PUBG Mobile इन 2 देशों में आज भी है आउट, लेकिन इन 7 देशों ने दिया सेकेंड चांस

PUBG Mobile भारत के अलावा और भी कई देशों में बैन हुआ है और कुछ में अभी तक बैन है। आइए जानते हैं इन देशों के नाम।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 5 जनवरी 2021 17:30 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को सितंबर 2020 में भारत में बैन किया गया था
  • भारत और अफ़ग़ानिस्तान में आज भी बैन है गेम
  • चीन, कोरिया, नेपाल, इज़राइल, ईरान और जॉर्डन भी लगा चुके हैं बैन

PUBG Mobile भारत और अफ़ग़ानिस्तान में आज भी बैन है

PUBG Mobile को भारत में सितंबर 2020 को बैन किया गया, जिसनें भारतीय मोबाइल गेमर्स के बीच हड़कंप मचा दिया। इसमें कोई शक नहीं कि पबजी मोबाइल का भारत में बहुत विशाल यूज़रबेस था और सरकार के बैन के फैसले ने सभी को काफी निराश और हताश किया। हालांकि अब पिछले कुछ महीनों से गेम के PUBG Mobile India के नाम से वापसी करने की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। पबजी मोबाइल के चलते भारत समेत कई अन्य देशों में मोबाइल गेमिंग में बड़ा उछाल देखने को मिला। हालांकि, चोरी, मार-पीट, खदखुशी और यहां तक कि हत्याओं जैसी सैंकड़ों ऐसी घटनाएं भी देखने को मिली, जिनके चलते गेम को बच्चों और युवाओं के लिए खतरनाक माना गया। भारत में भले ही गेम को चीनी कनेक्शन या यूज़र्स की प्राइवेसी पर सेंध के चलते बैन किया गया हो, लेकिन क्या आप जानते हैं कि PUBG Mobile भारत के अलावा और भी कई देशों में बैन हुआ है और कुछ में अभी तक बैन है। आइए जानते हैं इन देशों के नाम।
 

इन देशों ने लगाया था PUBG Mobile पर बैन

 

चीन

इस देश के नाम को पढ़ कर शायद आप हैरान हो गए होंगे, लेकिन यह सच है कि चीन ने पबजी मोबाइल पर बहुत पहले बैन लगा दिया था। और भी अधिक हैरान करने वाली बात यह है कि गेम के मोबाइल वर्ज़न को चीन की गेम कंपनी Tencent Games ही संभालती है। दरअसल, चीन में गेम के बैन होने का कारण इसमें खूनखराबे का शामिल होना है। पबजी मोबाइल के यूज़रबेस में कम उम्र के बच्चे भी शामिल होते हैं। यही कारण है कि गेम को चीन में बैन किया गया। हालांकि Tencent Games ने PUBG Mobile को बंद कर नया Game for Peace मोबाइल गेम रिलीज़ कर दिया, जो कुछ बदलावों के साथ लगभग पबजी मोबाइल जैसा ही है।
 

नेपाल

पिछले साल नेपाल की मेट्रोपॉलिटन क्राइम डिवीज़न ने काठमांडू के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की थी, जिसमें पबजी मोबाइल का बच्चों पर बुरा प्रभाव पड़ने की बात कही गई थी। कोर्ट ने इस याचिका पर फैसला सुनाते हुए अप्रैल 2020 में PUBG Mobile पर बैन लगा दिया था। हालांकि प्रतिबंध के बाद देश में कई याचिकाएं दायर हुई, जिसके बाद मजबूरन कोर्ट को इस प्रतिबंध को हटाना पड़ा।
 

पाकिस्तान

पाकिस्तान में भी एक बार पबजी मोबाइल बैन हो चुका है। PTA, जिसे पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी कहा जाता है, ने कई शिकायतें मिलने पर पबजी पर बैन लगा दिया था। वहां भी इस गेम के बैन के पीछे का कारण बच्चों पर पड़ने वाला बुरा असर ही था। शिकायतों में कहा गया था कि गेम का बच्चों की सेहत पर खराब असर पड़ रहा है और इसकी लत भी उनके लिए काफी नुक्सानदेह है। हालांकि नेपाल की तरह पाकिस्तान में भी बैन हटाने के लिए सैंकड़ों याचिकाएं दायर की गई, जिसके बाद इस्लामाबाद हाई कोर्ट को प्रतिबंध हटाना पड़ा।

अन्य देश
कोरिया, इज़राइल, ईराक और जॉर्डन में भी PUBG Mobile बैन हो चुका है। इन देशों में भी प्रतिबंध के पीछा का कारण हिंसा, खुदखुशी और बच्चों की सेहत पर पड़ने वाला बुरा असर बताया गया था। हालांकि बाद में इन सभी देशों में पबजी मोबाइल पर लगा बैन हटा दिया गया।
 

इन देशों में आज भी बैन है PUBG Mobile

 

भारत

जैसा कि हमने बताया कि PUBG Mobile को 118 अन्य ऐप्स और गेम्स के साथ भारत में सितंबर 2020 में बैन कर दिया गया था। भारत में इलेक्ट्रानिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2009 के प्रावधानों के तहत यह प्रतिबंध लगाया गया था। सरकार का दावा था कि बैन किए गए ऐप्स "देश की संप्रभुता और अखंडता के लिए खतरनाक" हैं। आईटी मंत्रालय का कहना था कि प्रतिबंध “विभिन्न स्रोतों से कई शिकायतें प्राप्त करने के बाद लगाया गया था, जिसमें एंड्रॉयड और आईओएस पर उपलब्ध कई मोबाइल ऐप्स के दुरुपयोग के बारे में कई रिपोर्टें शामिल थीं, जिनमें यूज़र्स के डेटा को अनधिकृत तरीके से भारत के बाहर स्थापित सर्वरों पर भेजना भी शामिल था। गेम देश में आज भी बैन है। हालांकि PUBG Mobile की मूल कंपनी Krafton इसे नए नाम (PUBG Mobile India) के साथ देश में वापस लाने की तैयारी में हैं। हालांकि यह कब रिलीज़ होगा, इसके ऊपर अभी तक कोई स्पष्टता नहीं है। 
 

अफ़ग़ानिस्तान

अफ़ग़ानिस्तान की दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ATRA) ने PUBG पर बैन लगाया था। बैन लगाने के लिए ATRA ने देश के कई मंत्रालयों, शिक्षा संस्थानों, साइबरसिक्योरिटी एक्सपर्ट्स, मनोवैज्ञानिकों समेत माता-पिता से सलाह ली थी, जिसके बाद गेम पर प्रतिबंध लगाया गया। देश में आज भी बैन को हटाया नहीं गया है, SportsKeeda की रिपोर्ट कहती है कि ATRA के एक्टिंग हेड ओमर मंसूर अंसारी का कहना है कि इस समस्या के लिए एक स्थायी समाधान तलाशा जा रहा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile ban, pubg mobile ban in india
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  2. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  3. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  4. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  6. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  7. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  8. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
  9. Nothing Phone (4a), Phone (4b) भारत में नए 6GB रैम वेरिएंट में हुए लॉन्च, जानें कीमत
  10. Vivo S2 FE लॉन्च होगा 6 अक्टूबर को, 10,000mAh पावर के साथ Origin OS का खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.