43 इंच और 32 इंच के 2 स्मार्ट TV भारत में Infinix ने सस्ती कीमत में किए लॉन्च, जानें कीमत

इन्‍हें 12 से 16 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-बुक किया जा सकेगा।

विज्ञापन
डेविड डेलिमा, अपडेटेड: 10 मार्च 2022 17:52 IST
ख़ास बातें
  • इन टीवी को प्री-बुक कराने वालों के लिए कंपनी ऑफर भी लाई है
  • जिसके तहत 1499 रुपये वाले TWS सिर्फ एक रुपये में खरीद सकते हैं
  • फ‍िलहाल फ्लिपकार्ट पर यह TWS 1,017 रुपये में लिस्‍टेड है

Infinix X3 स्मार्ट टीवी के 32 इंच मॉडल में HD रेडी (1,336x768 पिक्सल) डिस्प्ले है।

Photo Credit: Infinix

Infinix X3 स्मार्ट TV गुरुवार को इंडिया में लॉन्च कर दिया गया। यह टीवी 32 इंच और 43 इंच के डिस्प्ले साइज में पेश किया गया है और 400 निट्स की पीक ब्राइटनैस व HDR10 कंटेंट सपोर्ट के साथ आता है। Infinix X3 स्मार्ट TV को डॉल्बी ऑडियो सपोर्ट के साथ स्टीरियो स्पीकर से लैस किया गया है। यह Android TV 11 पर चलता है और ‘एंटी ब्लू रे' प्रोटेक्शन के साथ आता है। Infinix X3 स्मार्ट TV में नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम वीडियो, यूट्यूब जैसी सर्विसेज के लिए रिमोट में डेडिकेटेड बटन है। यह टीवी Google असिस्‍टेंट और क्रोमकास्ट को भी सपोर्ट करता है। 
 

Infinix X3 स्‍मार्ट टीवी के इंंडिया में दाम और उपलब्‍धता 

भारत में Infinix X3 स्मार्ट टीवी के 32 इंच मॉडल की कीमत 11,999 रुपये है। इसके 43 इंच मॉडल के दाम 19,999 रुपये हैं। इन्‍हें 12 से 16 मार्च के बीच फ्लिपकार्ट के जरिए प्री-बुक किया जा सकेगा। Infinix के पास प्री-बुक ऑफर भी है,, जिसके तहत 1499 रुपये वाले Infinix Snokor (iRocker) TWS ईयरबड्स को सिर्फ एक रुपये में खरीदा जा सकता है। फ‍िलहाल फ्लिपकार्ट पर यह TWS 1,017 रुपये में लिस्‍टेड है। 
 

Infinix X3 स्‍मार्ट टीवी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Infinix X3 स्मार्ट टीवी के 32 इंच मॉडल में HD रेडी (1,336x768 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसके 43 इंच मॉडल में फुल-HD (1,920x1,080 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। डिस्प्ले में ‘एंटी ब्लू रे' तकनीक दी गई है, जो ब्‍लू लाइट से होने वाले नुकसान को कम करती है। इसका डिस्‍प्‍ले 400 निट्स की पीक ब्राइटनैस ऑफर करता है। यह स्मार्ट टीवी HDR10 कंटेंट सपोर्ट के साथ आता है। Infinix X3 स्मार्ट टीवी में Realtek RTD2841 प्रोसेसर है, जिसे 1GB रैम और 8GB स्टोरेज से पैक किया गया है। 

ये स्मार्ट टीवी स्टीरियो स्पीकर सेटअप से लैस हैं। 32 इंच के मॉडल में 20 वॉट के आउटपुट के साथ दो बॉक्स स्पीकर हैं, जबकि 43 इंच के मॉडल में 36 वॉट के आउटपुट के साथ दो बॉक्स स्पीकर और दो ट्वीटर हैं। दोनों स्क्रीन साइज में डॉल्बी ऑडियो का सपोर्ट है। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के रूप में 3 HDMI पोर्ट, दो USB पोर्ट, एक ईथरनेट पोर्ट, और 3.5mm का हेडफोन जैक दिए गए हैं। 
Advertisement

ये टीवी ‘एंड्रॉयड टीवी 11' ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और नेटफ्लिक्स, एमेजॉन प्राइम वीडियो व यूट्यूब जैसे पॉपुलर कंटेंट स्ट्रीमिंग सर्विसेज को सपोर्ट करते हैं। इसके लिए इन टीवी के रिमोट में डेडिकेटेड बटन भी है। 32 इंच इन‍फ‍िनिक्‍स स्‍मार्ट टीवी का वजन 3.98 किलोग्राम है। 43 इंच मॉडल का वजन 6.42 किलो है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

32.00 इंच

स्क्रीन टाइप

LED

रिज़ॉल्यूशन

HD-Ready

ओएस

Android Based

स्मार्ट टीवी

हां
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi 17C 5G की सेल आज से शुरू, 6000mAh बैटरी के साथ 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹15,999 से शुरू टॉप स्मार्टफोन डील्स, Galaxy A56 से Xiaomi 17 तक पर बड
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. घर की दीवार बनेगी 120 इंच की सिनेमा स्क्रीन! भारतीय कंपनी Lumio ने लॉन्च किया Arc 7 (2026) प्रोजेक्टर
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  6. Vivo S2 FE vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: 40K में कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  4. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  5. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  6. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  7. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  8. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  10. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.