Amazon Fire TV Stick 4K भारत में वाई-फाई 6 के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Amazon Fire TV Stick 4K अपने पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है। इसमें 2GB RAM दी गई है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 मई 2024 14:42 IST
ख़ास बातें
  • कीमत की बात की जाए तो Amazon Fire TV Stick 4K की कीमत 5,999 रुपये है।
  • Amazon Fire TV Stick 4K में 2GB RAM दी गई है।
  • Amazon Fire TV Stick 4K अल्ट्रा एचडी इमेज क्वालिटी प्रदान करती है।

Amazon Fire TV Stick 4K में 2GB RAM दी गई है।

Photo Credit: Amazon

Amazon ने नए Amazon Fire TV Stick 4K को भारत में पेश कर दिया है। यह मॉडल पिछले साल आए मॉडल से ज्यादा फीचर्स प्रदान करता है। यह डिवाइस वाई-फाई 6 कनेक्टिविटी का सपोर्ट करता है और एडवांस 1.7GHz क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ आता है। यह मॉडल बेहतर ऑडियो और वीडियो क्वालिटी के साथ-साथ गेमिंग के लिए इमर्सिव ग्राफिक्स प्रदान करता है। यहां हम आपको Amazon Fire TV Stick 4K के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Amazon Fire TV Stick 4K की कीमत और उपलब्धता 


कीमत की बात की जाए तो Amazon Fire TV Stick 4K की कीमत 5,999 रुपये है। नए अमेजन फायर टीवी स्टिक 4K को ई-कॉमर्स साइट Amazon और अन्य रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है। 


Amazon Fire TV Stick 4K के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस


नया Amazon Fire TV Stick 4K अपने पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 30 प्रतिशत ज्यादा पावरफुल है। इसमें 2GB RAM दी गई है जो कि पिछले मॉडल में दी गई 1.5GB RAM से थोड़ी अधिक है। TV Stick 4K अल्ट्रा एचडी इमेज क्वालिटी, डॉल्बी विजन, एचडीआर, एचएलजी और एचडीआर10+ का सपोर्ट करता है। डिवाइस में डॉल्बी एटमॉस ऑडियो का भी सपोर्ट मिलता है। यह एलेक्सा वॉयस रिमोट के साथ आता है। अमेजन के अनुसार, फायर टीवी स्टिक को मजबूत मैटेरियल से तैयार किया गया है, जिससे कार्बन फुटप्रिंट काफी कम हैं। फायर टीवी स्टिक 4K का डिजाइन लाइफटाइम एनर्जी कंजप्शन को कम करता है।
Advertisement

अमेजन डिवाइसेज इंडिया का कहना है कि टीवी स्टिक रियल, अल्ट्रा-सिनेमैटिक वीडियो कंटेंट प्रदान करता है। यूजर्स घर पर एडवांस और हाई-परफॉर्मेंस स्ट्रीमिंग का लाभ ले सकते हैं। यह एक बेहतर यूजर एक्सपीरियंस प्रदान करता है और प्रोडक्ट को ज्यादा शानदार बनाने के लिए कुछ अतिरिक्त सब्सक्रिप्शन सर्विस भी हैं। यह Netflix, YouTube और Prime Video वीडियो जैसी स्ट्रीमिंग सर्विस से मीडिया स्ट्रीम कर सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Redmi M100 लॉन्च हुआ 7900mAh बैटरी, 45W चार्जिंग के साथ, जानें कीमत और फीचर्स
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आपके घर में लगा Wi-Fi आपको दीवार के पार देख सकता है!
  2. पानी और धूल की टेंशन खत्म! ₹21 हजार से शुरू होते हैं ये वाटर-रसिस्टेंट मोबाइल फोन
  3. Xiaomi को लगा बड़ा झटका, स्मार्टफोन की सेल्स में 26 प्रतिशत की गिरावट
  4. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  5. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  7. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  8. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  9. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  10. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.