Blaupunkt ने लॉन्च किए 43 इंच QLED और 55 इंच Google TV, किफायती दामों में मिलेगे प्रीमियम फीचर्स

Blaupunkt 43-inch QLED TV में QLED 4K डिस्प्ले दी गई है जो कि HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट करती है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 27 सितंबर 2023 15:39 IST
ख़ास बातें
  • Blaupunkt 43-inch QLED TV में QLED 4K डिस्प्ले दी गई है।
  • Blaupunkt 55-inch Google TV में 55-इंच की 4K HDR10+ डिस्प्ले दी गई है
  • Blaupunkt 43QD7050 स्मार्ट टीवी की कीमत 28,999 रुपये है।

Blaupunkt 55CSGT7023 में 55 इंच की डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Flipkart

जर्मन ब्रांड Blaupunkt ने भारतीय बाजार में दो प्रीमियम किफायती Blaupunkt 43-इंच QLED और 55-inch Google TV लॉन्च कर दिए हैं। ऑडियो की बात करें तो इस स्मार्ट टीवी में 60W स्पीकर सिस्टम के साथ ट्रूसराउंड दिया गया है। यहां हम आपको Blaupunkt 43-इंच QLED और 55-इंच Google TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Blaupunkt 43-इंच QLED और 55-इंच Google TV की कीमत


कीमत की बात की जाए तो Blaupunkt 43QD7050 की कीमत 28,999 रुपये है। वहीं 55CSGT7023 की कीमत 34,999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो बिक्री के लिए Flipkart पर उपलब्ध होंगे। ग्राहकों को ICICI, Kotak और Axis Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा।


Blaupunkt 43-inch QLED TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Blaupunkt 43-inch QLED TV में QLED 4K डिस्प्ले दी गई है जो कि HDR10+ और Dolby Vision का सपोर्ट करती है। डिस्प्ले 1.1 बिलियन कलर्स प्रदान करती है। टीवी में एलिगेंट ब्लैक डिजाइन के साथ डॉल्बी ऑडियो फीचर दिया गया है जो कि Dolby Atmos और Dolby Digital Plus का सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5.0 और ड्यूल बैंड वाई-फाई, गूगल एसिस्टेंट रिमोट मिलता है। इन बिल्ट क्रॉमकास्ट और Airplay मिलता है, जिनके जरिए 1,000 ऐप्स का सपोर्ट मिलता है। DTS ट्रूसराउंड साउंड, 50-वॉट स्पीकर, वर्सिटाइल साउंड मोड और शानदार कनेक्टिविटी ऑप्शंस के साथ यह टीवी बेहतर व्यूइंग अनुभव प्रदान करता है। ये सीरीज गूगल टीवी पर काम करती है।


Blaupunkt 55-inch Google TV के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


Blaupunkt 55-inch Google TV में 55-इंच की 4K HDR10+ डिस्प्ले दी गई है जो कि 1.1 बिलियन कलर्स प्रदान करती है। टीवी सिनेमैटिक साउंड क्वालिटी प्रदान करता है जो कि डॉल्बी डिजिटल प्लस पर बेस्ड है। वहीं डीटीएस ट्रूसराउंड टेक्नोलॉजी के साथ 60W स्टीरियो बॉक्स स्पीकर सिस्टम है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ब्लूटूथ 5.0, ड्यूल बैंड वाई-फाई, गूगल एसिस्टेंट रिमोट, 3 HDMI पोर्ट, 2 यूएसबी पोर्ट और DVB-C/DVB-T/T2 मिलता है। इन बिल्ट क्रॉमकास्ट और एयरप्ले सपोर्ट के साथ इसमें 10 हजार ऐप्स का एक्सेस मिलता है। यह गूगल टीवी पर काम करता है। स्टोरेज के मामले में इसमें 2GB RAM और 16GB ROM दी गई है। यह स्मार्ट टीवी MT9062 प्रोसेसर पर काम करता है, जिसके साथ Mali-G52 GPU दिया गया है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Portronics का 150W Home Theatre लॉन्च, लिमिटेड टाइम के लिए ₹4 हजार का डिस्काउंट
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  3. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?
  2. ₹26000 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone, ये है पूरी डील
  3. Moto Pad 70 Groove जल्द होगा भारत में लॉन्च, 10,200mAh की बैटरी
  4. Oppo A7 Pro Max में मिल सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी
  5. Samsung के Galaxy Z Fold 8 की 28 लाख यूनिट्स की हो सकती है मैन्युफैक्चरिंग
  6. ट्रंप के सोशल मीडिया पोस्ट से होगी कमाई? लेकिन पहले चुकाने पड़ सकते हैं ₹85 लाख
  7. जापान में इंसानों के लिए आया अनोखा रेफ्रिजरेटर, मात्र 5 मिनट में ठंडा करता है शरीर
  8. भारत की खुद की हवा में उड़ने वाली टैक्सी तैयार! IIT Madras ने दिखाया 110 Km रेंज वाला e200X
  9. ऑनलाइन गेमिंग में बच्चे रहेंगे सुरक्षित, बस इन बातों पर जरूर दें ध्यान
  10. Poco M8 Power के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.