65, 55, 50, और 43 इंच स्क्रीन के साथ AKAI 4K OLED TV भारत में Rs 24,990 से शुरू, जानें डिटेल्स

इनमें वॉयस कमांड फीचर भी उपलब्ध है जिसे रिमोट कंट्रोल के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 27 जनवरी 2024 11:22 IST
ख़ास बातें
  • डिजाइन बेजल लेस है जिससे ये काफी प्रीमियम दिखते हैं।
  • बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इनमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी है।
  • टीवी में HDR HLG, Dolby Vision, और Atmos सपोर्ट भी है।

AKAI 4K QLED TV में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है जिसमें कंपनी ने क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।

AKAI ने भारत में नई स्मार्ट TV रेंज पेश की है। इसमें 65 इंच तक डिस्प्ले वाले 4K QLED Google TV आते हैं। डिजाइन बेजल लेस है जिससे ये काफी प्रीमियम दिखते हैं। बेहतर पिक्चर क्वालिटी के लिए इनमें क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। टीवी में HDR HLG, Dolby Vision, और Atmos सपोर्ट भी है। इनमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी फीचर भी है। आइए जानते हैं कीमत और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

AKAI 4K OLED TV price

AKAI 4K OLED TV रेंज में कंपनी ने 43, 50, 55, और 65 इंच डिस्प्ले साइज दिया है। 43 इंच वाले टीवी की कीमत 24,990 रुपये है। 50 इंच डिस्प्ले साइज वाले टीवी को 28,990 रुपये में, 55 इंच डिस्प्ले साइज का टीवी 35,990, और 65 इंच डिस्प्ले साइज वाला मॉडल 51,990 रुपये में आता है। इन्हें Reliance Digital स्टोर से खरीदा जा सकता है। 
Advertisement
 

AKAI 4K QLED TV specifications

AKAI 4K QLED TV में 4K रिजॉल्यूशन वाला डिस्प्ले है जिसमें कंपनी ने क्वांटम डॉट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इसकी मदद से टीवी में कंटेंट व्यूंग का रिच एक्सपीरियंस मिलता है। इसके अलावा इनमें HDR HLG, Dolby Vision, और Atmos सपोर्ट भी है। ये Google TV प्लेटफॉर्म पर चलते हैं। टीवी में गूगल प्ले स्टोर के माध्यम से 10 हजार से ज्यादा ऐप्स का सपोर्ट दिया गया है। 

इनमें वॉयस कमांड फीचर भी उपलब्ध है जिसे रिमोट कंट्रोल के माध्यम से इस्तेमाल किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए टीवी में तीन HDMI 2.0 पोर्ट, दो USB 3.0 पोर्ट, Wi-Fi, और ब्लूटूथ का सपोर्ट दिया गया है। साउंड के लिए इनमें 20 वाट के स्पीकर मिलते हैं। कंपनी इनके साथ 1 साल की वारंटी दे रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Jio लाया छोटा डिवाइस Pico Small Cell, बिल्डिंग के अंदर भी मिलेगा तेज 5G इंटरनेट, मिलेगी 1Gbps की स्पीड
  2. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  2. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  3. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  4. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  6. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  7. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  8. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
  10. Vivo X500 के भारत में जल्द लॉन्च की तैयारी, रेड कलर का हो सकता है ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.