ViewSonic लॉन्च करेगी 520Hz रिफ्रेश रेट, 4K OLED डिस्प्ले वाले गेमिंग मॉनिटर!

गेमर्स के लिए ये मॉनिटर नया बेंचमार्क सेट कर सकते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 दिसंबर 2024 14:14 IST
ख़ास बातें
  • मॉनिटर 1ms मूविंग पिक्चर रेस्पॉन्स टाइम फीचर से लैस होंगे।
  • इनमें AMD FreeSync Premium का सपोर्ट भी होगा।
  • मॉनिटर अद्भुत इमेज क्वालिटी डिलीवर कर सकेंगे।

ViewSonic 520Hz रिफ्रेश रेट वाले मॉनिटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

Photo Credit: ViewSonic

ViewSonic गेमिंग मॉनिटर्स के सेग्मेंट में बड़ा धमाका कर सकती है। कथित तौर पर कंपनी 520Hz रिफ्रेश रेट वाले मॉनिटर पर काम कर रही है और जल्द ही ये मॉनिटर मार्केट में दिखाई दे सकते हैं। भारत में कंपनी 2025 ColorPro और Business Monitor सीरीज को जल्द ही पेश करने की तैयारी कर रही है। लेकिन 520Hz रिफ्रेश रेट वाले मॉनिटर मार्केट में हलचल मचा सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में और क्या जानकारी सामने आ रही है। 

ViewSonic 520Hz रिफ्रेश रेट वाले गेमिंग मॉनिटर लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। गेमिंग के क्षेत्र में ये डिवाइसेज क्रांतिकारी साबित हो सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी के ये मॉनिटर कथित तौर पर 1ms मूविंग पिक्चर रेस्पॉन्स टाइम (MPRT) फीचर से लैस (via) होंगे। साथ ही इनमें AMD FreeSync Premium का सपोर्ट भी होगा। दोनों ही फीचर्स मोशन ब्लर को कम से कम लेवल तक ले जाते हैं, इसके अलावा हैवी गेमिंग सेशन में इनमें स्क्रीन टियरिंग जैसी समस्या भी नहीं होगी। 

ViewSonic इसके अलावा एक और गेमिंग मॉनिटर लॉन्च करेगी जिसमें 4K OLED डिस्प्ले होगा। ये डुअल मोड टेक्नोलॉजी से लैस होंगे। इस फीचर की मदद से इन मॉनिटर्स में यूजर बहुत ही आराम से 4K रिजॉल्यूशन में स्विच कर सकेगा जिससे उसे सिनेमैटिक विजुअल्स और अल्ट्रा हाई रिफ्रेश रेट का एक्सपीरियंस मिलेगा। 

दावा किया गया है कि कंपनी के ये नए मॉनिटर अद्भुत इमेज क्वालिटी डिलीवर कर सकेंगे। पिक्चर में डीप ब्लैक, चमकीले कलर, बेहतरीन कंट्रास्ट होगा जिससे ये गेमिंग का बेहतरीन एक्सपीरियंस तो देंगे ही, साथ ही साथ कंटेंट क्रिएटर्स के लिए भी गेम चेंजर साबित हो सकते हैं। यानी कि इन मॉनिटर्स में लाजवाब विजुअल परफॉर्मेंस यूजर को देखने को मिल सकती है। हालांकि अभी कंपनी ने इनके बारे में कोई घोषणा नहीं की है। 
Advertisement

ViewSonic की ColorPro मॉनिटर सीरीज भी बेहद कमाल फीचर्स के साथ आने वाली है। इसमें 5K रिजॉल्यूशन बताया गया है। जिससे यूजर को अल्ट्रा डिटेल वाले विजुअल्स देखने को मिलेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार ये मॉनिटर वीडियो एडिटर्स, ग्राफिक डिजाइनर्स और फोटोग्राफर्स के लिए बेहतरीन परफॉर्मेंस देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  3. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  8. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  9. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  10. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.