बेहतर कैमरा और ट्रैकिंग फीचर के साथ नई Amazon Echo Show डिवाइस लॉन्च, जानें कीमत

Amazon Echo Show 8 (2nd Gen) कीमत $130 (लगभग 9,500 रुपये) है। यह MediaTek MT 8183 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और काफी हद तक बेहतर हो चुके 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आती है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 16 मई 2021 14:18 IST
ख़ास बातें
  • Amazon Echo Show 5 (2nd Gen) $85 (लगभग 6,200 रुपये) की कीमत में आती है
  • Echo Show 8 का 13MP कैमरा 110 डिग्री का वाइड फिल्ड ऑफ व्यू देता है
  • Amazon Echo Show 8 (2nd Gen) कीमत $130 (लगभग 9,500 रुपये) है

Amazon Echo Show 5 (2nd Gen) में बड़ी डिवाइस की तरह समान कैमरा क्षमता नहीं है।

Amazon ने Amazon Echo Show 8 (2nd Gen), Echo Show 5 (2nd Gen), और Echo Show 5 (2nd Gen) किड्स एडिशन स्मार्ट डिस्पले लॉन्च की हैं। बेसिक Echo Show 5 की कीमत $85 (लगभग 6,200 रुपये) से शुरू होती है। कुछ छोटे हार्डवेयर अपडेट और ज्यादा से ज्यादा कैमरा क्षमताओँ पर ध्यान देते हुए कंपनी ने इसकी स्मार्ट डिस्पले की रेंज को सेकेंड जेनरेशन स्टेटस से अपडेट कर दिया है। ये डिवाइस अमेजॉन की यूएस वेबसाइट पर लिस्ट की गई हैं जो कि खबर लिखने के समय पर आउट ऑफ स्टॉक या अनुपलब्ध थीं।

भारत में ये डिवाइस कब लॉन्च होंगी अभी इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है। आने वाले कुछ महीनों के भीतर भारत में ये डिवाइसेज अच्छी खासी कीमत के साथ लॉन्च की जा सकती हैं। प्रथम जेनरेशन की Amazon Echo Show 5 और Echo Show 8 की भारत में कीमत क्रमश: 5,499 और 8,499 रुपये है। उम्मीद है कि भारत लॉन्च के समय भी ये डिवाइस इसी कीमत के आसपास रहेंगी।
 

Amazon Echo Show 8 (2nd Gen) price, specifications

Amazon Echo Show 8 (2nd Gen) कीमत $130 (लगभग 9,500 रुपये) है। यह MediaTek MT 8183 ऑक्टाकोर प्रोसेसर और काफी हद तक बेहतर हो चुके 13 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा के साथ आती है। इसके अलावा इसमें कोई अन्य महत्वपूर्ण हार्डवेयर या डिजाइन बदलाव नहीं किया गया है। Echo Show 8 (2nd Gen) में 8 इंच की 1,280x800-पिक्सल वाली स्क्रीन है और ड्यूल स्पीकर सिस्टम है। इसमें निजता का ध्यान रखने वाले यूजर्स के लिए कैमरे पर एक फिजिकल शटर भी दिया गया है। साथ ही यूजर Alexa voice assistant का प्रयोग भी कर सकते हैं।

The Verge की एक रिपोर्ट के अनुसार Echo Show 8 का 13 मेगापिक्सल कैमरा 110 डिग्री का वाइड फिल्ड ऑफ व्यू देता है। विडियो कॉल के दौरान गतिमान हो रहे सबजेक्ट पर फोकस करने के लिए यह पैन और टिल्ट भी किया जा सकता है।
इसके अलावा इस डिवाइस में people-tracking का भी एक फीचर है जो बताता है कि कोई व्यक्ति कब कमरे में दाखिल हो रहा है और कब बाहर जा रहा है। यह एक रुटीन को सेट करने में मदद करता है। उदाहरण के लिए यह कमरे की स्मार्ट लाइट और अन्य IoT एप्लीकेशन को ऑन करने, या फिर म्यूजिक प्ले करने के लिए भी प्रयोग किया जा सकता है। इसको व्यक्ति विशेष के लिए भी सेट किया जा सकता है। Echo Show 8 या Echo Show 5 को सिक्योरिटी कैमरा की तरह प्रयोग करने के लिए यूजर इसमें Alexa सिक्योरिटी मोड को भी ऑन कर सकते हैं।
 

Amazon Echo Show 5 (2nd Gen), Echo Show 5 Kids edition price, specifications

Amazon Echo Show 5 (2nd Gen) $85 (लगभग 6,200 रुपये) की कीमत में उतारी गई है। इसमें इसके बड़े 8 इंच वाले वर्जन की अपेक्षा ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। इसके 1st-Gen वर्जन में दिए 1 मेगापिक्सल कैमरे की जगह अबकी बार 5 इंच की इस डिवाइस में 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। साथ ही इसमें एक नया ब्लू कलर का ऑप्शन भी दिया गया है।
Advertisement

छोटा कैमरा और कम प्रोसेसिंग पावर यह दर्शाती है कि Echo Show 5 में बड़ी डिवाइस की तरह समान कैमरा क्षमता नहीं है। हां मगर यह ज्यादातर वीडियो कॉल्स और डिस्पले आधारित कार्यप्रणाली में ठीक काम करती है। प्रथम जेनरेशन की तरह इसमें 5.5 इंच की 960x480 पिक्सल की टच स्क्रीन है और यह यूजर को ऑडियो और सीमित वीडियो फंक्शन के लिए एलेक्सा वॉइस असिस्टेंट का एक्सेस भी देती है।  

Amazon Echo Show 5 (2nd Gen) का किड्स वर्जन हार्डवेयर के मामले में बेसिक डिवाइस के जैसा ही है। मगर इसमें अधिक लुभावना ग्रीन-ब्लू कलर का मेल दिया गया है। यह कुछ अधिक कीमत में आता है और इसके साथ यूएस में एक वर्ष की Amazon Kids Plus सर्विस और दो वर्ष की वॉरंटी मिलती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi Note 17 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. सपनों की उड़ान! उत्तराखंड के रवि टाम्टा ने बनाई उड़ने वाली कार, टेस्ट फ्लाइट का वीडियो वायरल
  2. 43, 50, 55 और 65 इंच प्रीमियम डिस्प्ले वाले Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च, Rs 42,500 से कीमत शुरू
  3. Poco M8 Power 5G सेल भारत में शुरू, खरीदें 3000 रुपये डिस्काउंट के साथ, 8000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Freedom Sale: 32 इंच स्मार्ट टीवी पर बंपर डिस्काउंट, ₹10000 से भी कम है कीमत
  5. स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए Huawei ने भारत में लॉन्च किए 2 नए टैबलेट, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
  6. Skullcandy के लेटेस्ट वायरलैस हेडफोन Bose साउंड, ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
  7. Vu Glo Mini-LED TV भारत में लॉन्च: 65-इंच तक साइज और गेमिंग फीचर्स, कीमत ₹42 हजार से शुरू
  8. Moto Pad 70 Groove Sale: 9 स्पीकर सिस्टम वाले टैबलेट की सेल शुरू, ऐसे मिलेगा ₹4 हजार का डिस्काउंट
  9. इन चाइनीज ब्रांड्स का Wi-Fi Router यूज करते हो तो सावधान! रिसर्च में हुआ खतरनाक खुलासा
  10. Jio, Airtel यूजर्स को 5G के लिए देने होंगे ज्यादा पैसे? क्या है 5G नेटवर्क स्लाइसिंग, कैसे होगी लागू, TRAI ने पेश किए सुझाव
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.