PUBG Mobile की भारत में वापसी पर कंपनी का बड़ा बयान

PUBG Mobile India को भारत में पबजी मोबाइल बैन के बाद नवंबर 2020 में घोषित किया गया था। तब से कंपनी इस गेम को भारत में लॉन्च करने की कोशिशों में लगी हुई है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 4 मार्च 2021 16:02 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को लेकर Krafton के सीईओ के बयान पर दी गई सफाई
  • कंपनी ने कहा बयान को गलत तरीके से समझा जा रहा है
  • कंपनी भारत में पबजी मोबाइल की वापसी पर फोकस कर रही है

PUBG Mobile India को नवंबर 2020 में घोषित किया गया था

PUBG Mobile की वापसी को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। हाल ही में एक दक्षिण कोरियाई अखबार को दिए अपने बयान में Krafton के सीईओ Chang Byung-gyu ने कुछ ऐसा बोल दिया था, जिसके लिए Krafton को सफाई जारी करनी पड़ गई। PUBG Mobile की वापसी को लेकर चांग के बयान से ऐसा प्रतीत होता है कि वह यह जरूर चाहते हैं कि PUBG Mobile India जल्द लॉन्च हो, लेकिन वह भारत और चीन के बीच चल रही टकरार में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं और गेम के बैन के लिए भारत सरकार को जिम्मेदार समझ रहे हैं। हालांकि बाद में Krafton ने भारतीय पब्लिकेशन्स को सफाई दी कि बयान को गलत समझा जा रहा है।

दरअसल, दक्षिण कोरियाई अखबार Seoul Economic Daily को दिए एक बयान में Krafton के सीईओ Chang Byung-gyu ने कहा था कि (अनुवादित) "मैं दिल से चाहता हूं कि (गेम) जल्द से जल्द रिलॉन्च हो। लेकिन ये हमारी (Krafton) की समस्या नहीं है, ये भारत की समस्या है।" इसके बाद Krafton ने AFKGaming समेत कुछ अन्य भारतीय पब्लिकेशन को सफाई पेश करते हुए कहा कि Krafton के एक प्रतिनिधि ने साफ किया कि उनका असल बयान यह था - (अनुवादित) “हम भारत में PUBG को लेकर अपनी अगले प्लान पर भारत सरकार के विचार और निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे हैं।"
Advertisement

हाल ही में Krafton में कॉर्पोरेट डेवलपमेंट के हेड Sean Hyunil Sohn ने इंडिया गेमिंग कॉन्फ्रेंस 2021 में  NODWIN Gaming के को-फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर अक्षत राठी (Akshat Rathee) के पूछे जाने पर कहा था कि (अनुवादित) "मैं इस समय कुछ भी नहीं बता सकता, क्योंकि हम अभी तक नहीं जानते हैं। लेकिन मैं आपको ये बता सकता हूं कि हम भारतीय बाजार हमारे लिए महत्वपूर्ण है और हम इसकी परवाह करते हैं और यह भी एक कारण है कि मैं आपको और भारतीय गेमिंग इंडस्ट्री में कई अन्य दोस्तों को जानता हूं। इसलिए निश्चित रूप से, हम इसे पूरा (संभवत: वापसी) करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे।" 

जब AFKGaming द्वारा पूछा गया कि यह बयान PUBG Mobile, PUBG PC या PUBG: New State में से किसके लिए है, तो Krafton ने बताया कि कंपनी फिलहाल एक नए ऐप पर काम कर रही है, जो खास भारत के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे पता चलता है कि कंपनी फिलहाल PUBG Mobile India पर फोकस करना चाह रही है।
Advertisement

बता दें कि PUBG Mobile India को भारत में पबजी मोबाइल बैन के बाद नवंबर 2020 में घोषित किया गया था। तब से कंपनी इस गेम को भारत में लॉन्च करने की कोशिशों में लगी हुई है। Krafton ने लोकल वीडियो गेम, ईस्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट और आईटी इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए भारत में 100 मिलियन डॉलर यानी लगभग 730 करोड़ रुपये का निवेश करने का फैसला भी किया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  5. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  2. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  8. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  9. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  10. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.