Amazon Fire TV यूज़र्स अब देख सकेंगे लाइव टीवी चैनल्स

नए अपडेट के बाद अब ग्राहक Sony SAB HD, Colors HD, SET HD, Nick HD+, Dangal, DD National, News18 India, MTV Beats HD, SONY BBC Earth HD, Mastii TV Music और Discovery लाइव चैनल्स को एक्सेस कर सकते हैं।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 8 अक्टूबर 2020 15:20 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Fire TV यूज़र्स को अब एक ही टैब पर मिलेंगे सभी ऐप्स के लाइव चैनल्स
  • Sony SAB HD, Colors HD, SET HD, MTV Beats HD समेच कई चैनल्स उपलब्ध
  • Zee TV, Zee Cinema और Zee News के लाइनअप में जल्द शामिल होने की उम्मीद

Amazon Fire TV यूज़र्स को भारत में मिला नया लाइव टीवी स्ट्रीमिंग फीचर

Amazon Fire TV यूज़र्स अब भारत में लाइव टीवी स्ट्रीम कर सकते हैं। इस नई सुविधा में यूज़र्स के लिए सभी स्ट्रीमिंग ऐप्स में मिलने वाले लाइव टीवी चैलन्स को एक ही जगह दिखाया जाएगा, जिससे सभी चैनल्स तक यूज़र की पहुंच आसान बन जाए। नेविगेशन पैनल पर आने वाला नया लाइव टैब यूज़र्स को चैनल गाइड भी दिखाएगा, जो उन्हें गाइड करेगा कि फिलहाल कौन सा शो चल रहा है और पूरे दिन में आगामी शो कौन से होंगे। मौजूदा यूज़र्स के लिए लाइव टीवी सुविधा आज से शुरू हो रही है और नए ग्राहकों को आने वाले हफ्तों में यह सुविधा ज़रूर मिलनी चाहिए।

भारत में फायर टीवी और फायर टीवी एडिशन के यूज़र्स को एक नया लाइव टैब मिल रहा है। जैसा कि बताया गया है कि रोलआउट आज से शुरू हो गया है और इसे अगले कुछ हफ्तों में सभी यूज़र्स तक पहुंचा दिया जाएगा। नए ग्राहकों के लिए, लाइव टैब डिवाइस के सक्रिय होने के बाद कुछ हफ्तों के भीतर उपलब्ध होगा। अमेज़न ने शुरुआत में SonyLIV, Voot, Discovery+ और NextG TV के साथ साझेदारी की है, जिनके चैनल लाइव टैब के अंदर एक ही जगह पर दिखाई देंगे। कंपनी ने एक प्रेस स्टेटमेंट में कहा है कि वह जल्द ही Zee5 के लाइव कंटेंट को भी उसी जगह पर इकट्ठा करेगी।

ग्राहक Sony SAB HD, Colors HD, SET HD, Nick HD+, Dangal, DD National, News18 India, MTV Beats HD, SONY BBC Earth HD, Mastii TV Music और Discovery लाइव चैनल्स को एक्सेस कर सकते हैं। इसके अलावा Zee TV, Zee Cinema और Zee News के लाइनअप में जल्द शामिल होने की उम्मीद है।

नए लाइव टैब के अलावा, फायर टीवी यूज़र्स को फायर टीवी होम स्क्रीन पर एक नई ऑन नाउ टैब भी मिल रहा है, जिससे सब्सक्राइब किए हुए ऐप्स से सभी लाइव कंटेंट को सर्च, ब्राउज़ और एक्सेस करना आसान हो जाएगा। ऑन नाउ पंक्ति विषेश रूप से उन सभी शो को उजागर करेगी जो वर्तमान में विभिन्न चैनलों पर लाइव हैं। यह पंक्ति नए यूज़र्स के लिए तब उपलब्ध होगी, जब वे सिस्टम में शामिल ऐप को डाउनलोड कर उसकी सदस्यता लेंगे। मौजूदा ग्राहक भी डाउनलोड किए गए ऐप्स और सदस्यता की स्थिति के आधार पर इस पंक्ति को देख पाएंगे।
Advertisement

लाइव टैब के निचले भाग में एक नया चैनल गाइड जोड़ा गया है, जो सब्सक्राइब किए गए ऐप्स में आगामी कंटेंट की जानकारी देगा। हमारे फायर टीवी डिवाइस पर अभी तक लाइव टीवी फीचर नहीं आया है। जैसा कि कंपनी ने कहा है कि सभी यूज़र्स को इसे प्राप्त करने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.