Google ‘Year in Search 2020’: आईपीएल, कोरोना वायरस और अमेरिकी चुनावी नतीजे रहे टॉप ट्रेंड का हिस्सा

भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टर्म साल 2020 में अन्य सभी क्वैरी में आगे निकलकर गगूल पर टॉप ट्रेंडिग क्वैरी बना है। ग्लोबली 'Coronavirus' ने टॉप सर्च में बाज़ी मारी है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2020 13:25 IST
ख़ास बातें
  • साल 2020 में Google पर सबसे ज्यादा ‘coronavirus’ को सर्च किया गया
  • अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden गूगल पर टॉप सर्च पर्सनेलिटी बनें
  • साल 2020 में गूगल पर 'दिल बेचारा' टॉप ट्रेडिंग फिल्म बनीं
Google ने बुधवार को बहु प्रतीक्षित 'Year in Search 2020' की लिस्ट ज़ारी कर दी है, जिसमें भारत और दुनियाभर में टॉप ट्रेडिंग सर्च की जानकारी विस्तृत रूप से दी गई है। जिसकी उम्मीद थी इस साल गूगल के टॉप सर्च में 'कोरोना वायरस' भी शामिल है... जिसके साथ इस लिस्ट में 'अमेरिकी चुनावी नतीजे' और 'पीएम किसान योजना' भी टॉप ट्रेंड का हिस्सा बनें है। हालांकि, भारत में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) टर्म साल 2020 में अन्य सभी क्वैरी में आगे निकलकर गगूल पर टॉप ट्रेंडिग क्वैरी बना है। ग्लोबली 'Coronavirus' ने टॉप सर्च में बाज़ी मारी है, जिसकी उम्मीद की जा सकती है क्योंकि दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी के कारण लाखों-लोगों की जिंदगियां अस्त-व्यस्त हो चुकी है।
 

Trending topics

Google का कहना है कि भारत में ‘Indian Premier League' साल 2020 की टॉप ट्रेडिंग क्वैरी बनी है, जिसके बाद इस लिस्ट में 'Coronavirus', ‘US election results', ‘PM Kisan Yojana' और ‘Bihar election results' ने जगह बनाई। इंडियन प्रीमियर लीग, कोरोना वायरस और अमेरिकी राष्ट्रपति चुना ने गूगल पर प्रमुख न्यूज़ इवेंट के रूप में भी शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा, अन्य महत्वपूर्ण न्यूज़ में जिन खबरों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया उसमें अन्प्रेसिडेन्टिड लॉकडाउन, निर्भया केस, बेरूत विस्फोट, ऑस्ट्रेलिया में बुशफायर और टिड्डों का अटैक आदि शामिल हैं।
Advertisement
 

Trending personalities

भारत में गूगल पर टॉप-ट्रेंडिंग पर्सनेलिटी में अमेरिकी राष्ट्रपति Joe Biden, एंकर अरनव गोस्वामी और बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर आदि का नाम शामिल हैं। अभिनेता अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है। भारत में गूगल टॉप ट्रेडिंग इंटरनेशनल पर्सनेलिटी में उत्तरी कोरियाई नेता किम जोंग-उन, अफगान क्रिकेटर राशिद खान और अमेरिका वाइस प्रेसिडेंट कमला हैरिस का नाम शामिल हैं।
 

Trending movies

ट्रेडिंग फिल्मों की बात करें, तो साल 2020 में गूगल टॉप सर्च लिस्ट में दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 'दिल बेचारा', तमिल एक्शन-ड्रामा सोरारई पोटरु, बायोपिक तानाजी, शकुंतला देवी और गुंजना सक्सेना शामिल हैं।

वेब सीरीज के रूप में इस साल भारत में स्पेनिश क्राइम ड्रामा Money Heist (Netflix) रही, जबकि इंडियन टाइटल में Scam 1992: The Harshad Mehta Story (SonyLIV) और Mirzapur 2 (Amazon Prime Video) आदि शामिल हैं।
Advertisement
 

Most interesting search queries

भारत में टॉप ट्रेडिंग सर्च क्वैरी के अलावा, गूगल ने प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा सर्च टर्म्स की भी लिस्ट ज़ारी की है। इस साल लोगों ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान घर पर बैठकर कई दिलचस्प चीज़े गूगल पर सर्च की हैं, जिसमें टॉप लिस्ट में 'पनीर कैसे बनाएं?' 'इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं' जैसे सर्च रहे हैं। इसके अलावा इस लिस्ट में 'डैलगॉना कॉफी कैसे बनाएं' भी शामिल रहा। साथ ही लोगों ने वायरस से संबंधित भी कई सवाल गूगल से किए जिसमें टॉप सर्च बनें 'प्लाज़्मा थैरेपी क्या है' और 'हांतावायरल क्या है'।
 

Local search queries

कोरोना वायरस लॉकडाउन प्रभावित लोगों ने ‘Near me' क्वैरी में सबसे ज्यादा ‘Food shelters near me' और ‘COVID test near me' जैसी क्वैरी सबसे ज्यादा सर्च की। इसके अलावा वर्क फ्रॉम होम के कारण ‘Broadband connection near me' और ‘Laptop shop near me' क्वैरी भी टॉप सर्च का हिस्सा बनीं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  2. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G vs OnePlus N6: ₹20 हजार के बजट में मुकाबला
  5. OnePlus 15 को Amazon Great Indian Festival Sale में खरीदें सस्ता, ऐसे कम हुई कीमत
  6. Oppo Pad Mini भारत में आ रहा 22 अक्टूबर को! 8000mAh बैटरी
  7. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  2. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  3. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  4. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  5. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  6. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  8. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  9. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  10. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.