PUBG फैंस के लिए खुशखबरी: भारत में 11 नवंबर को आ रहा है PUBG: New State मोबाइल गेम

साल 2051 की थीम पर आधारित, PUBG: New State अगली पीढ़ी का बैटल रोयाल अनुभव लाएगा, जिसमें नई रेंडरिंग तकनीक और एक गनप्ले सिस्टम शामिल होगा, जिसकी तुलना PC वर्ज़न PUBG: Battlegrounds से की जा रही है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2021 14:27 IST
ख़ास बातें
  • PUBG: New State को भारत समेत 200 देशों में किया जाएगा लॉन्च
  • 29-30 अक्टूबर के दौरान 28 देशों में होगी टेस्टिंग
  • साल 2051 पर आधारित नया गेम कई आधुनिक हथियारों और गाड़ियों से होगा लैस

PUBG: New State को 29-30 अक्टूबर के दौरान 28 देशों में टेस्ट किया जाएगा

PUBG: New State को 11 नवंबर को रिलीज़ किया जा रहा है। दक्षिण कोरियाई कंपनी Krafton ने कहा है कि नया मोबाइल गेम भारत सहित 200 से अधिक देशों में Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर जारी किया जाएगा। इसके अलावा, 29-30 अक्टूबर को 28 देशों में इसकी फाइनल टेस्टिंग होगी। PUBG: New State को फरवरी में घोषित क्या गया था और Android व iOS पर इसे 50 मिलियन (5 करोड़) से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन मिलने का दावा किया गया है। गेम के प्री-रजिस्ट्रेशन को ग्लोबल स्तर पर गेम की घोषणा के बाद शुरू कर दिया गया था। हालांकि, यह भारत में सितंबर में लाइव हुआ था।

YouTube पर लाइवस्ट्रीम किए गए इवेंट में Krafton ने कहा कि PUBG: New State ग्लोबल लेवल पर 17 अलग-अलग भाषाओं में एक फ्री-टू-प्ले मोबाइल गेम के रूप में शुरू होगा। जैसा की हमने बताया, इस गेम की फाइनल टेस्टिंग अगले हफ्ते 28 देशों में शुरू होगी।
Advertisement

साल 2051 की थीम पर आधारित, PUBG: New State अगली पीढ़ी का बैटल रोयाल अनुभव लाएगा, जिसमें नई रेंडरिंग तकनीक और एक गनप्ले सिस्टम शामिल होगा, जिसकी तुलना PC वर्ज़न PUBG: Battlegrounds से की जा रही है।

PC और कॉन्सोल के लिए मूल PUBG गेम की तरह इस मोबाइल बैटल रोयाल गेम को भी PUBG Studio द्वारा विकसित किया जाएगा। इसमें नए मैप और बेहतर गेमप्ले होगा।
Advertisement

पबजी: न्यू स्टेट को इस साल फरवरी में घोषित किया गया था। सितंबर में 40 मिलियन (4 करोड़) का आंकड़ा पार करने के बाद पिछले एक महीने में इसे 10 मिलियन (1 करोड़) से अधिक नए प्री-रजिस्ट्रेशन मिले हैं। इस तरह इस गेम ने लॉन्च से पहले 5 करोड़ से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन प्राप्त कर लिए हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  2. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  3. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  4. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  7. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  8. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  9. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  2. विदेश यात्रा का है प्लान तो Vodafone Idea फ्री दे रहा रोमिंग लाभ, 9000 की बचत के साथ कॉलिंग और डाटा का उपयोग
  3. Muse Charm: न फोन, न ऐप खोलने की जरूरत! Meta का छोटा सा कीचेन सीधे AI से कराएगा बात
  4. HMD Vibe 2 Pro 5G बजट फोन 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
  5. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  6. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  7. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  8. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  9. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  10. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.