PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट हुआ जारी, Livik मैप के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट गेम में कई अन्य सुधारों और बदलावों को भी लाता है, जिसमें बुनियादी लड़ाई से लेकर सिस्टम फीचर और बहुत कुछ शामिल है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 13:50 IST
ख़ास बातें
  • Livik मैप को क्लासिक मोड में रखा गया है
  • नए मैप में शामिल है दो नई बंदूकें और एक नया मॉन्स्टर ट्रक
  • Android डिवाइस पर यह अपडेट 1.84 जीबी डाउनलोड साइज़ के साथ आता है

PUBG Mobile में 14 जुलाई को Season 14 भी जारी किया जाएगा

PUBG Mobile को आज 0.19.0 अपडेट मिलेगा और नया अपडेट 'Livik' नाम का एक नया नक्शा लाएगा। डेवलपर्स ने नए अपडेट के लिए पैच नोट्स को सभी बदलावों और सुधारों की जानकारी के साथ साझा किया है। लिविक को नॉर्डिक शैली के मैप के रूप में पेश किया गया है, जिसमें छोटे 2x2 क्षेत्र में 15 मिनट के मैच होंगे। इसके अलावा यह भी पता चला है कि Royale Pass Season 14: Spark Flame अगले हफ्ते 14 जुलाई से शुरू होगा। पैच नोट्स बताता है कि Android डिवाइस पर यह अपडेट लगभग 1.84 जीबी और iOS डिवाइसों पर 2.13 जीबी डाउनलोड साइज़ के साथ आता है।
 

PUBG Mobile 0.19.0 update new features, changes

पबजी मोबाइल अपडेट 0.19.0 आज यानी 7 जुलाई से जारी होना शुरू हो गया है और धीरे-धीरे सभी पबजी मोबाइल प्लेयर्स तक पहुंच जाएगा। Reddit पर कंपनी द्वारा साझा किए गए पैच नोट्स के अनुसार, 7 जुलाई से 13 जुलाई के बीच अपडेट डाउनलोड करने वालों को 2,888 बीपी, 100 एजी और एक नाइटमेयर हेलमेट। पैच नोट्स में PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट में मिलने वाले नए फीचर्स और बदलावों के बारे में विस्तार बताया है। यह भी याद रहे कि पुराने वर्ज़न के प्लेयर्स लेटेस्ट वर्ज़न वाले प्लेयर्स के साथ नहीं खेल पाएंगे। इसके लिए सभी को लेटेस्ट वर्ज़न में अपडेट होना ज़रूरी है।

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट गेम में कई अन्य सुधारों और बदलावों को भी लाता है, जिसमें बुनियादी लड़ाई से लेकर सिस्टम फीचर और बहुत कुछ शामिल है। इसके अलावा, टीम-अप लॉबी फीचर्स में खिलाड़ियों को जल्दी से उपयुक्त टीममेट्स खोजने में मदद करने जैसे फीचर्स को ऑप्टिमाइज़ किया गया है।
 

Livik Map

नॉर्डिक-शैली का नया नक्शा 2 किलोमीटर x 2 किलोमीटर साइज़ का है। इसमें दो नए हथियार भी शामिल किए गए हैं, जिनमें P90 SMG और MK12 मार्कमैन राइफल है। इस मैप में 15-मिनट के मैच होंगे। एक नया वाहन भी है, जिसे मॉन्स्टर ट्रक कहा जाता है। यह Erangel और Miramar जैसे क्लासिक नक्शों का हिस्सा है। डेवलपर्स ने कहा है कि यह नया नक्शा अभी भी बीटा में है और इसे समय के साथ समायोजित और बेहतर किया जाएगा।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  2. Honor X80 Pro Max में मिल सकती है 11,000mAh की पावरफुल बैटरी
  3. iOS 27 कैसे डाउनलोड करें? सपोर्टेड iPhones, फीचर्स और पूरी डिटेल यहां जानें
  4. Lava Bold N2 5G की सेल आज से शुरू, Amazon पर मिल रहा भारी डिस्काउंट
  5. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  6. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  7. Ultraviolette लाया किल द पेट्रोल बिल कैंपेन, नई बाइक खरीदने पर मिल रहा 30 हजार रुपये कैशबैक
  8. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. जेब में लेकर घूमिए मिनी AC! 18°C तक कूलिंग देगा यह डिवाइस, कीमत ₹2 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. ट्रेन में यात्रा के दौरान ऐसे खोजें खाली सीट, वेटिंग टिकट वालों के काम आएगा IRCTC का यह फीचर
  2. Vivo X300 Pro पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, कीमत हुई सबसे कम
  3. Infinix Smart 20 vs Moto G37 vs Realme P4 Lite 5G: खरीदने से पहले जान लें कौन सा रहेगा बेहतर
  4. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  5. Ather Energy के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के लिए पेश हुआ वॉयस कमांड फीचर
  6. TCS में 3 वर्षों में वर्कर्स के बराबर हो सकती है AI एजेंट्स की संख्या
  7. Oppo Reno 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Instagram यूजर्स सावधान! 20 हजार से ज्यादा अकाउंट हुए हैक, Meta ने मानी गलती
  9. OnePlus की भारत में अफोर्डेबल स्मार्टफोन्स की सीरीज लॉन्च करने की तैयारी
  10. आ गया E85 फ्यूल, अगर E20 वाहनों में डाला तो क्या होगा? आपके सभी सवालों के जवाब
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.