5,000 रुपये तक के बेहतरीन हेडफोन और ईयरफोन

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 13 नवंबर 2015 12:57 IST
आप एक ऑडियो किट की तलाश में हैं, लेकिन ख़र्चने के लिए बहुत पैसे नहीं हैं तो निराश होने की ज़रूरत नहीं। आपकी पसंद कैसी भी हो, अच्छी बात यह है कि 5,000 रुपये तक में कई शानदार हेडफोन मार्केट में मौजूद हैं।

बहुत ज्यादा खर्च किए बिना भी आप दिल जीत लेने वाली आवाज़ सुन सकते हैं। वैसे इन प्रोडक्ट को लुक, कंफर्ट, गेमिंग और अन्य पैमानों पर तौलना थोड़ा गलत होगा। हमने अपने अनुभव के आधार पर आपके लिए पर्सनल हेडफोन की एक सूची बनाई है। सबसे अहम बात यह है कि इन हेडफोन या ईयरफोन की कीमत 5,000 रुपये से कम है।
Advertisement
 
कंफर्ट के हिसाब से बेहतरीन

बेयरडायनमिक डीटीएक्स910 - 3,500 रुपये

बेयरडायनमिक डीटीएक्स910 का डिजाइन कानों पर पूरी तरह से फिट बैठने वाला है और साथ में मौजूद हैं पैडिंग। इसका डिजाइन कुछ ऐसा है जिससे यूज़र को ज़्यादा खुली और डिटेल के साथ आवाज़ मिलती है। प्लास्टिक बिल्ड के कारण इसका वज़न भी काफी कम है। ऐसे में इसे लंबे समय तक इस्तेमाल करने में दिक्कत नहीं होती। हेडसेट का रिस्पॉन्स अच्छा है, बास बेहतरीन और यह संतुष्ट करने वाली परफॉर्मेंस देता है। ओपन बैक्ड डिज़ाइन के कारण डीटीएक्स 910 घर पर ही इस्तेमाल करने के योग्य है। क्योंकि इससे कई बार आवाज़ बाहर आती है जो आपके सहकर्मी को परेशान कर सकती है।

1,498 रुपये वाले ऑडियो टेकनिका एटीएच एएक्स1आईएस के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
Advertisement
 
शानदार लुक

सेनहाइज़र पीएमएक्स 95 - 4,939 रुपये

Advertisement

सेनहाइज़र पीएमएक्स 95, डिजाइन के हिसाब से एक बेहतरीन डिवाइस है। इसका श्रेय फैब्रिक कोटेड मेश और स्पार्कलिंग फिनिश को जाता है। ज्यादा आधुनिक एहसास देने के लिए कंपनी ने हेडबैंड की जगह इसमें नेकबैंड का इस्तेमाल किया है। कानों पर इसे अच्छे तरह से फिट बिठाने के लिए एक स्लॉट बना हुआ है। हालांकि, यह उतना टाइट और सिक्योर नहीं है जितनी आप उम्मीद करेंगे।
Advertisement

2,299 रुपये के एकेजी के77 बारे में भी विचार करें
 
कस्टमाइजेशन के हिसाब से

रॉक जॉ अल्फा जीनियस वी2 (रिव्यू)- 4,999 रुपये

रॉक जॉ का अल्फा जीनियस वी2 इन-ईयर प्रोडक्ट आम ईयरफोन की तरह नहीं है। यह हेडसेट एक इंटरचेंजेबल ट्यूनिंग फिल्टर सिस्टम के साथ आता है जो आपको साउंड को कस्टमाइज़ करने का विकल्प देता है। आप अपने हिसाब से बास और ट्रेबल तय कर सकते हैं, या फिर फ्लैट सिग्नेचर को चुन सकते हैं। इसकी बिल्ट क्वालिटी भी बेहतरीन है और यह सीधा ब्रिटेन से उपलब्ध कराया गया है।

ब्रेनवेभ्ज़ एस0 (रिव्यू)- 2,399 रुपये के बारे में भी विचार करें।
 
वायरलेस

जबरा मूव - 4,592 रुपये

जबरा मूव, सस्ते वायरलेस ऑन-ईयर हेडफोन में से एक है। इस प्रोडक्ट को यूज़र की सुविधा और सहूलियत को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसका डिजाइन शानदार है और वज़न भी ज्यादा नहीं है। हालांकि, साउंड आइसोलेशन के मामले में यह कमज़ोर नज़र आता है। इसकी साउड क्वालिटी अच्छी है और बैटरी लाइफ के बारे में भी ऐसा ही कहा जा सकता है। यह प्रोडक्ट एक ऐसे ब्रांड का है जिसे वायरलेस ऑडियो में कई साल का अनुभव है।

4,990 रुपये वाले सोनी एमडीआर-एएस600बीटी के बारे में भी विचार करें
 
गेमिंग के लिए

स्टीलसीरीज साइबेरिया वी1- 2,699 रुपये

स्टीलसीरीज ब्रांड को गेमिंग के लिए प्रोडक्ट डेवलप करने के लिए जाना जाता है। गेमिंग ऑडियो की दुनिया में साइबेरिया वी1 हेडसेट बिल्कुल सही शुरुआत है। यह 2.8 मीटर के केबल, बेहतरीन माइक्रोफोन और सहूलियत देने वाला डिजाइन के साथ आता है। अफसोस की बात यह है कि इसके माइक्रोफोन आप बाहर निकाल कर नहीं रख सकते। आप इसे सिर्फ फोल्ड कर सकते हैं। यह उन लोगों के लिए जो गेमिंग का शौक रखते हैं।

4,975 रुपये में मिलने वाले रेज़र क्रेकन के बारे में भी विचार कर सकते हैं।
 
प्योर ऑडियो के लिए

ऑडियो टेकनिका एटीएच एम30एक्स - 4,279 रुपये

एम30एक्स, ऑडियो टेकनिका के लोकप्रिय एम सीरीज़ का एक शानदार ऑन-ईयर हेडसेट है। यह न्यूट्रल सॉनिक सिग्नेचर के साथ आता है जिसका मकसद हर जॉनर में बेहतरीन आउटपुट देने का है। एम30एक्स कंफर्टेबल होने के साथ अच्छी बिल्ट क्वालिटी वाला डिवाइस है। यह 3 मीटर के केबल के साथ आता है जिस कारण से इसे घर व स्टूडियो में इस्तेमाल करना बेहद ही सुविधाजनक है।

2,089 रुपये वाले साउंडमैजिक ई10एस के बारे में विचार कर सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.