75 इंच Blaupunkt 4K QLED LED TV भारत में लॉन्च, घर में मिलेगा सिनेमा वाला फील

इसमें 60W के स्पीकर्स हैं जो कि क्वाड स्पीकर सिस्टम बनाते हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 21 सितंबर 2022 10:26 IST
ख़ास बातें
  • टीवी में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलती है
  • टीवी में 550 निट्स की ब्राइटनेस है
  • बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Vision का सपोर्ट है

Blaupunkt 75 inch 4K QLED LED TV की भारत में 84,999 रुपये है।

Photo Credit: Blaupunkt

Blaupunkt की ओर से भारत में बड़े स्क्रीन साइज में नया 4K QLED LED TV लॉन्च किया गया है। Blaupunkt 75 inch 4K QLED LED TV में 60W स्पीकर्स हैं। टीवी के लिए कंपनी 50, 55, और 65 इंच साइज पहले ही लॉन्च कर चुकी है। उसी सीरीज में यह 75 इंच का टीवी जोड़ा गया है। टीवी के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स पहले लॉन्च हुए तीन मॉडल्स के जैसे ही हैं। डिजाइन काफी मॉडर्न है और स्क्रीन बेजल लेस है। कंपनी ने इसे Airslim डिजाइन नाम दिया है। टीवी में एलॉय का स्टैंड दिया गया है। 
 

Blaupunkt 75 inch 4K QLED LED TV price availability

Blaupunkt 75 inch 4K QLED LED TV की कीमत 84,999 रुपये है। टीवी की सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है। टीवी को Flipkart Big Billion Days sale के तहत खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 

Blaupunkt 75 inch 4K QLED LED TV specifications, features

कंपनी के इस लेटेस्ट लॉन्च हुए टीवी में 75 इंच का स्क्रीन साइज है और यह 4K रेजॉल्यूशन वाला टीवी है। टीवी में 550 निट्स की ब्राइटनेस है। यह MEMC टेक्नोलॉजी के साथ आता है और बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Vision का सपोर्ट है। इसके अलावा, टीवी में HDR10+ और HLG फॉर्मेट्स का भी सपोर्ट मिलता है। हैंड्स फ्री एक्सपीरियंस के लिए टीवी में एक फार-फील्ड माइक्रोफोन दिया गया है जिसकी मदद से Google Assistant के माध्यम से टीवी को वायस कमांड्स दिए जा सकते हैं। 

साउंड पर कंपनी ने खास ध्यान दिया है। इसमें 60W के स्पीकर्स हैं जो कि क्वाड स्पीकर सिस्टम बनाते हैं। साउंड क्वालिटी रिच बनाने के लिए कंपनी ने इसमें Dolby Audio, Dolby Atmos, DTS और CyberSound Gen 2 का सपोर्ट दिया है। इसमें MediaTek MT9602 (A53) प्रोसेसर है जो कि एक 1.5GHz क्लॉक स्पीड वाला क्वाड कोर प्रोसेसर है। टीवी में 2GB रैम और 32GB स्टोरेज मिलती है। ऑपरेटिंग सिस्टम के तौर पर इसमें Android TV 10 ओएस का सपोर्ट दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में WiFi, Bluetooth 5.0, तीन HDMI पोर्ट, 2 USB पोर्ट और एक Ethernet पोर्ट दिया गया है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.