Blaupunkt Mini LED TV हुए भारत में लॉन्च: 75-इंच तक साइज, गेमिंग फीचर्स और 108W साउंड, जानें कीमत

Blaupunkt 12 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 10% डिस्काउंट भी दे रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 26 अगस्त 2025 15:56 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt Mini LED TVs 65-इंच और 75-इंच साइज में लॉन्च
  • 1500 nits ब्राइटनेस, 120Hz रिफ्रेश रेट और Dolby Atmos साउंड
  • Flipkart पर 28 अगस्त से सेल, कीमत 94,999 रुपये से शुरू

Blaupunkt Mini LED 65-इंच का दाम 94,999 रुपये

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt ने इंडिया में अपने पहले अल्ट्रा-प्रीमियम Mini LED TVs पेश किए हैं। कंपनी ने इन्हें Google TV प्लेटफॉर्म पर लॉन्च किया है और ये दो स्क्रीन साइज - 65-इंच और 75-इंच में उपलब्ध होंगे। ब्रांड का कहना है कि इन टीवी में Mini QD 4K Display, 1500 nits ब्राइटनेस, 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 108W Dolby Atmos साउंड सिस्टम जैसी टेक्नोलॉजी दी गई है, जिससे यूजर्स को घर बैठे सिनेमैटिक एक्सपीरियंस मिलेगा। नए टीवी में बेजल-लेस डिजाइन और प्रीमियम मेटल बेस भी दिया गया है।

Blaupunkt ने इन टीवी की एक्सक्लूसिव सेल Flipkart पर रखी है, जो 28 अगस्त दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कीमत की बात करें तो Blaupunkt Mini LED 65-इंच का दाम 94,999 रुपये और 75-इंच मॉडल का प्राइस 1,49,999 रुपये रखा गया है। इसके साथ ही ब्रांड 12 महीने तक के लिए नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 10% डिस्काउंट भी दे रहा है।

Advertisement

Blaupunkt का कहना है कि नए Mini LED TVs में Mini QD Technology का इस्तेमाल किया गया है जो 1.1 बिलियन कलर्स और वाइब्रेंट विजुअल डिटेल्स ऑफर करती है। कंपनी का दावा है कि 1500 nits की पीक ब्राइटनेस और 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेशियो की वजह से शार्प कॉन्ट्रास्ट और डीप ब्लैक्स मिलते हैं, जिससे हर सीन और ज्यादा नैचुरल और डिटेल्ड लगता है। टीवी Dolby Vision, HDR10 और HLG को भी सपोर्ट करता है जिससे ब्राइटनेस और कलर रिप्रोडक्शन और बेहतर हो जाता है।

ऑडियो की बात करें तो इसमें 108W का Dolby Atmos सर्टिफाइड साउंड सिस्टम दिया गया है, जिसमें 6 स्पीकर शामिल हैं और इसमें 2 सबवूफर भी लगे हैं। वहीं, गेमिंग के शौकीनों के लिए इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, MEMC, ALLM और VRR सपोर्ट दिया गया है।

कनेक्टिविटी फीचर्स में टीवी Bluetooth 5.0 और ड्यूल-बैंड Wi-Fi सपोर्ट करता है। इसके अलावा Google Assistant से लैस रिमोट, Chromecast और AirPlay जैसी खूबियां इसे और स्मार्ट बनाती हैं। कंपनी का कहना है कि Google TV प्लेटफॉर्म पर चलने वाला यह Mini LED TV 10,000 से ज्यादा ऐप्स और गेम्स तक एक्सेस देता है, जिससे यूजर्स को अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट मिलता है।

Advertisement

Blaupunkt ने इंडिया में कौन से नए TVs लॉन्च किए हैं?

कंपनी ने अपने पहले अल्ट्रा-प्रीमियम Google Mini LED TVs पेश किए हैं, जो 65-इंच और 75-इंच स्क्रीन साइज में आते हैं।

Blaupunkt Mini LED TVs की कीमत कितनी है?

65-इंच मॉडल की कीमत 94,999 रुपये और 75-इंच मॉडल की कीमत 1,49,999 रुपये रखी गई है।

ये नए Blaupunkt Mini LED TVs कब से सेल पर जाएंगे?

इनकी एक्सक्लूसिव सेल Flipkart पर 28 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।

Advertisement

इन टीवी की खासियत क्या है?

इनमें Mini QD 4K Display, 1500 nits ब्राइटनेस, 100000:1 कॉन्ट्रास्ट रेश्यो, 120Hz रिफ्रेश रेट और 108W Dolby Atmos साउंड सिस्टम जैसी हाई-एंड टेक्नोलॉजी दी गई है।

Blaupunkt Mini LED TV पर कौन-कौन से ऑफर्स मिलेंगे?

कंपनी नो-कॉस्ट EMI (12 महीने तक) और चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 10% डिस्काउंट ऑफर कर रही है।

क्या ये टीवी गेमिंग के लिए अच्छे हैं?

हां, इनमें 120Hz रिफ्रेश रेट, MEMC, ALLM और VRR सपोर्ट दिया गया है जो स्मूद और लैग-फ्री गेमिंग एक्सपीरियंस देने का दावा करते हैं।

Advertisement

कनेक्टिविटी और स्मार्ट फीचर्स में क्या मिलता है?

टीवी Bluetooth 5.0, ड्यूल-बैंड Wi-Fi, Chromecast, AirPlay और Google Assistant सपोर्ट के साथ आते हैं।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Blaupunkt, Blaupunkt Mini LED TV, Blaupunkt TV
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
#ताज़ा ख़बरें
  1. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  3. Pova 8 5G नया कलर वेरिएंट भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  4. Vivo S2 FE के लान्च से पहले प्राइस लीक, तीन रंगों में आएगा फोन!
  5. क्या फोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर महंगे हो जाएंगे? सरकार ने BIS सर्टिफिकेशन किया अनिवार्य, अब लो क्वालिटी के टेम्पर्ड ग्लास नहीं मिलेंगे
  6. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  7. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  8. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  9. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  10. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.