Prime Video पर आएंगी 58 सीरीज और फ‍िल्‍में, ‘पंचायत’ से ‘मिर्जापुर’ तक..जानें क्‍या है खास

जिन 58 टाइटल्‍स को अनवील किया है] उनमें 35 सीरीज और 23 फिल्में हैं।

विज्ञापन
अखिल अरोड़ा, अपडेटेड: 29 अप्रैल 2022 18:29 IST
ख़ास बातें
  • एमेजॉन ने प्राइम वीडियो पर फिल्मों के लिए रेंटल के ऑप्‍शन का भी ऐलान किया
  • रेंटल की कीमत 99 रुपये से 499 रुपये के बीच है
  • कई डॉक्‍युमेंट्री भी इस दौरान दिखाई जाएंगी

मुंबई में गुरुवार को "प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंडिया" कार्यक्रम में इन टाइटल्‍स से पर्दा हटाया गया।

एमेजॉन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) पर अगले दो साल क्‍या कुछ खास देखने को मिलेगा, इसका ऐलान हो गया है। प्राइम वीडियो ने साल 2022, 2023 और 2024 की शुरुआत के लिए 58 इंडियन टाइटल्‍स को अनवील किया है। इनमें ऐसे-ऐसे नाम हैं, जो हर किसी को खुश कर देंगे। प्राइम वीडियो पर जो अपकमिंग सीरीज, फ‍िल्‍में और डॉक्‍युमेंट्री आने वाली हैं, उनमें आप शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, आर्य, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन फर्नांडीज, माधुरी दीक्षित नेने, अदिति राव हैदरी, जूही चावला, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, अभिषेक बच्चन, जितेंद्र कुमार, रत्ना पाठक शाह, आर्य, नागा चैतन्य, पार्वती थिरुवोथु, ऐश्वर्या राजेश, राम्या नम्बीसन और विद्या बालन जैसे स्‍टार्स को देख पाएंगे। यह सब विक्रमादित्य मोटवानी, राज और डीके, रीमा कागती, जोया अख्तर, करण जौहर, सुदीप शर्मा, निखिल आडवाणी, फरहान अख्तर, पुनीत कृष्णा, अनु मेनन, अभिषेक शर्मा और रोहित शेट्टी का कलेक्‍शन होने वाला है। 

5 ऐसी फ‍िल्‍में हैं, जो एमेजॉन प्राइम वीडियो पर आने से पहले सिनेमाघरों में रिलीज होंगी। इसके अलावा, मिर्जापुर और मेड इन हैवन की वापसी होगी, जबकि सोनाक्षी सिन्हा के साथ नई सीरीज दहाद और केके मेनन के साथ बंबाई मेरी जान आएगी। दर्शक यशराज फ‍िल्‍म्‍स की 5 फ‍िल्‍में, धर्मा प्रोडक्‍शन के दो ओर‍िजिनल और अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के दो ओरिजिनल कंटेंट प्राइम वीडियो पर देख पाएंगे। 
Advertisement



प्राइम वीडियो ने जिन 58 टाइटल्‍स को अनवील किया है। उनमें 35 सीरीज और 23 फिल्में हैं। इनमें से 18 नई सीरीज और 4 डॉक्‍युमेंट्री सीरीज होंगी। इसके अलावा, तीन स्क्रिप्टेड सीरीज को रिन्‍यू किया जाएगा। मुंबई में गुरुवार को "प्राइम वीडियो प्रेजेंट्स इंडिया" कार्यक्रम में इन टाइटल्‍स से पर्दा हटाया गया। साल 2020 की शुरुआत में जब एमेजॉन के फाउंडर और तत्कालीन सीईओ जेफ बेजोस ने भारत का दौरा किया था तो उन्होंने मूल रूप से एक ही बात कही थी कि भारत में प्राइम वीडियो निवेश को दोगुना किया जाएगा। 
Advertisement

एमेजॉन ने प्राइम वीडियो पर फिल्मों के लिए रेंटल के ऑप्‍शन का भी ऐलान किया है। इनमें रॉबर्ट पैटिनसन की द बैटमैन, मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स एडवेंचर स्पाइडर-मैन: नो वे होम आदि शामिल हैं। रेंटल की कीमत 99 रुपये से 499 रुपये के बीच है। 
Advertisement
 

ये हैं एमेजॉन की 18 नई सीरीज

  • अधूरा 
  • बंबई मेरी जान 
  • कॉल मी बे  
  • क्रैश कोर्स 
  • दहाड़  
  • धूत 
  • फ़र्ज़ी  
  • गुलकंद टेल्स  
  • हैप्पी फैमिली कंडीशन्स अप्लाई  
  • हश हश  
  • जी करदा  
  • जुबली  
  • पी.आई. मीना  
  • शेहर 
  • सुज़ल: द वोर्टेक्स  
  • स्वीट करम कॉफी  
  • द विलेज,  वधांधी: द फैबल ऑफ वेलोनी
 

इनकी होगी वापसी

  • ब्रीथ 
  • फोर मोर शॉट्स प्‍लीज 
  • पंचायत 
  • कॉमिस्‍तान 
  • मेड इन हैवन
 

ये फ‍िल्‍में होंगी रिलीज

  • अम्मू 
  • ऐ वतन...मेरे वतन 
  • माजा मां 
  • नियत 
  • टीकू वेड्स शेरू
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  7. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  9. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
  2. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  3. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  4. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  8. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  9. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  10. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.