BGMI Unban: वापस आ रहा है Battlegrounds Mobile India? सरकार ने रखी हैं ये खास शर्तें

BGMI से बैन कथित तौर पर तभी हटाया जाएगा, जब डेवलपर KRAFTON सरकार द्वारा बताए बदलावों को जोड़ेगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 20 मार्च 2023 21:38 IST
ख़ास बातें
  • BGMI को तीन महीने के लिए मोबाइल ऐप स्टोर्स से अनब्लॉक किया जा सकता है
  • पहले KRAFTON को गेम में करने होंगे कुछ बदलाव
  • गेम में खून के रंग को बदलने और खेलने की टाइमिंग को सीमित करने की मांग

बैन हटाए जाने से पहले KRAFTON को गेम में सरकार द्वारा बताए बदलावों को जोड़ना होगा

Battlegrounds Mobile India (BGMI) को भारत में जुलाई 2022 में भारत में ब्लॉक कर दिया गया था। प्राइवेसी से जुड़ी चिंता के चलते भारत सरकार ने इस गेम को Google Play Store और Apple App Store से हटाए जाने का आदेश दिया। इसके बाद से, समय-समय पर गेम की वापसी से जुड़ी कई अफवाहें और दावों के सामने आने के बाद अब एक लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत सरकार ने PUBG Mobile के समान इस गेम से बैन हटाने का फैसला लिया है। यदि दावा सच होता है, तो आप जल्द इस गेम को अपने मोबाइल पर खेल सकेंगे।

सरकार के टॉप सूत्रों ने News18 को बताया कि BGMI को तीन महीने के लिए मोबाइल ऐप स्टोर्स से अनब्लॉक करने का फैसला लिया गया है। रिपोर्ट कहती है कि सरकार ने एक बैठक में यह फैसला लिया है और साथ ही कुछ बैन हटाने के साथ-साथ कुछ शर्तें भी रखी है। बैन को सीमित समय के लिए हटाया जाएगा और गेम में कुछ बदलाव भी किए जाएंगे।
Advertisement

BGMI से बैन कथित तौर पर तभी हटाया जाएगा, जब डेवलपर KRAFTON सरकार द्वारा बताए बदलावों को जोड़ेगा। फिलहाल बैन हटाए जाने के सटीक कारणों की जानकारी शेयर नहीं की गई है। बता दें कि भारत सरकार ने गेम को IT Act का सेक्शन 69A के तहत बैन किया था, जो सरकार को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में और कई अन्य कारणों के चलते कंटेंट तक पब्लिक एक्सेस को ब्लॉक करने की अनुमति देता है।

रिपोर्ट आगे बताती है कि प्लेयर्स इस बार गेम को लंबे समय तक नहीं खेल सकेंगे, क्योंकि गेम में होने वाले बदलावों में से एक खेलने की समय सीमा को सीमित करना होगा। इसके अलावा, गेम डेवलपर ने सरकार से कहा है कि गेम में कोई खून के रंग को बदला जाएगा। यूं तो पिछले वर्जन में ब्लड के कलर को लाल से नीले या हरे रंग में बदलने का ऑप्शन था, लेकिन नए बदलाव के बाद बदला हुआ रंग डिफॉल्ट सेटिंग में आएगा।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  7. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.