भी इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। स्पीकर की बैटरी लाइफ की बात करें तो यह सिंगल चार्ज में 12 घंटे का बैकअप दे सकता है। चार्जिंग के लिए इसमें टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।  
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  3. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  4. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  6. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  2. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  5. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  6. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  7. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  9. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.