आखिरकार भारत आया PUBG: New State मोबाइल गेम, Android और iOS यूज़र्स यहां से करें डाउनलोड

PUBG: New State को अब भारत में सभी के लिए उपलब्ध है। गेम को Android पर Google Play और iOS पर App Store के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 11 नवंबर 2021 19:39 IST
ख़ास बातें
  • PUBG: New State गेम आखिरकार भारत में रिलीज़ हो गया है
  • Android यूज़र्स Google Play और iOS यूज़र्स App Store से कर सकेंगे डाउनलोड
  • आधुनिक युग पर आधारित नए गेम में मिलेगा रोमांचक गेमप्ले

PUBG: New State को Google Play और App Store से डाउनलोड किया जा सकता है

PUBG: New State को आखिरकार भारत समेत दुनिया भर के कई देशों में लॉन्च कर दिया गया है। गेम आज, 11 नवंबर को सुबह 9:30 बजे रिलीज़ किया जाना था, लेकिन रिलीज़ में लगभग दो घंटों की देरी हुई। PUBG Studio द्वारा विकसित इस नए बैटल रोयाल गेम को Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ किया गया है। गेम की घोषणा इस साल फरवरी में की गई थी और शुरुआत में इसके भारत में रिलीज़ न होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन Battlegrounds Mobile India के आने के बाद आखिरकार Krafton ने PUBG: New State को भी भारत में रिलीज़ कर दिया है।

PUBG: New State को अब भारत में सभी के लिए उपलब्ध है। गेम को Android पर Google Play और iOS पर App Store के जरिए डाउनलोड किया जा सकता है। डेवलपर ने जानकारी दी है कि पबजी: न्यू स्टेट को कम से कम Android 6.0, iOS 13 या iPadOS 13 पर चलने वाले डिवाइस पर डाउनलोड किया जा सकता है। गेम पब्लिशर Krafton पहले ही बता चुका है कि PUBG: New State को ग्लोबली 17 विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध कराया जाएगा।
Advertisement

यूं तो यह गेम पबजी मोबाइल (PUBG Mobile) व बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया (Battlegrounds Mobile India) जैसा एक्सपीरिएंस देगा, लेकिन डेवलपर ने गेम में कई बड़े बदलाव किए है। पहला और सबसे बड़ा बदलाव तो गेम की थीम है। यह गेम साल 2051 पर आधारित है, जहां आपको कई आधुनिक बिल्डिंग व गाड़ियां दिखाई देंगी। इसके अलावा, गेम में कई आधुनिक हथियार, गोला-बारूद व गैजेट्स जोड़े गए हैं। 

पबजी स्टूडियो ने इसमें बिल्कुल-नई ग्लोबल इल्यूमिनेशन ग्राफिक्स रेंडरिंग टेक्नोलॉजी और एक गनप्ले सिस्टम जोड़ा है, जो दावे अनुसार, PC के लिए उपलब्ध PUBG के जैसा है। इसका मतलब यह है कि भले ही यह मोबाइल गेम हो, लेकिन प्लेयर्स को इसमें पबजी पीसी जैसा अनुभव मिलेगा। स्टेबल गेमप्ले एक्सपीरिएंस के लिए गेम Vulkan API पर आधारित है। इसमें नए प्लेइंग मैकेनिक्स जोड़े गए हैं, जिसमें डॉजिंग, ड्रॉप कॉल्स और सपोर्ट रिक्वेस्ट शामिल हैं।
Advertisement

चीटर्स और हैकर्स से निपटने के भी पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। डेवलपर का कहना है कि गेम में अनऑथोराइज्ड प्रोग्राम्स, कीबोर्ड, माउस और एमुलेटर के इस्तेमाल को बैन किया जाएगा। चीटर्स के लिए सिस्टम में एडवांस टेक्नोलॉजी को पेश किया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  3. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  4. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  5. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  10. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.