इस गेम ने जीता पूरी दुनिया का दिल, क्‍या आपने खेला है Wordle

यह गेम इसलिए चुनौतीपूर्ण है, क्‍योंकि एक शख्‍स दिन में केवल एक बार इस गेम को खेल सकता है।

इस गेम ने जीता पूरी दुनिया का दिल, क्‍या आपने खेला है Wordle

Wordle को सिर्फ वेबसाइट के जरिए खेला जा सकता है।

ख़ास बातें
  • जोश वार्डले ने 2013 में पहली बार खेल का एक प्रोटोटाइप बनाया था
  • जोश के दोस्‍त इस गेम से प्रभावित नहीं हुए, इसलिए गेम आगे नहीं बढ़ा
  • साल 2020 में जोश और उनकी पार्टनर ने इस गेम पर काम शुरू किया
विज्ञापन
वर्डले (Wordle) एक आसान और मजेदार ऑनलाइन गेम है। कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन (Omicron) की वजह से जब दुनियाभर में लोग घरों में हैं, इस गेम ने सबको आकर्षित किया है। वर्डले खेलने वाले यूजर्स के सामने एक आसान होता है। इस गेम में यूजर्स को पांच अक्षरों वाले एक सीक्रेट शब्‍द का अनुमान लगाना होता है, जिसके लिए यूजर्स को 6 मौके मिलते हैं। गेम के नियम तो आसान हैं, लेकिन यह गेम इसलिए चुनौतीपूर्ण है, क्‍योंकि एक शख्‍स दिन में केवल एक बार इस गेम को खेल सकता है। Wordle को सिर्फ वेबसाइट के जरिए चलाया जा सकता है। इसे खेलने के लिए कोई ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं होती, ना ही साइन-इन करने की जरूरत होती है। तो आइए वर्डल के बारे में और ज्‍यादा जानते हैं। 

वर्डले (Wordle) को ब्रुकलिन स्थित सॉफ्टवेयर इंजीनियर जोश वार्डले (Josh Wardle) ने डेवलप किया है। खेल को डेवलप करने की कहानी इस गेम की तरह ही दिलचस्प है। वार्डले की पार्टनर पलक शाह को गेम पसंद हैं। उसने उन दोनों के लिए अनुमान लगाने वाला एक गेम बनाया। जोश वार्डले ने अपने नाम की तरह गेम का नाम ‘वर्डल' रखा। वार्डले और उनकी पार्टनर ने कुछ महीनों तक यह गेम खेला और फ‍िर इसे अपने परिवार के वॉट्सऐप ग्रुप पर शेयर किया। इसके बाद से यह गेम लोगों के बीच जुनून बन गया। 

जोश वार्डले ने 2013 में पहली बार खेल का एक प्रोटोटाइप बनाया था। जोश के दोस्‍त इस गेम से प्रभावित नहीं हुए, इसलिए उसने अपने कॉन्‍सेप्‍ट को छोड़ दिया। साल 2020 में जोश और उनकी पार्टनर ने वर्डले ने गेम को खेलना शुरू किया। न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए इंटरव्‍यू में जोश वार्डले ने बताया कि रोजाना केवल एक बार इस गेम को खेलने के मौके ने लोगों को आकर्षित किया। वार्डले ने कहा कि यह गेम लोगों को दिन में सिर्फ तीन मिनट इसके साथ बिताने के लिए प्रोत्साहित करता है। 

गेम के डेवलपर ने इसकी वेबसाइट बनाकर पिछले साल अक्टूबर में वर्डल को रिलीज किया था। इस वेबसाइट में कोई तामझाम नहीं है। कोई पॉप-अप या ऐड नहीं दिखाई देते। सब्सक्रिप्शन भी नहीं देना होता है। यह गेम ऐप पर नहीं है। गेम रिलीज होने के दो महीने बाद ही इसे जबरदस्‍त पॉपुलैरिटी मिली है। तीन लाख से अधिक लोग एक बार में इस गेम को खेल रहे थे।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »