PUBG Mobile के भारत में सफल होने के ये हैं 5 कारण

Mini Militia के बाद यदि कोई मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम लोकप्रिय हुआ है, तो वह PUBG Mobile ही है। हालांकि आपने कभी सोचा है कि ऐसे क्या कारण थे, जिनकी वजह से इस गेम को इतना प्यार मिला?

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 3 फरवरी 2021 16:17 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile भारत में बेहद सफल और लोकप्रिय मोबाइल गेम रहा है
  • इस मोबाइल बैटल रोयाल गेम को सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था
  • यहां हमने इसकी लोकप्रियता के पीछे के पांच कारण बताए हैं

PUBG Mobile को सितंबर 2020 में भारत में बैन कर दिया गया था

PUBG Mobile को भारत में बैन हुए चार महीने से ज्यादा का वक्त गुज़र गया है। अब फैन्स PUBG Mobile India के इंतज़ार में हैं। इसमें कोई शक नहीं कि पबजी मोबाइल ने भारत में मोबाइल गेमिंग को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण काम किया है। Mini Militia के बाद यदि कोई मल्टीप्लेयर मोबाइल गेम लोकप्रिय हुआ है तो वह PUBG Mobile ही है। हालांकि आपने कभी सोचा है कि ऐसे क्या कारण थे, जिनकी वजह से इस गेम को इतना प्यार मिला? यूं तो इसके पीछे कई कारण हैं, लेकिन पांच ऐसे खास कारण हैं, जो पबजी मोबाइल के भारत में इस कदर लोकप्रिय होने में मुख्य भूमिका निभाते हैं। आइए इनके ऊपर एक नज़र डालते हैं।
 

फ्री गेम

गेम की पहुंच जितनी ज्यादा होगी, उतनी ही उसे लोकप्रियता मिलेगी। PUBG Mobile को डाउनलोड करना और खेलना बिल्कुल फ्री था। कॉस्मेटिक फीचर्स को छोड़ इसके अधिकतर फीचर्स को इस्तेमाल करना भी मुफ्त था। इसी के चलते भारत में भी इसकी पहुंच करोड़ों प्लेयर्स तक थी। गेम में पास सिस्टम था। या तो आप इसे बिना पास के मुफ्त में खेल सकते थे या आपके पास Royale Pass, Royal Pass Premium और Premium Plus मेंबरशिप लेने के विकल्प थे। इन मेंबरशिप के जरिए आपको प्रीमियम इमोजी और आउटफिट मिलते थे।
Advertisement
 

सस्ता इंटरनेट

भारत में इंटरनेट काफी सस्ता है और Jio की एंट्री के बाद भारत में इंटरनेट यूज़र्स की संख्या में तगड़ा उछाल भी देखने को मिला। इसके साथ ही कुछ चाइनीज़ कंपनियों ने स्मार्टफोन मार्केट में क्रांति की शुरुआत की। Xiaomi और Realme समेत कई चीनी कंपनियों ने दमदार स्पेसिफिकेशन्स के साथ किफायती मोबाइल फोन लॉन्च करने शुरू किए। सस्ते इंटरनेट और किफायती मोबाइल फोन के कॉम्बो ने भी PUBG Mobile को भारत में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। 
 

कम्युनिटी

मल्टीप्लेयर मोड किसी भी गेम की सफलता की मुख्य कुंजी होती है और पबजी मोबाइल तो एक बैटल रोयाल गेम था। इस गेम में आप अपने तीन दोस्तों के साथ एक साथ खेल सकते हैं। इतना ही नहीं, आप एक अलग रूम बना कर एक-साथ कई दोस्तों के साथ भी खेल सकते हैं। कुछ ऐसा ही Mini Militia में भी होता था और यही फीचर उस गेम की सफलता का कारण बना।
 

ग्राफिक्स, कंट्रोल्स और गेमप्ले

पबजी मोबाइल में ग्राफिक्स भी जबरदस्त थे। अच्छी बात यह थी कि आप अपने डिवाइस के अनुसार, गेम के ग्राफिक्स और डिटेल्स को बदल सकते थे। कुछ ऐसा ही कंट्रोल्स के साथ भी था। गेम में कंट्रोल्स बदलने के सैंकड़ों विकल्प मौजूद हैं। प्रत्येक प्लेयर अपनी इच्छा और सहूलियत के हिसाब से कंट्रोल सेट कर सकता है। गेमप्ले भी PUBG के पीसी वर्ज़न जैसा है। अच्छी बात यह है कि PUBG Mobile इसके पीसी वर्ज़न से काफी प्ररित है। मोबाइल वर्ज़न के डेवलपर Tencent Games ने गेम में पीसी वर्ज़न के मैप्स और मोड्स को बराबर जोड़ा। मोबाइल प्लेयर्स को काफी हद तक पीसी वर्ज़न जैसा अनुभव देने की कोशिश की जाती है और यह भी एक मुख्य कारण है कि इस गेम को इतनी लोकप्रियता मिली। 
 

प्रोत्साहन के लिए टूर्नामेंट्स

Tencent Games ने ग्लोबल के साथ-साथ भारत के लिए कई स्पेशल टूर्नामेंट्स भी रखे थे। डेवलपर अकसर लोकस प्रतियोगिताएं करवाते रहते थे। इससे प्लेयर्स के बीच प्रोत्साहन बना रहता था और गेम में महारथ हासिल करने की प्रेरणा भी मिलती थी। कई प्रतियोगिताएं तो ऐसी भी होती थी, जिसमें करोड़ों के इनाम और धनराशि दी जाती थी। इसके अलावा, इससे प्लेयर्स का नेशनल और इंटरनेशनल गेमिंग कम्युनिटी में भी नाम होता था।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  2. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  5. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  6. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  7. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  8. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  9. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  10. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.