PUBG Mobile के चक्कर में पोते ने उड़ाए दादा के 2 लाख रुपये

पुलिस की जांच में पता लगा है कि युवक ने अपने दादा के अकाउंट से 7 मार्च से 8 मई के बीच PUBG Mobile में पैसे भरने के लिए फंड ट्रांसफर कर रहा था।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 9 सितंबर 2020 10:27 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile में 'Ace' लेवल में आने के लिए दादा के अकाउंट से खर्चे पैसे
  • 2,34,497 रुपये पेटीएम अकाउंट के ज़रिए लगाए थे गेम में
  • पहले भी हो चुके हैं इस तरह के कई वाकिये

PUBG Mobile में हाल ही में एक युवक ने 16 लाख रुपये खर्चे थे

दिल्ली के तिमारपुर में एक 15 वर्षीय युवक ने अपने 65 वर्षिय दादा के बैंक अकाउंट से 2.34 लाख रुपये ट्रांस्फर कर PUBG Mobile में लगा दिए। कथित तौर पर यह मामला मई में सामने आया था जब उस व्यक्ति को दो महीने की अवधि के दौरान हुए ट्रांस्फर के बारे में सूचित किया गया था। तिमारपुर पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज की गई थी और बाद में इसे उत्तरी जिले के साइबर सेल में स्थानांतरित कर दिया गया था, जिसके जरिए यह पाया गया कि सरकार द्वारा पिछले हफ्ते बैन किए गए PUBG Mobile गेम के लिए इन पैसों को Paytm पर ट्रांस्फर किया गया था।

Hindustan Times के अनुसार, डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस (नॉर्थ) Anto Alphonse का कहना है कि युवक ने PUBG Mobile में 'Ace' रैंक पाने के लिए अपने दादा के बैंक अकाउंट से 2.34 लाख रुपये निकाले थे। युवक ने पुलिस को बताया कि शुरू में ऐस रैंक पर पहुंचने के बाद उसका PUBG अकाउंट हैक हो गया था।
Advertisement

The Indian Express की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस की जांच में पता लगा है कि युवक ने अपने दादा के अकाउंट से 7 मार्च से 8 मई के बीच PUBG Mobile में पैसे भरने के लिए फंड ट्रांसफर कर रहा था। वह अपने दादा के डेबिट कार्ड से पैसों को ट्रांस्फर करने के लिए पेटीएम अकाउंट का उपयोग कर रहा था। रिपोर्ट के अनुसार, युवक ने कुल 2,34,497 रुपये पेटीएम खाते में ट्रांस्फर किए।

हालांकि, 8 मई को युवक के दादा को इस बात की भनक पड़ गई। ऐसा उनको बैंक से एक मैसेज प्राप्त होने के बाद हुआ, जिसमें लिखा था कि उनके बैंक अकाउंट से 2,500 रुपये निकाले गए हैं, जिसके बाद अकाउंट में कुल 275 रुपये बचे हैं।
Advertisement

पुलिस ने कथित रूप से उस हैकर की पहचान करने के लिए पेटीएम से संपर्क किया, जिसका अकाउंट पैसों को ट्रांस्फर करने के लिए इस्तेमाल किया गया था और इसके बाद खाताधारक का पता लग गया। हालांकि, खाताधारक ने अधिकारियों को सूचित किया कि उसके पेटीएम वॉलेट का उपयोग एक दोस्त द्वारा किया गया था, जिसे बाद में शिकायतकर्ता का पोता पाया गया।
Advertisement

पुलिस ने युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की है, क्योंकि उसके दादा ने यह जानने के बाद शिकायत वापस ले ली थी।


Advertisement
यह पहला मौका नहीं है, जब किसी प्लेयर ने अपने परिवार के सदस्यों के लाखों की कमाई को PUBG Mobile पर लगाया है। जुलाई में, पंजाब के एक 17-वर्षीय ने इस गेम में अपने माता-पिता के बैंक अकाउंट से 16 लाख रुपये निकाल कर गेम में लगा दिए थे। इसके बाद एक खब मोहाली से आई थी, जहां एक 15 वर्षीय ने कथित तौर पर अपने दादा के पेंशन अकाउंट से 2 लाख रुपये खर्च किए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के AI-पावर्ड अप्लायंसेज के लिए भारत बना बड़ा मार्केट
  2. Vivo S2 का सस्ता वर्जन Vivo S2 FE होगा लॉन्च, 6GB रैम, MediaTek चिप के साथ, Geekbench पर लिस्टिंग
  3. 1000 iPhone फ्री मिल रहे! पंजाब के बिजनेसमैन ने की iPhone लंगर की घोषणा, 22 सितंबर को बंटेंगे
  4. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  5. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  6. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  7. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  8. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  9. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  10. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.