32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया

दुनिया भर में मैमोरी की कमी के कारण जल्द ही टीवी की कीमतों में भी बड़ा उछाल आने के आसार बन रहे हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 22 अगस्त 2026 07:26 IST
ख़ास बातें
  • 32, 43 इंच के TV जल्द हो सकते हैं महंगे।
  • दुनिया भर में मैमोरी की कमी के कारण टीवी की बढ़ रही लागत।
  • छोटे सेग्मेंट में अब टीवी बनाना और बेचना कंपनियों के लिए मुश्किल हो रहा।

छोटे टीवी सेगमेंट में जल्द ही टीवी की कीमतों में बढ़ोत्तरी होने की संभावना बन रही है।

Photo Credit: iStock

पिछले कुछ दिनों में आपने स्मार्टफोन की कीमतों में तेजी से आ रही महंगाई की खबरें जरूर सुनी होंगी। अब यह आग टीवी की कीमतों में भी लगने वाली है। ऐसा हम नहीं, बल्कि एक पॉपुलर टीवी कंपनी के सीईओ ने कहा है। दुनिया भर में मैमोरी की कमी के कारण जल्द ही टीवी की कीमतों में भी बड़ा उछाल आने वाला है। तो अगर आप भी कोई नया टीवी खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो इस खबर को जरूर पढ़ें। 

स्मार्ट TV मार्केट में यूजर्स के लिए 32 इंच से लेकर 85 इंच और कुछ प्रीमियम टीवी तो 100 इंच तक भी बड़े साइज में लॉन्च होने लगे हैं। लेकिन वर्तमान में चल रही मैमोरी की कमी का असर अब स्मार्ट टीवी मार्केट पर भी पड़ने वाला है। Hisense India के सीईओ पंकज राणा ने इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में एक बड़ा संकेत टीवी की बढ़ने जा रही कीमतों को लेकर दिया है। छोटे टीवी सेग्मेंट में अब टीवी बनाना और बेचना कंपनियों के लिए मुश्किल होने लगा है। इसकी वजह मैमोरी की कम होती सप्लाई को बताया गया है। 

छोटे टीवी सेगमेंट में मुख्य रूप से 32 इंच स्मार्ट TV और 43 इंच स्मार्ट TV आते हैं। और भारत दुनिया में टीवी के लिए सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से है। लेकिन जल्द ही यहां टीवी की कीमतों में उछाल आ सकता है। टीवी कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत का असर टीवी की कीमतों में भी दिखाई देगा। खासकर छोटे टीवी के दाम काफी बढ़ने के आसार हैं। 

सीईओ राणा के अनुसार, लगभग हरेक टीवी में मैमोरी की जरूरत एक जैसी ही रहती है। चाहे टीवी 43 इंच का हो या 100 इंच का, टीवी में यह 1.5GB से चलकर 2GB या 2.5GB जैसी बड़ी मात्रा में नहीं बढ़ती। लेकिन मेमोरी की बढ़ती कीमतों का असर 32 इंच और 43 इंच के टीवी पर बहुत ज्यादा पड़ता है। प्रतिशत के हिसाब से देखें तो यह असर 20 से 25 प्रतिशत तक होता है। लेकिन जब हम बड़ी स्क्रीन वाले टीवी की बात करते हैं, तो यह असर 5 प्रतिशत से भी कम होता है।

यानी अगर मैमोरी शॉर्टेज ऐसे ही चलती है तो जल्द ही 32 इंच, 43 इंच के छोटे टीवी की कीमतों में 20 से 25 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। उदाहरण के लिए अगर कोई 32 इंच का टीवी इस वक्त आपको 20 हजार रुपये में मिल रहा है तो आने वाले समय में यह 25 हजार तक की कीमत में मिलने लगेगा। यानी 5 हजार रुपये की बढ़ोत्तरी छोटे टीवी में देखने को मिल सकती है। इसलिए अगर आप कोई 32 या 43 इंच का टीवी खरीदना चाहते हैं तो कीमतें बढ़ने से पहले अभी खरीद सकते हैं। हालांकि यहां पर रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि बढ़ोत्तरी कितने समय में होने वाली है। इसलिए एहतियातन आप इस खबर को ध्यान में रख सकते हैं। लेटेस्ट टेक अपडेट्स के लिए गैजेट्स 360 हिंदी के साथ जुड़े रहें। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  2. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  8. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  9. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  10. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.