43 और 40 इंच के 2 सस्ते स्मार्ट TV Blaupunkt ने भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

Blaupunkt 40 इंच स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जबकि 43 इंच मॉडल में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

43 और 40 इंच के 2 सस्ते स्मार्ट TV Blaupunkt ने भारत में किए लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: Blaupunkt

ये स्मार्ट टीवी कोर्टेक्स A53 कोर वाले प्रोसेसर से लैस हैं। रैम 1GB और इनबिल्ट स्टोरेज 8GB है।

ख़ास बातें
  • Blaupunkt साइबरसाउंड 40 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 15,999 रुपये है
  • 43 इंच मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है
  • ये स्मार्ट टीवी 12 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदे जा सकेंगे
विज्ञापन
Blaupunkt ने इंडिया में नए स्मार्ट टीवी लॉन्‍च कर दिए हैं। ये टीवी कंपनी के साइबरसाउंड पोर्टफोलियो के तहत लाए गए हैं। इस लाइनअप में 40 इंच का HD रेडी स्मार्ट टीवी और 43 इंच का फुल HD स्मार्ट टीवी शामिल हैं। सराउंड साउंड सपोर्ट के साथ 40W स्पीकर से लैस ये साइबरसाउंड स्मार्ट टीवी HDR10 कंटेंट को भी सपोर्ट करते हैं। Blaupunkt 40 इंच स्मार्ट टीवी के डिस्प्ले में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है, जबकि 43 इंच मॉडल में 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। 43 इंच मॉडल में इनबिल्ट क्रोमकास्ट सपोर्ट भी दिया गया है। 
 

Blaupunkt साइबरसाउंड 40 इंच स्मार्ट टीवी और 43 इंच स्मार्ट टीवी के इंडिया में दाम व उपलब्धता

भारत में Blaupunkt साइबरसाउंड 40 इंच स्मार्ट टीवी की कीमत 15,999 रुपये है, जबकि 43 इंच मॉडल की कीमत 19,999 रुपये है। ये स्मार्ट टीवी 12 मार्च से फ्लिपकार्ट के जरिए खरीदे जा सकेंगे। Blaupunkt के अनुसार, SBI क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर कस्‍टमर्स 10 फीसदी इंस्‍टेंट डिस्‍काउंट का फायदा उठा सकते हैं।
 

Blaupunkt साइबरसाउंड 40 और 43 इंच स्‍मार्ट टीवी के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Blaupunkt साइबरसाउंड स्मार्ट टीवी के 40 इंच मॉडल में 400 nits की पीक ब्राइटनेस और पतले बेजल्स के साथ HD रेडी (1,336x768 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है। वहीं, 43 इंच मॉडल फुल-HD (1,920x1,080 पिक्‍स्‍ल) डिस्‍प्‍ले के साथ आता है, जिसमें 500 निट्स की पीक ब्राइटनेस और बेजल-लेस डिजाइन है। ये स्मार्ट टीवी कोर्टेक्स A53 कोर वाले प्रोसेसर से लैस हैं। प्रोसेसर के नाम की जानकारी नहीं दी गई है। रैम 1GB है और 8GB इनबिल्ट स्टोरेज ऑफर किया गया है। 

Blaupunkt साइबरसाउंड स्मार्ट टीवी के दोनों मॉडल एंड्रॉयड टीवी पर चलते हैं, लेकिन एंड्रॉयड वर्जन की जानकारी नहीं दी गई है। दोनों टीवी मॉडल Amazon Prime, Sony LIV और YouTube जैसी स्ट्रीमिंग सर्विसेज को सपोर्ट करते हैं। सराउंड साउंड सपोर्ट के साथ ये 40W स्पीकर से लैस हैं। कनेक्टिविटी ऑप्‍शंस के तौर पर इन टीवी में डुअल बैंड Wi-Fi, ब्लूटूथ, ऐपल एयरप्ले, 3 HDMI पोर्ट और दो USB पोर्ट का सपोर्ट दिया गया है। रिमोट में वॉयस कमांड के लिए गूगल असिस्टेंट का सपोर्ट है। दोनों ही टीवी 20 हजार की रेंज में लॉन्‍च किए गए हैं और बजट में स्‍मार्ट टीवी की तलाश कर रहे कस्‍टमर्स के लिए एक विकल्‍प बन सकते हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
डिस्प्ले40.00 इंच
रिज़ॉल्यूशनHD-Ready
ओएसAndroid Based
स्मार्ट टीवीहां
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »