Xiaomi ने लॉन्च किया 180Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाला QHD गेमिंग मॉनिटर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i की ग्लोबल मार्केट में कीमत 329.99 डॉलर (करीब 27,700 रुपये) रखी गई है और इसे Amazon व Wallmart जैसे प्रमुख रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 सितंबर 2024 16:33 IST
ख़ास बातें
  • G Pro 27i की ग्लोबल मार्केट में कीमत 329.99 डॉलर रखी गई है
  • इसे Amazon व Wallmart जैसे प्रमुख रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है
  • गेमिंग मॉनिटर का डिस्प्ले 1152 लोकल डिमिंग जोन के साथ आता है

इस साल की शुरुआत में इस मॉनिटर को Redmi Display G Pro 27 के नाम से चीन में लॉन्च किया गया था

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi ने अपना पहला मिनी एलईडी (Mini LED) गेमिंग मॉनिटर लॉन्च किया है। इसका नाम Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i  है, जिसमें 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 27-इंच QHD IPS पैनल मिलता है। नया गेमिंग मॉनिटर 1000 nits की पीक HDR ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। यह फैक्ट्री-कैलिब्रेटेड ΔE<2 रेटिंग के साथ आता है। कलर गैमट की बात करें, तो शाओमी का गेमिंग मॉनिटर 97% Adobe RGB, 99% DCI-P3 और 100% sRGB तक पहुंचता है। बता दें कि इस साल की शुरुआत में इस मॉनिटर को Redmi Display G Pro 27 के नाम से चीन में लॉन्च किया गया था।

Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i की ग्लोबल मार्केट में कीमत 329.99 डॉलर (करीब 27,700 रुपये) रखी गई है और इसे Amazon व Wallmart जैसे प्रमुख रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है।

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i में 16:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला 27-इंच QHD (2560 x 1440 पिक्सल) IPS पैनल मिलता है। यह 180Hz तक रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है और 1ms (GtG) रिस्पॉन्स टाइम और AMD FreeSync सपोर्ट करता है। वहीं, कंपनी का दावा है कि डिस्प्ले फैक्ट्री-कैलिब्रेटेड ΔE<2 रेटिंग के साथ आता है और 97% Adobe RGB, 99% DCI-P3 के साथ 100% sRGB कलर गैमट सपोर्ट करता है।

गेमिंग मॉनिटर का डिस्प्ले 1152 लोकल डिमिंग जोन के साथ आता है, जो मॉनिटर को 1,000 निट्स की पीक HDR ब्राइटनेस और VESA DisplayHDR 1000 सर्टिफिकेशन प्राप्त करने में सक्षम बनाता है।
Advertisement

Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i मॉनिटर एक एडजस्टेबल स्टैंड के साथ आता है और एक्स्ट्रा फ्लेक्सिबिलिटी के लिए 75 x 75 mm VESA माउंट को सपोर्ट करता है। इसमें डिस्प्लेपोर्ट 1.4 पोर्ट और दो HDMI 2.0 पोर्ट मौजूद है।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Xiaomi Mini LED Gaming Monitor G Pro 27i
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  3. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.