PUBG Mobile फैन्स के लिए खुशखबरी, नए नाम के साथ फिर से होगी एंट्री

PUBG Corporation ने घोषणा की है कि कंपनी PUBG Mobile India नाम का एक नया गेम लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे "विशेष रूप से भारतीय बाज़ार के लिए बनाया गया है।"

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 12 नवंबर 2020 17:16 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को खास भारत के लिए विकसित किया जा रहा है
  • गेम का नाम PUBG Mobile India होगा
  • कई बदलावों के साथ आएगा नया गेम

PUBG Mobile को खास भारतीय प्लेयर्स के लिए विकसित किया जा रहा है

PUBG Mobile डेवलपर्स ने घोषणा की है कि वे भारतीय प्लेयर्स के लिए PUBG Mobile India नाम का एक नया गेम लॉन्च करेंगे। पबजी मोबाइल को भारत सरकार द्वारा सितंबर में प्रतिबंधित कर दिया गया था और उसी समय PUBG Corporation ने घोषणा की थी कि वह पबजी मोबाइल फ्रेंचाइज़ी को भारत में शेन्ज़ेन स्थित टेनसेंट गेम्स से वापस ले लेगी। बता दें कि गेम कंपनी ने घोषणा की थी कि 30 अक्टूबर से भारत में गेम की पहुंच प्लेयर्स के लिए बंद कर दी जाएगी, लेकिन फिर भी गेम अभी तक कई लोगों द्वारा एक्सेस किया जा सकता है, जिन्होंने इसे अपने Android और iOS डिवाइस पर इंस्टॉल किया हुआ है।

PUBG Corporation ने घोषणा की है कि कंपनी PUBG Mobile India नाम का एक नया गेम लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिसे "विशेष रूप से भारतीय बाज़ार के लिए बनाया गया है।" नया गेम प्लेयर्स के लिए डेटा सुरक्षा को आश्वस्त करेगा और स्थानीय नियमों का पालन करेगा। पबजी कॉर्पोरेशन का यह भी कहना है कि स्टोरेज सिस्टम पर नियमित ऑडिट और वेरिफिकेशन्स होंगे, जो यह सुनिश्चित करेगा कि भारतीय प्लेयर्स की व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रहे।

डेवलपर्स ने यह भी साझा किया है कि वे इन-गेम कंटेंट में सुधार करेंगे और इसे "स्थानीय आवश्यकताओं" के मुताबिक अनुकूलित करेंगे। इन बदलावों में एक वर्चुअल सिम्युलेशन ट्रेनिंग ग्राउंड सेटिंग, नए किरदारों के कपड़े और लाल के बजाय हरे हिट इफेक्ट शामिल हैं। यह युवा खिलाड़ियों के लिए खेल के समय को सीमित करने के लिए भी एक फीचर जोड़ेगा।

इसके अलावा, PUBG Corporation एक स्थानीय कार्यालय स्थापित करने की योजना बना रही है, जहां वह खिलाड़ियों के साथ संचार और सेवाओं को बढ़ाने के लिए 100 से अधिक कर्मचारियों को नियुक्त करेगी। इतना ही नहीं, पबजी कॉर्पोरेशन और मूल कंपनी Krafton भारत में "स्थानीय वीडियो गेम, ई-स्पोर्ट्स, मनोरंजन और आईटी उद्योगों" को बढ़ावा देने के लिए 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 7.4 अरब रुपये का निवेश करने की योजना बना रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile India
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  3. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  4. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में फ्लैगशिप धमाका! Samsung Galaxy S25 Ultra पर ₹45 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर धांसू डील, ₹18 हजार सस्ता मिलेगा फोन!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में हो सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. दुनिया के सबसे रईस शख्स Elon Musk दोबारा बने ट्रिलिनेयर, Tesla, SpaceX के शेयर्स में तेजी का असर
  5. भारत में महंगे प्राइस पर लॉन्च हो सकता है iQOO 16
  6. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  7. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  8. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  9. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  10. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.