अब अमिताभ बच्चन की आवाज में नहीं बोलेंगे Alexa डिवाइस, जानें क्यों?

Gadgets 360 द्वारा जांचे जाने पर पता चला है कि Amazon Skill के आधिकारिक पेज पर अमिताभ बच्चन की आवाज को खरीदा नहीं जा सकता है।

अब अमिताभ बच्चन की आवाज में नहीं बोलेंगे Alexa डिवाइस, जानें क्यों?

Amazon सेलेब्रिटी वॉयस फीचर को भारत में 2020 में लॉन्च किया गया था

ख़ास बातें
  • Amazon ने सेलेब्रिटी वॉयस फीचर को बंद करने का फैसला लिया है
  • भारत में इस फीचर के रूप में अमिताभ बच्चन की आवाज उपलब्ध थी
  • यह सुविधा ग्लोबल लेवल पर बंद की जा रही है
विज्ञापन
Amazon ने कुछ वर्ष पहले सेलेब्रिटी वॉयस फीचर को लॉन्च किया था, जिसमें कंपनी की ओर से दुनियाभर के कुछ पॉपुलर सेलेब्रिटी की आवाज को Alexa सिस्टम से जोड़ा गया था। इसके जरिए यूजर्स Alexa की आवाज को उस सेलेब्रिटी की आवाज में बदल सकते थे। सेलेब्रिटी वॉयस को इस्तेमाल करने के लिए उसे खरीदने की जरूरत होती थी। भारत में हमारे पास Alexa के लिए बॉलिवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आवाज उपलब्ध थी, लेकिन अब अमेजन सेलेब्रिटी वॉयस फीचर को बंद कर रहा है। कुछ देशों में अमेजन सेलेब्रिटी वॉयस खरीद चुके यूजर्स को रिफंड जारी कर रहा है और भारत में यूजर्स खरीदारी की तरीख से एक साल तक इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

The Verge के अनुसार, Amazon ने सेलेब्रिटी वॉयस फीचर को बंद करने का फैसला लिया है। भारत में इस फीचर के रूप में अमिताभ बच्चन की आवाज उपलब्ध थी। यह सुविधा ग्लोबल लेवल पर बंद की जा रही है। भारत में अमिताभ और अन्य देशों में Alexa में Samuel L. Jackson, Shaquille O'Neal और Melisssa McCarthy की आवाजें जोड़ी गई थी।

भारत में अमिताभ बच्चन की आवाज 299 रुपये प्रति वर्ष की कीमत पर उपलब्ध थी, लेकिन Gadgets 360 द्वारा जांचे जाने पर पता चला है कि Amazon Skill के आधिकारिक पेज पर अमिताभ बच्चन की आवाज को खरीदा नहीं जा सकता है। पेज पर अमेजन द्वारा एक मैसेज दिया गया है, जिसमें लिखा है, (अनुवादित) "यह स्किल अब खरीद के लिए उपलब्ध नहीं है। जिन ग्राहकों ने पहले इस अनुभव को खरीदा था, उनके पास खरीदारी की तारीख से एक साल तक एक्सेस बना रहेगा।"

Amazon ने पहली बार 2019 में सेलेब्रिटी वॉयस फीचर पेश किया था और 2020 में यह भारत आया और अमिताभ बच्चन भारत में एलेक्सा के लिए पहली सेलिब्रिटी वॉयस बनें। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी की आवाज में चुटकुले, कहानियां, फूड रेसेपी सहित कई कमांड के उत्तर सुन सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »