14 दिसंबर से 50% महंगी हो जाएगी Amazon Prime मेंबरशिप, Annual प्‍लान के लिए देने होंगे 1499 रुपये

मौजूदा सब्‍सक्राइबर्स पर फ‍िलहाल कोई असर नहीं होगा। उन्‍हें प्‍लान की वैलि‍डिटी खत्‍म होने तक सभी फायदे मिलते रहेंगे।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 दिसंबर 2021 18:59 IST
ख़ास बातें
  • तीन महीने वाला प्‍लान 329 रुपये से बढ़कर 459 रुपये का हो गया है
  • मंथली सब्‍सक्रिप्‍शन जो 129 रुपये का था, उसके लिए 179 रुपये देने होंगे
  • प्‍लान को पुरानी कीमतों में लेने के लिए एक दिन का वक्‍त बाकी है

प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक, वन-डे शॉपिंग डिलि‍वरी समेत कई फायदे मिलते हैं।

अमेजॉन प्राइम Amazon Prime मेंबरशिप की कीमतें 14 दिसंबर से बढ़ाई जा रही हैं। कीमतों में 50 फीसदी का इजाफा किया जा रहा है। Amazon Prime की सालाना मेंबरशिप के लिए अब 1499 रुपये देने होंगे। अगर आप इस मेंबरशिप को पुरानी दरों पर लेना चाहते हैं, तो एक दिन का समय बाकी है। कल यानी 13 दिसंबर तक Amazon Prime की सालाना मेंबरशिप को 999 रुपये में लिया जा सकता है। प्राइम मेंबरशिप लेने वाले यूजर्स को प्राइम वीडियो, प्राइम म्यूजिक, वन-डे शॉपिंग डिलि‍वरी समेत कई फायदे मिलते हैं। अमेजॉन ने अक्‍टूबर में आई ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्राइम मेंबरशिप की कीमतें बढ़ाने का ऐलान किया था। तब यह नहीं बताया गया था कि नई कीमतें कब से लागू होंगी। नवंबर में कंपनी ने इसके बारे में जानकारी दी। 
   
 

ये हैं नए प्‍लान

Amazon Prime मेंबरशिप की कीमतों में 14 दिसंबर से बदलाव हो रहा है। सभी प्‍लान पर अमेजॉन प्राइम का सब्‍सक्रिप्‍शन 50 फीसदी तक बढ़ जाएगा। 999 रुपये सालाना कीमत वाला इस मेंबरशिप का सबसे पापुलर प्‍लान अब 1499 रुपये में सब्‍सक्राइब किया जा सकेगा। तीन महीने वाला प्‍लान 329 रुपये से बढ़कर 459 रुपये का हो गया है। मंथली सब्‍सक्रिप्‍शन जो पहले 129 रुपये का था, उसके लिए अब 179 रुपये देने होंगे। 
 
 

मौजूदा सब्‍सक्राइबर्स पर क्‍या असर

मौजूदा सब्‍सक्राइबर्स पर फ‍िलहाल कोई असर नहीं होगा। उन्‍हें प्‍लान की वैलि‍डिटी खत्‍म होने तक सभी फायदे मिलते रहेंगे। 14 दिसंबर के बाद भी जब तक उनका प्‍लान वैलिड है, उन्‍हें कोई अतिरिक्‍त शुल्‍क नहीं देना होगा। वैलिडिटी खत्‍म होने के बाद सब्‍सक्राइबर्स को सालाना प्‍लान के लिए बढ़ी हुई कीमत यानी 1499 रुपये देने होंगे। इसी तरह मंथली और तीन महीने के प्‍लान को लेने के लिए बढ़ी हुई कीमत देनी होगी।

अमेजॉन प्राइम ने अपनी वेबसाइट पर बताया है कि मौजूदा प्राइम मेंबर की मेंबरशिप पर कोई असर नहीं पड़ेगा और वह पुरानी कीमत पर ही जारी रहेगी। वैलिडिटी खत्‍म होने पर नई मेंबरशिप के लिए नई कीमत देनी होगी।  
Advertisement

अमेजॉन प्राइम मेंबरशिप लेने पर अमेजॉन के ऑनलाइन प्लैटफॉर्म से तेज डिलि‍वरी मिलती है। मेंबर्स को प्राइम सेल के दौरान पहले एक्‍सेस दिया जाता है। इसके अलावा अमेजॉन के ऐप जैसे- प्राइम वीडियो, ऑडिबल, प्राइम म्यूजिक समेत कई फीचर्स ऑफर किए जाते हैं।
Advertisement


 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.