PUBG Mobile में आया नया टीम डेथमैच मोड, नया आउटफिट सेट भी उपलब्ध

PUBG Mobile Ranked Team Deathmatch मोड असॉल्ट और डोमिनेशन के साथ EvoGround के रैंक एरिना सेक्शन में पाया जा सकता है। रैंक्ड टीम डेथमैच को प्लेयर्स वेयरहाउस, रुइन्स और टाउन मैप्स में खेल सकते हैं।

PUBG Mobile में आया नया टीम डेथमैच मोड, नया आउटफिट सेट भी उपलब्ध

PUBG Mobile गेम में हाल ही में Arctic Mode भी जोड़ा गया है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile में नया Ranked Team Deathmatch मोड EvoGround में उपलब्ध
  • नया मोड वेयरहाउस, रुइन्स और टाउन मैप्स में खेलने के लिए उपलब्ध
  • Wasteland Survivor नाम का नया आउटफिट सेट भी खरीदने के लिए उपलब्ध
विज्ञापन
PUBG Mobile में इस समय कुछ सबसे बड़े और लोकप्रिय मोबाइल बैटल रोयाल गेम में शुमार है और बेहद बड़े प्लेयरबेस के होने के कारण डेवलपर्स गेम को नियमित रूप से अपडेट करते रहते हैं। इन अपडेट के जरिए गेम में नए फीचर जोड़े जाते हैं और गेम की खामियों को हटाया जाता है। पबजी मोबाइल का लेटेस्ट अपडेट गेम में एक रैंक्ड टीम डेथमैच मोड और एक वेस्टलैंड सर्वाइवर सेट जोड़ता है। PUBG Mobile के ट्विटर अकाउंट द्वारा दोनों नए बदलावों की घोषणाएं की गई है। रैंक्ड-डेथमैच मोड प्लेयर्स को गेम के अंदर मिलेगा, जबकि वेस्टलैंड सर्वाइवर सेट प्रीमियम क्रेट्स के हिस्से के रूप में आता है।

PUBG Mobile ने ट्विटर पर घोषणा की है कि Ranked Team Deathmatch मोड अब लाइव है। यह असॉल्ट और डोमिनेशन के साथ EvoGround के रैंक एरिना सेक्शन में पाया जा सकता है। रैंक्ड टीम डेथमैच को प्लेयर्स वेयरहाउस, रुइन्स और टाउन मैप्स में खेल सकते हैं। रैंक्ड एरिना का एक हिस्सा होने के नाते, प्लेयर्स इसमें केवल रैंक्ड टीम डेथमैच को नहीं चुन सकते हैं, क्योंकि रैंक्ड मोड में केवल रैंडम मैप्स और मोड्स को खेला जा सकता है।

पबजी मोबाइल में इस मोड के अलावा एक वेस्टलैंड सर्वाइवर सेट जोड़ा गया है। नए आउटफिट सेट की घोषणा भी ट्विटर पर की गई है और पोस्ट में जानकारी दी गई है कि यह सेट प्रीमियम क्रेट्स के जरिए मिलेगा। इसका मतलब है कि प्लेयर्स को इन-गेम करंसी यानी UC का इस्तेमाल कर प्रीमियम क्रेट्स खरीदने होंगे और उम्मीद करनी होगी कि उस क्रेट में वेस्टलैंड सर्वाइवर सेट निकल जाए। एक प्रीमियम क्रेट की कीमत 120 यूसी है 148 रुपये के बराबर होती है।

PUBG Mobile ने Wasteland Survivor Set की एक तस्वीर भी साझा की है, जिसमें एक किरदार हरे रंग का सूट और एक अंतरिक्ष सूट के हेलमेट जैसा हैलमेट पहने हुए दिखाई दे रहा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »