PUBG New State के सिर्फ एक दिन में 10 लाख से अधिक डाउनलोड

PUBG: New State के रिलीज से पहले ही Google प्ले स्टोर और Apple ऐप  स्टोर दोनों पर इसके लिए चार करोड़ से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन मिले थे।

विज्ञापन
आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 नवंबर 2021 17:35 IST
ख़ास बातें
  • नई गेम को लॉन्च के साथ ही काफी पसंद किया जा रहा है
  • iOS ऐप स्टोर के टॉप चार्ट्स पर भी इसकी पहली रैंकिंग है
  • गेम में कुछ परेशानियों को दूर करने के लिए अपडेट दिया गया है

PUBG: New State को भारत में हाल ही में लॉन्च किया गया था

PUBG New State को लॉन्च के साथ ही गेमर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस गेम के लॉन्च के एक दिन में ही दुनिया भर में इसे 10 लाख से अधिक बार डाउनलोड किया गया है। Krafton की यह गेम लॉन्च के साथ ही सफल होती दिख रही है। हालांकि, इसमें कुछ बग्स के कारण परेशानियां हो रही हैं।

बहुत से प्लेयर्स एकाउंट में लॉगिन करने में नाकाम रहे और कुछ अन्यों को अलग तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि,  Google प्ले स्टोर पर यह 10 लाख डाउनलोड के आंकड़े को पार करने में सफल रही। iOS ऐप स्टोर के टॉप चार्ट्स पर भी इसकी पहली रैंकिंग है। PUBG: New State के रिलीज से पहले ही Google प्ले स्टोर और Apple ऐप  स्टोर दोनों पर इसके लिए चार करोड़ से अधिक प्री-रजिस्ट्रेशन मिले थे। इस वजह से गेम का शुरुआत से ही हिट होना हैरान नहीं करता।
Advertisement

New State टाइटल पॉपुलर रॉयल फ्रेंचाइज का हिस्सा है लेकिन यह अधिक मॉडर्न सेटिंग पर बेस्ड है। नई गेम को 10 लाख से अधिक लोग अभी तक आजमा चुके हैं लेकिन इसमें परेशानियां भी हो रही हैं। इनमें सर्वर का कनेक्ट न होना और 38 प्रतिशत लोडिंग स्क्रीन शामिल हैं। इनमें सबसे अधिक परेशानी यूजर्स के स्मार्टफोन की ब्रिकिंग से हो सकती है। हालांकि, ऐसा बहुत कम हो रहा है।
 

Krafton ने दी अपग्रेड की पेशकश

इससे PUBG: New State को लेकर गेमर्स की दिलचस्पी में कमी आ सकती है। Krafton ने गेम में परेशानियां होने को माना है और इनमें से कुछ को दूर करने के लिए अपडेट के विकल्प की भी पेशकश की है। यह अपग्रेड सिर्फ  Android डिवाइसेज पर उपलब्ध है और Vulkan API को सपोर्ट नहीं करने वाले डिवाइसेज के लिए डिफॉल्ट ग्राफिक्स API सेटिंग्स को OpenGL ES पर बदल देता है। 
Advertisement

इसके अलावा अपडेट में कुछ डिवाइसेज पर  Vukhan में गेम के क्रैश होने की समस्या को भी दूर किया गया है। कंपनी ने लॉन्च के तुरंत बाद गेम को ऑप्टिमाइज करने से इसके क्रैश होने की समस्या को भी ठीक किया है। इसके अलावा कुछ अन्य सुधार भी किए जा रहे हैं।

कई देशों में काफी लोकप्रिय हुई PUBG को दो वर्ष पहले भारत में बैन किया गया था। हाल ही में यह गेम एक नए अवतार में दोबारा लॉन्च हुई थी। इसके अलावा सरकार ने चीन की बहुत सी ऐप्स पर भी बन लगाया था। भारत में PUBG पर बैन लगने से इस गेम को डिवेलप करने वाली कंपनी को भी बड़ा नुकसान हुआ था क्योंकि इसके यूजर्स की एक बड़ी संख्या भारत में थी।
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG New State, PUBG New State download

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 12,000mAh बैटरी वाला फोन ला रहा Oppo, जल्द हो सकता है लॉन्च
  2. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  3. Motorola Signature 27 Launched: 200MP कैमरा और 7000mAh बैटरी के साथ आया फ्लैगशिप, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  2. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  3. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  4. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  6. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  7. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  8. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  9. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  10. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.