PUBG मोबाइल ने महज 6 दिनों में बैन किए 12 लाख चीटर्स और हैकर्स के अकाउंट

PUBG गेम में चीटर्स पर लगाम लगाने के लिए हमेशा इसकी पैरेंट कंपनी Tencent ऐसे प्लेयर्स को बैन करती रहती है।

PUBG मोबाइल ने महज 6 दिनों में बैन किए 12 लाख चीटर्स और हैकर्स के अकाउंट

PUBG Mobile भारत में अभी बैन है

ख़ास बातें
  • PUBG Mobile भारत में री-लॉन्च होने की तैयारी कर रहा है
  • PUBG को पिछले साल भारत में बैन किया गया था
  • PUBG ने 1,217,342 अकाउंट को सस्पेंड किया है
विज्ञापन
PUBG (पबजी) के दुनिया भर में लगभग 60 करोड़ यूजर्स हैं। भले ही भारत में PUBG Mobile (PlayerUnknown Battlegrounds) फिलहाल बैन है लेकिन दूसरे देशों में अभी भी ये बैटल रॉयल गेम अभी भी लोगों के बीच काफी पॉप्युर है। हालांकि भारत में इस गेम का यूजर्स बेस काफी बड़ा है और यह कंपनी भारत में फिर से एंट्री करने की कोशिशों में लगी हुई है। PUBG ने दूसरे गेम जैसे Fortnite Battle Royale, NetEase's mobile game Knives Out जैसे कई गेम्स को काफी पीछे छोड़ दिया है। हालांकि इसकी पॉप्युलेरिटी के लिए एक बड़ा चैलेंज चीटिंग है। हैकर्स लगतारा चीट्स (cheats) के चलते नॉर्मल यूजर्स से एडवांटेज लेते हैं।       
 
PUBG गेम में चीटर्स पर लगाम लगाने के लिए हमेशा इसकी पैरेंट कंपनी Tencent ऐसे प्लेयर्स को बैन करती रहती है। अब कंपनी ने अपने लेटेस्ट मूव में 8 जनवरी से 14 जनवरी 2021 के बीच 12,217, 342 अकाउंट को PUBG Mobile से परमानेंट सस्पेंड कर दिया है, जो इस दौरान हैकिंग और चीटिंग में लिप्त पाए गए थे। PUBG Mobile ने इस बात की जानकारी अपने ऑफिशियल ट्टिटर हैंडल के जरिए दी है।    

PUBG ने जो जानकारी साझा की है उसके मुताबिक इनमें से 48 पर्सेंट हैकर्स को ऑटो ऐम हैक्स और अपने कैरेक्टर मॉडल्स में चेंज के चलते बैन किया गया है। इसके अलावा 22 पर्सेंट हैकर्स X-ray विजन का इस्तेमाल कर रहे थे, जिनके चलते उन पर बैन लगाया गया है। वहीं 12 पर्सेंट को स्पीड हैक्स और 7 पर्सेंट को एरिया डैमेज को मॉडीफाई करने के लिए बैन किया गया है।

PUBG ने हैकर्स पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि किन-किन रैंक वाले हैकर्स को बैन किया गया है। इसके मुताबिक Bronze: में 38 पर्सेंट, Silver: में 11 पर्सेंट, Gold: 9 पर्सेंट, Platinum: 11 पर्सेंट, Diamond: 12 पर्सेंट, Crown: 10 पर्सेंट, Ace: 6 पर्सेंट और Conqueror: 3 पर्सेंट शामिल हैं। PUBG मोबाइल भारत में अभी बैन है और कंपनी इस गेम की भारत में वापसी को लेकर लगातार कोशिश कर रही है। भारत में पिछले साल 100 से ज्यादा चाइनीज ऐप्स के साथ PUBG को भारत में बैन कर दिया गया था।   
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: PUBG, PUBG Mobile, PUBG ban india
अंकित शर्मा

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी एडिटर है। यह एक दशक से टेक्नोलॉजी और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »