100 W साउंड वाला boAt Nirvana Luxe पार्टी स्पीकर लॉन्च, 15 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत

boAt Nirvana Luxe में 1.25 इंच के दो ट्विटर लगे हैं। इसमें 3 इंच के दो सब-वूफर भी कंपनी ने दिए हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 जनवरी 2026 08:45 IST
ख़ास बातें
  • boAt Nirvana Luxe में 1.25 इंच के दो ट्विटर लगे हैं।
  • boAt Nirvana Luxe में 100W साउंड आउटपुट होने का दावा किया गया है।
  • यह Broadcast Mode को भी सपोर्ट करता है।

boAt Nirvana Luxe में 100W साउंड आउटपुट होने का दावा किया गया है।

Photo Credit: Boat lifestyle

boAt की ओर से नया ब्लूटूथ स्पीकर boAt Nirvana Luxe लॉन्च किया गया है। यह कंपनी की ओर से नये पार्टी स्पीकर के तौर पर पेश किया गया है। यह आउटडोर में भी इस्तेमाल हो सकता है क्योंकि IPX6 रेटिंग इसमें दी गई है। स्पीकर में LED लाइटिंग दी गई है जो डाइनेमिक इफेक्ट के साथ आती है। यह म्यूजिक के साथ सिंक हो सकती है। जिसके लिए कंपनी तीन तरह के मोड इसमें दिए हैं। स्पीकर 100W की साउंड आउटपुट दे सकता है। इसमें 2 ट्विटर लगे हैं और दो सबवूफर मिल जाते हैं। यह 15 घंटे तक का बैकअप दे सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और सभी फीचर्स के बारे में। 

boAt Nirvana Luxe price

boAt Nirvana Luxe की भारत में कीमत 9,999 रुपये बताई गई है। यह स्पीकर कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट boat-lifestyle.com से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा यह Amazon ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर भी खरीद के लिए उपलब्ध है। यह दो कलर वेरिएंट्स Ivory White और Charcoal Black में खरीद के लिए उपलब्ध है। 

boAt Nirvana Luxe specifications and features

boAt Nirvana Luxe में 1.25 इंच के दो ट्विटर लगे हैं। इसमें 3 इंच के दो सब-वूफर भी कंपनी ने दिए हैं। boAt Nirvana Luxe में 100W साउंड आउटपुट होने का दावा किया गया है। इसमें सराउंड साउंड के लिए 360˚ स्पेशिएल ऑडियो सपोर्ट दिया गया है। यह Broadcast Mode को भी सपोर्ट करता है जिसकी मदद से इसके साथ मल्टीपल Nirvana Luxe स्पीकर कनेक्ट किए जा सकते हैं। हाई क्वालिटी ऑडियो स्ट्रीमिंग के लिए डिवाइस में LDAC सपोर्ट दिया गया है। 

Nirvana Luxe में 15 घंटे तक प्लेबैक टाइम होने का दावा किया गया है। यह boAt Hearables ऐप के साथ कनेक्ट हो सकता है जिसकी मदद से यूजर को ऑडियो मोड के कंट्रोल, और LED इफेक्ट का कंट्रोल भी मिल जाता है। यह आउटडोर में भी इस्तेमाल हो सकता है क्योंकि IPX6 रेटिंग इसमें दी गई है। स्पीकर में LED लाइटिंग दी गई है जो डाइनेमिक इफेक्ट के साथ आती है। इसमें बिल्ट-इन माइक्रोफोन है जिसकी मदद से यह हैंड्स-फ्री कॉलिंग के लिए भी उपयुक्त है। कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3 इसमें दिया गया है। यह 10 मीटर की रेंज तक कनेक्टिविटी प्रदान करता है। पेअरिंग के लिए AUX, USB Type-C, और NFC सपोर्ट इसमें दिया गया है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  2. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  3. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple पर अमेरिकी सरकार का चाइनीज मेमोरी चिप्स से दूरी बनाने का प्रेशर
  2. iQOO Neo 11 Ultra में मिल सकता है 6.83 इंच डिस्प्ले, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. iQOO का तहलका! लॉन्च करेगी 15,000mAh बैटरी वाला फोन! मिल सकते हैं 200MP दो कैमरा!
  4. Vivo भारत में ला रही सस्ता फोन, 50MP दो कैमरा, 7200mAh होगी बैटरी!
  5. Airtel ने शुरू किया FREE सैटेलाइट इंटरनेट! SpaceX से डील, बिना मोबाइल नेटवर्क भी चलेंगे WhatsApp जैसे ऐप
  6. IND vs SL Test Match LIVE: भारत-श्रीलंका टेस्ट मैच आज, यहां देखें फ्री!
  7. iQOO Buds भारत में 20 अगस्त को होंगे लॉन्च, डिजाइन आया सामने
  8. ₹4500 सस्ता मिल रहा Oppo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! Flipkart पर जबरदस्त ऑफर
  9. Independence Day 2026: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का संबोधन, ऐसे देखें फ्री!
  10. Apple का फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में हो सकता है लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.