Battlegrounds Mobile India में भी मिलेगा PUBG Mobile जैसा 'Backpack', डेवलपर ने किया टीज

लेवल 2 का बैकपैक सबसे बड़ी क्षमता वाला बैकपैक है, जो कि प्लेयर्स को गेम में मिलता है। इसके अलावा, यह बैकपैक देखने में बिल्कुल PUBG Mobile के बैकपैक की तरह दिखता है। इससे अतिरिक्त Battlegrounds Mobile India गेम से संबंधित कोई जानकारी टीज़र में साझा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 31 मई 2021 12:30 IST
ख़ास बातें
  • Battlegrounds Mobile India की रिलीज़ डेट फिलहाल नहीं आई सामने
  • बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया का गेमप्ले PUBG मोबाइल के समान होगा
  • Battlegrounds Mobile India के लिए शुरू हो चुके हैं रजिस्ट्रेशन
Battlegrounds Mobile India गेम की रिलीज़ तारीख की फिलहाल घोषणा नहीं की गई है, लेकिन डेवलपर Krafton कुछ समय से लगातार इसके अलग-अलग आस्पेक्ट को टीज़ कर रहे हैं। लेटेस्ट टीज़र को गेम के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया गया है, जिसमें आप एक इन-गेम आइटम को देख सकते है जो प्लेयर्स को इस गेम में मिल सकता है। यह एक बैकपैक है, जो कि बैटल रॉयल का एक जरूरी हिस्सा है इस बैकपैक में प्लेयर्स अपने कई जरूरी आइटम को कैरी कर सकते हैं। इससे अतिरिक्त, गूगल प्ले स्टोर पर गेम की लिस्टिंग कम से कम 2 जीबी रैम के साथ लिस्ट है।

Battlegrounds Mobile India गेम PUBG Mobile का ही भारतीय अवतार है, जिसे पिछले साल भारत सरकार द्वारा सितंबर महीने में बैन कर दिया था। यह पबजी का ही एक बदला हुआ वर्ज़न होगा, जो विशेष रूप से भारतीय ऑडियन्स के लिए पेश किया जाएगा। डेवलपर Krafton आगामी गेम को टीज़ कर रहे हैं, लेटेस्ट टीज़र में एक इन-गेम आइटम को दिखाया गया है जो कि लेवल-3 का एक बैकपैक है। यह बैकपैक बैटल रॉयल की सबसे जरूरी शुरुआती चीज़ों में से एक है, जो कि प्लेयर्स को अपना जरूरी आइटम इसमें रखने के लिए स्पेस देता है।

लेवल 2 का बैकपैक सबसे बड़ी क्षमता वाला बैकपैक है, जो कि प्लेयर्स को गेम में मिलता है। इसके अलावा, यह बैकपैक देखने में बिल्कुल PUBG Mobile के बैकपैक की तरह दिखता है। इससे अतिरिक्त Battlegrounds Mobile India गेम से संबंधित कोई जानकारी टीज़र में साझा नहीं की गई है। गेम की रिलीज़ तारीख पर अब भी सस्पेंस बरकरार है।

Battlegrounds Mobile India के लिए प्री-रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया Google Play पर 18 मई से लाइव हो चुकी है। लिस्टिंग में यह गेम कम से कम रिक्वायरमेंट्स के साथ लिस्ट है, जिसमें Android 5.1.1 व उससे ऊपर के डिवाइस और 2 जीबी रैम शामिल है। इसके अलावा आपके पास एक अच्छा-खास नेटवर्क कनेक्शन होना चाहिए।
Advertisement

Battlegrounds Mobile India का ऐलान इस महीने की शुरुआत में किया गया था और डवेलपर इसकी फाइनल रिलीज़ डेट पर काम कर रहा है। नए गेम में PUBG मोबाइल जैसा ही गेमप्ले होगा, हालांकि इसमें वही पुराने मैप के नाम अलग-अलग हो सकते हैं।
Advertisement
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, Battlegrounds Mobile India, Krafton
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  3. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  5. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  6. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.