PUBG Mobile में महज 1 UC में प्रीमियम स्किन जीतने का मौका, ऐसे उठाएं फायदा

PUBG Mobile में 1-यूसी बाउंटी रेड इवेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को एक मनचाहे आइटम को चुनना होता है और 1 UC का बाउंटी वाउचर खरीदना होता है। इसके बाद, प्लेयर उस विशेष आइटम के लिए ड्रॉ का हिस्सा बन जाता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 2 जून 2020 18:51 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile के इस इवेंट का नाम है 1-UC Bounty Raid
  • 1 UC में स्किन जीतने के लिए खरीदने होंगे बाउंटी वाउचर
  • ड्रॉ के जरिए घोषित होगा विजेता

PUBG Mobile में हाल ही में Jungle Adventure मोड भी जोड़ा गया है

PUBG Mobile में 1-UC Bounty Raid ऑफर चल रहा है, जो पबजी मोबाइल प्लेयर्स को कुछ आकर्षक स्किन जीतने का मौका देता है। जैसा कि इस ऑफर के नाम से पता चलता है, यह प्लेयर को मात्र 1 UC (गेम मुद्रा) खर्च कर स्किन जीतने का मौका देता है। पबजी मोबाइल इंडिया ट्विटर अकाउंट द्वारा यह घोषणा की गई थी, जिसमें यह भी कहा गया था कि यह ऑफर 29 मई को शुरू हुआ था और इसकी अंतिम तारीख 19 जून है। हालांकि, इस ऑफर में स्किन को खरीदना उतना सरल नहीं है, जितना आप सोच रहे हैं। ऐसा नहीं है कि प्लेयर इसमें 1 यूसी लगा कर सीधा स्किन खरीद सकता है, बल्कि इसमें प्रत्येक आइटम के लिए एक ड्रॉ होता है, जिसमें प्लेयर को स्किन जीतने का मौका मिलता है।

PUBG Mobile में 1-यूसी बाउंटी रेड इवेंट में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को एक मनचाहे आइटम को चुनना होता है और 1 UC का बाउंटी वाउचर खरीदना होता है। इसके बाद, प्लेयर उस विशेष आइटम के लिए ड्रॉ का हिस्सा बन जाता है। प्रत्येक आइटम के लिए एक निश्चित भागीदारी की आवश्यकता होती है और जब वह आवश्यकता पूरी हो जाती है, तो ड्रॉ किया जाता है और किसी एक प्लेयर को विजेता घोषित किया जाता है।
Advertisement

इसके अलावा बाउंटी वाउचर खरीदने वाले खिलाड़ियों को प्रत्येक वाउचर के लिए 10 बीपी या 2 एजी मिलेगा। और निश्चित रूप से आप ड्रॉ के लिए जितने अधिक वाउचर खरीदेंगे, जीतने की संभावना उतनी ही अधिक होगी। विजेता की घोषणा बाउंटी विजेता सेक्शन में की जाएगी, जिसके बाद एक नया राउंड शुरू होगा।

आइटम जीतने वाले खिलाड़ी ईवेंट सेक्शन में जा सकते हैं। 19 जून को इवेंट ख़त्म होने के बाद यदि कोई अनकैप्ड प्राइज़ होता है, तो खिलाड़ी को मेल के जरिए से सूचित किया जाएगा। 1-UC Bounty Raid में हथियारों, वाहनों, वस्तुओं और करेक्टर्स की स्किन शामिल हैं। खिलाड़ी इवेंट स्क्रीन पर एक विशेष आइटम जीतने के साथ-साथ ड्रा शुरू होने के लिए शेष प्रतिभागियों की संख्या भी देख सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile Offer, PUBG Mobile News
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  4. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  5. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.