boAt की Sony, JBL, Samsung को टक्कर देने की तैयारी, लॉन्च हो रहे हैं 2 नए प्रीमियम साउंडबार

boAt Aavante Prime 6250DA में 5.2.4 चैनल सेटअप मिलेगा। इसमें डुअल वायर्ड सबवूफर्स और ड्यूल वायरलेस रियर सैटेलाइट्स दिए गए हैं, जो 625W RMS आउटपुट डिलीवर करते हैं।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 27 अगस्त 2025 12:02 IST
ख़ास बातें
  • boAt Aavante Prime 6250DA और 7050DA Dolby Atmos सपोर्ट करेंगे
  • कनेक्टिविटी में Bluetooth 5.3, eARC, USB, AUX, Coaxial और Optical सपोर्ट
  • लॉन्च सितंबर 2025 में, Flipkart और Amazon में उपलब्ध होने की संभावना

boAt Aavante Prime 7050DA में 7.1.4 चैनल सेटअप मिलेगा

Photo Credit: boAt

भारत का ऑडियो मार्केट लगातार प्रीमियम सेगमेंट की तरफ बढ़ रहा है और इस ट्रेंड को पकड़ते हुए boAt ने अपनी Aavante Prime रेंज में दो नए साउंडबार जोड़ने की तैयारी कर ली है। कंपनी ने Aavante Prime 6250DA और Aavante Prime 7050DA को अपनी वेबसाइट और ऑनलाइन रिटेल लिस्टिंग में टीज कर दिया है। इन दोनों मॉडलों में Dolby Atmos का सपोर्ट मिलेगा, जो सिनेमैटिक सराउंड साउंड का एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं। boAt Aavante Prime सीरीज पहले से ही बजट-फ्रेंडली और मिड-रेंज कैटेगरी में पॉपुलर है, लेकिन नए मॉडल्स हाई-वॉट आउटपुट और मल्टी-चैनल सेटअप के साथ सीधे प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस को टारगेट करते दिख रहे हैं।

लॉन्च टाइमलाइन की बात करें तो boAt मिड सितंबर में इन दोनों साउंडबार्स को आधिकारिक तौर पर पेश कर सकता है। उसी समय Flipkart Big Billion Days और Amazon Great Indian Festival Sale की भी शुरुआत होने की उम्मीद की जा रही है, तो ऐसी संभावना भी है कि इनकी सेल उसी समय के दौरान शुरू हो। कीमत का खुलासा कंपनी लॉन्च के वक्त करेगी। दोनों मॉडल्स पर एक साल की वारंटी भी दी जाएगी।

अब बात करें फीचर्स की, तो Aavante Prime 6250DA में 5.2.4 चैनल सेटअप मिलेगा। इसमें डुअल वायर्ड सबवूफर्स और ड्यूल वायरलेस रियर सैटेलाइट्स दिए गए हैं, जो 625W RMS आउटपुट डिलीवर करते हैं। इसमें Dolby Atmos और boAt Signature Sound का सपोर्ट है। साउंडबार में मूवी, म्यूजिक, स्पोर्ट्स और न्यूज के लिए डेडिकेटेड मोड्स दिए गए हैं। डिजाइन की बात करें तो यह मैट फिनिश के साथ आता है और कंट्रोल के लिए एक रिमोट भी शामिल है।

दूसरी तरफ, Aavante Prime 7050DA थोड़ा और पावरफुल है। इसमें 7.1.4 चैनल सेटअप मिलेगा और यह 700W RMS आउटपुट डिलीवर करता है। Dolby Atmos और मल्टीपल साउंड मोड्स इसमें भी मौजूद हैं। इसका डिजाइन भी मॉडर्न मैट फिनिश में आता है और यह भी रिमोट के साथ शिप होता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस में दोनों साउंडबार्स Bluetooth v5.3, HDMI eARC, USB, AUX, Coaxial और Optical पोर्ट्स से लैस आएंगे।

Advertisement

boAt Aavante Prime 6250DA और 7050DA कब लॉन्च होंगे?

इसी साल मिड सितंबर में भारत में लॉन्च होने की उम्मीद है।

इन साउंडबार्स की कीमत क्या होगी?

कंपनी ने अभी आधिकारिक कीमत का खुलासा नहीं किया है।

इन्हें कहां से खरीदा जा सकेगा?

इनके Flipkart बिग बिलियन डेज और Amazon ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में उपलब्ध होने की संभावना है, लेकिन कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है।

Advertisement

Aavante Prime 6250DA और 7050DA में क्या फर्क है?

6250DA 5.2.4 चैनल और 625W आउटपुट देता है, जबकि 7050DA 7.1.4 चैनल और 700W आउटपुट ऑफर करता है।

क्या Avante Prime 6250DA वायरलेस रियर सैटेलाइट स्पीकर्स मिलेंगे?

हां, Aavante Prime 6250DA में ड्यूल वायरलेस रियर सैटेलाइट्स शामिल हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.