TV देखने का एक्‍सपीरियंस बदलने जा रही Asus, 3 मार्च को लॉन्चिंग

ट्वीट में व्‍यूअर्स से यह भी पूछा गया है कि क्या दर्शक ‘कभी भी, कहीं भी सिनेमैटिक एक्‍सपीरियंस लेना चाहते हैं?’

विज्ञापन
Satvik Khare, अपडेटेड: 1 मार्च 2022 19:02 IST
ख़ास बातें
  • आसुस का इशारा है कि यह प्रोडक्‍ट सिर्फ टीवी नहीं होगा
  • कंपनी का कहना है कि वह यूजर्स के एक्‍सपीरियंस को बदल देगी
  • प्रोडक्‍ट के बारे में जानकारी के लिए 3 मार्च तक इंतजार करना होगा

कंपनी ने सोशल मीडिया कैंपेन ‘हू वॉचेज टीवी’ भी लॉन्च किया है।

Photo Credit: Unsplash/DuoNguyen

ताइवान की टेक दिग्‍गज आसुस (Asus) ने घोषणा की है कि वह जल्द एक नए एक्‍सपीरियंस को सामने लेकर आएगी, जो भारतीयों के TV देखने के तरीके को बदल देगा। हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि वह कोई डिवाइस लॉन्‍च करने वाली है या फ‍िर कुछ और अलग। आसुस के सरप्राइज से पर्दा इस हफ्ते के आखिर में हटेगा।  
कंपनी के एक ट्वीट में आसुस ओएलईडी टीवी (Asus OLED TV) के बारे में लिखा है, जिसके दोनों वर्ल्‍ड के लिए बेस्‍ट होने की बात है। मतलब साफ है कि यह सिर्फ TV तो नहीं होगा। कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘हू वॉचेज टीवी' नाम से नया कैंपेन भी शुरू किया है। 

अपने ट्वीट में आसुस ने कहा है कि नए Asus OLED TV का जिक्र किया है। इसे 3 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्‍च किया जाएगा। ट्वीट में व्‍यूअर्स से यह भी पूछा गया है कि क्या दर्शक ‘कभी भी, कहीं भी सिनेमैटिक एक्‍सपीरियंस लेना चाहते हैं?' 
 

आसुस ने दो मिनट का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें TV देखते हुए भारतीयों की भावनाओं को दिखाया गया है। वीडियो में कंटेंट क्रिएटर्स फंचो, अनम दरबार, अभिषेक निगम और सैय्यद अरिश्फा खान अपने परिवारों के साथ अभियान में हिस्सा लेते हुए दिखाई दे रहे हैं। कंपनी ने सोशल मीडिया कैंपेन ‘हू वॉचेज टीवी' लॉन्च किया है। 

कंपनी ने ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) की एक स्‍टडी का उल्लेख किया है, जिसके अनुसार पिछले दो साल में भारत में 892 मिलियन से अधिक एक्टिव TV व्‍यूअर्स थे। कहा गया है कि आसुस इस सप्ताह जो भी घोषणा करेगा वह #WowTheWorld होगा।
Advertisement

आसुस, OLED डिस्प्ले से लैस अपने नए प्रोडक्‍ट्स को काफी प्रमोट कर रही है। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में इंडिया में अपनी एक्सपर्टबुक B5 Flip OLED लॉन्च की थी। CES 2022 के दौरान भी कंपनी ने ZenBook 17 Fold OLED फोल्डेबल लैपटॉप और ZenBook 14X OLED स्पेस एडिशन को शोकेस किया था। 

कंपनी ने Asus 8z को भी इंडिया में लॉन्च किया है। फोन में 5.9इंच की डिस्प्ले है। फोन में ड्यूल रियर कैमरा और ऑक्टा कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 888SoC दिया गया है। इसे 42,999 रुपये की कीमत में पेश किया गया है। इस कीमत में आपको फोन में 8जीबी रैम के साथ 128जीबी स्टोरेज मिल रही है। इस फोन की पहली सेल Flipkart पर 7 मार्च को दोपहर 12 बजे होगी। इस फोन को हॉरिजन सिल्वर और ऑबसिडियन ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.