Rainbow Six Siege Hack: गेमिंग की दुनिया में बड़ा हैक! 117 करोड़ की वैल्यू के क्रेडिट्स बांटे गए, Ubisoft ने किए बड़े एलान

Rainbow Six Siege में बड़े हैक के बाद Ubisoft ने सर्वर बंद किए, 2 बिलियन इन-गेम क्रेडिट्स बांटे गए और अब डेटा रोलबैक के बाद गेम को फिर से खोला जा रहा है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 दिसंबर 2025 13:55 IST
ख़ास बातें
  • हैकर्स ने Rainbow Six Siege के कोर सिस्टम्स तक पहुंच बनाई
  • 2 बिलियन इन-गेम क्रेडिट्स डिस्ट्रीब्यूट, ट्रांजैक्शन रोलबैक लागू
  • गेम सर्वर फिर खुले, मार्केटप्लेस अगले आदेश तक बंद

Photo Credit: Ubisoft

Ubisoft के पॉपुलर टैक्टिकल शूटर Rainbow Six Siege में बड़ा सिक्योरिटी ब्रीच सामने आया है। गेम को हैक किए जाने के बाद कंपनी को इसके सर्वर्स और इन-गेम मार्केटप्लेस को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। इस हैक के दौरान अटैकर्स को गेम के कई कोर सिस्टम्स का एक्सेस मिल गया था, जिसमें यूजर्स को बैन या अनबैन करना, बैन टिकर पर कस्टम मैसेज भेजना और सभी इन-गेम आइटम्स को अनलॉक करना शामिल है। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि हैकर्स ने करीब 2 बिलियन इन-गेम क्रेडिट्स भी डिस्ट्रीब्यूट कर दिए, जिनकी अनुमानित वैल्यू करोड़ों रुपये बताई जा रही है। अब Ubisoft ने डेटा रोलबैक के बाद गेम को दोबारा सभी प्लेयर्स के लिए खोलने का ऐलान किया है।

Ubisoft के मुताबिक, हैकर्स ने Rainbow Six Siege के कई सेंसिटिव फंक्शन्स पर कंट्रोल हासिल कर लिया था। इसमें यूजर अकाउंट्स से जुड़े बैन सिस्टम के साथ-साथ इन-गेम इकॉनमी भी प्रभावित हुई। करीब 2 बिलियन क्रेडिट्स गेम में बांटे गए, जिनकी मार्केट वैल्यू लगभग 13 मिलियन डॉलर आंकी जा रही है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि इस हैक के जरिए इन क्रेडिट्स को रियल मनी में कन्वर्ट करना संभव नहीं था।

Advertisement

इस ब्रीच के बाद Ubisoft ने तुरंत एक्शन लेते हुए गेम के सर्वर्स और मार्केटप्लेस को ऑफलाइन कर दिया था। कंपनी ने साफ किया कि जिन प्लेयर्स ने हैक के दौरान मिले क्रेडिट्स खर्च किए हैं, उन पर कोई पेनल्टी नहीं लगाई जाएगी। हालांकि, 11:00am UTC के बाद की गई सभी ट्रांजैक्शन्स को रोलबैक किया गया है, ताकि किसी भी तरह के मिसयूज को रोका जा सके।

ताजा अपडेट में Ubisoft ने बताया है कि लाइव टेस्ट पूरे हो चुके हैं और अब Rainbow Six Siege को सभी गेमर्स के लिए फिर से ओपन किया जा रहा है। कंपनी ने यह भी चेतावनी दी है कि सर्विसेज धीरे-धीरे रिस्टोर की जा रही हैं, इसलिए लॉगिन के वक्त कुछ यूजर्स को क्यू का सामना करना पड़ सकता है।

Ubisoft के मुताबिक, 27 दिसंबर 10:49 UTC से पहले लॉगिन न करने वाले प्लेयर्स के इन्वेंट्री में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं, जो यूजर्स इस टाइम के बाद गेम में एक्टिव थे, उनमें से कुछ को अस्थायी तौर पर अपने कुछ खरीदे गए आइटम्स दिखाई नहीं दे सकते हैं। कंपनी का कहना है कि ऐसे मामलों की जांच की जा रही है और अगले दो हफ्तों में सभी गड़बड़ियों को ठीक कर दिया जाएगा।

Advertisement

फिलहाल, Rainbow Six Siege का मार्केटप्लेस अगले आदेश तक बंद ही रहेगा, क्योंकि इस पूरे मामले की जांच अभी जारी है। Ubisoft ने भरोसा दिलाया है कि गेम और प्लेयर्स के डेटा की सुरक्षा को लेकर आगे और कड़े कदम उठाए जाएंगे।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  4. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  5. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  6. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  8. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  9. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.