PUBG Mobile में आया नया Livik मैप, जानें क्या है खास...

PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट Google Play पर लाइव है और इसका साइज़ 0.93 जीबी है, जबकि App Store पर इसका साइज़ लगभग 2.4 जीबी है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 7 जुलाई 2020 18:20 IST
ख़ास बातें
  • Livik मैप में P90 SMG और MK14 स्नाइपर राइफल मिलती है
  • मैप में नया मॉन्स्टर ट्रक भी किया गया है शामिल
  • Erangel, Sanhok, Miramar और Vikendi के कुछ तत्वों को मिलाकर बना है लिविक

PUBG Mobile Livik मैप को अपडेट 0.19.0 के जरिए पेश किया गया है

PUBG Mobile प्लेयर्स को आखिरकार Livik मैप मिल गया है। इस मैप को सबसे पहले मोबाइल वर्ज़न के लिए खास पेश किया गया है। हालांकि यह अभी भी बीटा में है, जैसा कि कंपनी ने अपने रेडिट पोस्ट में जानकारी दी थी। यह मैप प्लेयर्स को बिल्कुल नया अनुभव देने के लिए डिज़ाइन किया है। इसमें 15 मिनट के छोटे मैच होंगे और लड़ाई को रोमांचक बनाने के लिए इसमें दो नई बंदूकें भी जोड़ी गई है। नया मैप 0.19.0 अपडेट का हिस्सा है, जो Google Play और App Store पर अब लाइव है। डेवलपर्स पिछले कुछ समय से मैप को टीज़ कर रहे थे और इसे आखिरकार आज यानी 7 जुलाई को जारी कर दिया है।

Livik मैप पहला एक्सक्लूसिव PUBG Mobile मैप है। याद दिला दें कि पिछले सभी चार नक्शे पहले पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न में आए थे और बाद में इन्हें मोबाइल वर्ज़न के लिए पेश किया गया। लिविक मैप पहला मैप है, जो सबसे पहले मोबाइल में पेश किया गया है। हालांकि इसके पीसी और कॉन्सोल वर्ज़न पर आने को लेकर किसी प्रकार की जानकारी उपलब्ध नहीं है। नए Livik मैप में कुछ नए क्षेत्रों, हथियारों और एक नए वाहन को जोड़ा गया है।
Advertisement

( यह भी पढ़ें: PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट हुआ जारी, Livik मैप के साथ मिलेंगे ये नए फीचर्स)

इस मैप में Erangel, Miramar, Vikendi और Sanhok चारों मैप्स के कुछ तत्वों को एक साथ मिलाया गया है। मैप 2x2 किलोमीटर क्षेत्र के साथ सबसे छोटा मैप है, जिसमें घमासान एक्शन पैक्ड अनुभव देने के लिए अधिक हथियार शामिल किए गए हैं।
Advertisement

Livik यूं तो स्टैंडर्ड मोड का हिस्सा है, लेकिन पबजी मोबाइल कहता है कि यह मैप अभी भी बीटा का हिस्सा है। डेवलपर्स समय के साथ इसमें और सुधार लेकर आ सकते हैं। हालांकि, हमारे खेलने में, हमे यह काफी स्थिर लग रहा था। PUBG Mobile 0.19.0 अपडेट Google Play पर लाइव है और इसका साइज़ 0.93 जीबी है, जबकि App Store पर इसका साइज़ लगभग 2.4 जीबी है। यदि आप इसे संबंधित स्टोर के जरिए अपडेट कर लेते हैं या यदि यह आपके फोन में अपने आप अपडेट हो जाता है, तो आपको गेम के अंदर मैप चुनने वाले मेन्यू में Livik मैप दिखाई देने लगेगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Livik map
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  2. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  3. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  4. Vivo Y600 होगा 30 अक्टूबर को लॉन्च, 10,000mAh की मिलेगी बैटरी
  5. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
#ताज़ा ख़बरें
  1. 1 जनवरी से फोन में सिम नहीं तो WhatsApp नहीं चलेगा, सिम बाइडिंग हुआ अनिवार्य, जानें क्या बदल जाएगा
  2. Honor 700 Pro का नवंबर लॉन्च लीक, 2 डिस्प्ले, 200MP कैमरा फीचर, 9000mAh बैटरी!
  3. HMD लाया सीनियर सिटिजन के लिए खास फ्लिप फोन, आइकोनिक डिजाइन और लेटेस्ट फीचर्स
  4. Oppo 22.5W Power Bank 10000 पावर बैंक लॉन्च, iPhone होगा दो बार चार्ज
  5. Amazon Great Indian Festival Reloaded: ₹9000 सस्ता मिल रहा Google का फ्लैगशिप फोन
  6. eMudhra का बड़ा फैसला, बंद करेगी ग्लोबल SSL और TLS सर्टिफिकेट बिजनेस!
  7. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
  8. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹35 हजार रेंज में मिल रहे iQOO, Samsung, OnePlus धांसू फोन, 8000mAh तक बैटरी
  9. ₹1800 सस्ता खरीदें Ai+ Nova 2 Power 5G फोन, 7000mAh बैटरी के साथ
  10. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.