boAt CineHead E1 लॉन्च: 150-इंच तक स्क्रीन साइज और Android सपोर्ट, कीमत Rs 8 हजार से कम

boAt CineHead E1 बजट प्रोजेक्टर लॉन्च हुआ है, जिसमें 150 इंच प्रोजेक्शन और Android 13 सपोर्ट मिलता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2026 18:15 IST
ख़ास बातें
  • boAt CineHead E1 की कीमत 7,499 रुपये रखी गई है
  • प्रोजेक्टर 150 इंच तक स्क्रीन और Android 13 सपोर्ट देता है
  • Netflix और अन्य OTT ऐप्स के साथ स्मार्ट फीचर्स मिलते हैं

Photo Credit: boAt

boAt ने अपने प्रोजेक्टर लाइनअप को बढ़ाते हुए नया CineHead E1 लॉन्च कर दिया है। यह एक बजट स्मार्ट प्रोजेक्टर है, जो 720p रिजॉल्यूशन, 1080p प्लेबैक सपोर्ट, 150 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस और 150 इंच तक प्रोजेक्शन साइज के साथ आता है। यह Android 13 बेस्ड इंटरफेस पर चलता है और Netflix, YouTube, Prime Video जैसे ऐप्स सपोर्ट करता है।

कीमत की बात करें तो boAt CineHead E1 को 7,499 रुपये में लॉन्च किया गया है। boAt CineHead E1 में 720p का नेटिव रिजॉल्यूशन दिया गया है, जबकि यह 1080p कंटेंट प्लेबैक को सपोर्ट करता है। इसमें 150 ANSI ल्यूमेंस ब्राइटनेस मिलती है, जिससे यह प्रोजेक्टर इंडोर और कम रोशनी वाले माहौल के लिए ज्यादा उपयुक्त रहता है।

Advertisement

इसमें 150 इंच तक का बड़ा प्रोजेक्शन साइज मिलता है, जिससे यूजर्स दीवार को बड़े स्क्रीन में बदल सकते हैं। प्रोजेक्टर Android 13 बेस्ड सिस्टम पर चलता है और इसमें Netflix, Prime Video, YouTube, JioHotstar, SonyLIV और Zee5 जैसे ऐप्स पहले से इंस्टॉल मिलते हैं। इसके अलावा यूजर्स ऐप स्टोर से अन्य ऐप्स भी डाउनलोड कर सकते हैं।

फोकस के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक फोकस फीचर दिया गया है, जिससे इमेज को जल्दी शार्प किया जा सकता है। इसके साथ वर्टिकल कीस्टोन करेक्शन भी मिलता है, जो ऑफ-सेंटर प्लेसमेंट पर इमेज को सही करता है।

ऑडियो के लिए इसमें 3W का इनबिल्ट स्पीकर दिया गया है। साथ ही Bluetooth 5.0 सपोर्ट भी मिलता है, जिससे यूजर्स एक्सटर्नल स्पीकर या हेडफोन कनेक्ट कर सकते हैं। कनेक्टिविटी के लिए इसमें डुअल-बैंड Wi-Fi, HDMI, USB और AUX पोर्ट दिए गए हैं। इसके अलावा वायरलेस स्क्रीन मिररिंग का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे मोबाइल या लैपटॉप से कंटेंट सीधे प्रोजेक्ट किया जा सकता है।

Advertisement

डिजाइन की बात करें तो यह प्रोजेक्टर सिंपल और पोर्टेबल फॉर्म फैक्टर में आता है। इसमें रोटेटेबल डिजाइन और एडजस्टेबल स्टैंड दिया गया है, जिससे इसे अलग-अलग एंगल पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  6. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.