PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ

फ्लिपकार्ट और अमेजन सेल के दौरान Sony PlayStation5 पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2026 12:08 IST
ख़ास बातें
  • Sony PS5 गेमिंग को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाता है।
  • Sony PS5 में 1TB स्टोरेज कैपिसटी दी गई है।
  • Sony PS5 में गेम्स तुरंत लोड होते हैं और स्ट्रीमिंग ज्यादा स्मूथ होती है।

Sony PS5 में 1TB स्टोरेज दी गई है।

Photo Credit: Sony

अगर आप गेमिंग लवर हैं तो जाहिर सी बात है प्ले स्टेशन खरीदने के बारे में जरूर सोचा होगा। PS5 गेमिंग को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाता है, जिससे घर पर ही शानदार अनुभव मिलता है। आज हम PS5 की बात कर रहे हैं और सबसे जरूरी चीज कि इसे डिस्काउंट पर कहां से सस्ता खरीदा जा सकता है। अगर आप भी ऐसा ही सोच रहे हैं तो आप बिलकुल सही जगह पर आए हैं, क्योंकि PS5 पर मिलने वाली बेस्ट डील्स की बात कर रहे हैं। आइए जानते हैं कि ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और अमेजन में से कहां पर PS5 को सस्ता खरीदा जा सकता है।

PS5 Deals on Amazon
Sony PlayStation5 Gaming Console (Slim) ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹69,985 में लिस्ट किया गया है। इस डिस्क एडिशन में 1TB स्टोरेज कैपिसटी है। बैंक ऑफर की बात करें तो Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,099 तक कैशबैक मिल सकता है।

Advertisement

Sony PS5 Deals on Flipkart
Sony PS5 Console ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹69,985 में उपलब्ध हो रहा है। यह ASTRO के PLAYROOM के साथ 1TB स्टोरेज से लैस किया गया है। बिग बिलियन डेज सेल के दौरान फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹3,500 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹66,485 हो जाएगी।

SONY PS5 Features & Benefits

SONY PS5 के साथ नेक्स्ट जनरेशन गेमिंग में फास्ट परफॉर्मेंस, क्रिस्प विजुअल्स और ज्यादा रियल अनुभव मिलता है। इस प्ले स्टेशन में अल्ट्रा हाई स्पीड SSD दी गई है, जिससे गेम्स तुरंत लोड होते हैं और स्ट्रीमिंग ज्यादा स्मूथ हो जाती है।
इस प्ले स्टेशन में कस्टम RDNA 2 ग्राफिक्स इंजन दिया गया है, जिससे 120hz और 8K आउटपुट पर 4K रेजोल्यूशन तक सपोर्ट करता है। कंपेटिबल स्क्रीन पर ज्यादा फाइन डिटेल और फास्ट फ्रेम रेट्स मिलते हैं।
वेरिएबल रिफ्रेश रेट और 1440p आउटपुट मिलता है। यह विजुअल लेग, स्टटर और स्क्रीन टियरिंग को कम करते हुए डिस्प्ले की रिफ्रेश रेट के साथ सिंक करता है। इससे आपके टीवी और मॉनिटर पर 1440p आउटपुट का सपोर्ट मिलता है।
रे ट्रेसिंग के साथ सपोर्टेड गेम्स में रियलस्टिक शेडो, रिफ्लेक्शन और लाइटिंग इफेक्ट्स के लिए अलग-अलग रेज को सिम्युलेट करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Sony PS5, PS5 Deals, PS5 Price, Flipkart, Amazon

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL के चीफ की पोस्ट पर प्राइवेट सेक्टर से हायरिंग के खिलाफ एंप्लॉयीज यूनियन
  2. Sony के प्लेस्टेशन के लिए सबसे बड़ा लॉन्च रही GTA 6
  3. Apple के iPhone 18e में हो सकता है नए डिजाइन वाला रियर कैमरा मॉड्यूल
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. स्पेस एक्सप्लोरेशन की रेस में पाकिस्तान की एंट्री, चाइनीज स्पेसक्राफ्ट पर भेजा पहला एस्ट्रोनॉट
  6. WhatsApp यूजर्स अब स्टिकर में जोड़ सकेंगे अपनी आवाज, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. 9000mAh बैटरी और RGB लाइट के साथ आएगा OnePlus Nord 7! डिजाइन हुआ लीक
  8. WhatsApp पर आ गया वो फीचर, जिसका लंबे समय से था इंतजार, 2 हफ्ते पहले शेड्यूल कर पाएंगे मैसेज
  9. Nvidia में वापसी के बाद पहली मीटिंग में Jensen Huang ने एंप्लॉयीज से मांगी माफी
  10. Motorola Razr 2027 जल्द होगा लॉन्च, यहां आया नजर, स्पेसिफिकेशंस लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.