PUBG Mobile की भारत वापसी पर बड़ा बयान, केंद्रीय मंत्री ने कहा...

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का कहना है कि पबजी हिंसक, अश्लील और आदत लगाने वाले गेम्स में से एक है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 2 मार्च 2021 18:20 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile को सितंबर 2020 में किया गया था बैन
  • केंद्रिय मंत्री ने PUBG को बताया हिंसक और आदत लगाने वाले गेम्स में से एक
  • सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेट अप करने की योजना बना रही है सरकार

PUBG Mobile India के लॉन्च को लेकर फिलहाल डेवलपर ने चुप्पी साधी हुई है

PUBG Mobile और उसके जैसे अन्य मोबाइल गेम्स के ऊपर सरकार का बड़ा बयान आया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कई मोबाइल गेम हिंसक, अश्लील और आदत लगाने वाले होते हैं और पबजी भी एक उदाहरण है। उन्होंने आगे कहा कि इसी वजह से सरकार भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए गेमिंग सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (Gaming Center of Excellence) बनाने की योजना बना रही है। पहले PUBG Mobile India की घोषणा और कुछ दिनों पहले PUBG: New State के प्री-ऑर्डर पर उपलब्ध होने की घटनाओं के बाद से भारतीय पबजी फैंस को गेम की वापसी की काफी उम्मीद थी, लेकिन इस बयान के बाद प्रतीत होता है कि सरकार ने PUBG को लेकर अपना रुख अभी भी कड़ा रखा है।

एजेंसी, PTI के अनुसार,  केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर का कहना है कि पबजी हिंसक, अश्लील और आदत लगाने वाले गेम्स में से एक है। उन्होंने भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सेट अप करने की योजना के बारे में बताया। सरकार नए सेंटर बनाएगी, जो लोगों को VFX, गेमिंग और एनिमेशन सिखाएंगे। सरकार का कहना है कि इसके जरिए लोग भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को ध्यान में रखते हुए गेम्स डेवलप करेंगे। 
Advertisement

महाराष्ट्र में एक टॉय/गेम/प्रोजेक्ट डिज़ाइन प्रतियोगिता 'Khel Khel Mein' में पुरस्कार की घोषणा और वर्चुअल प्रदर्शनी की ओपनिंग को संबोधित करते हुए जावडेकर ने कि सेंटर्स में कोर्स इस साल से शुरू हो जाएंगे। उनका कहना है कि ये प्रोग्राम MIB (सूचना और प्रसारण मंत्रालय) IIT बॉम्बे के साथ मिलकर शुरू करेगी। उन्होंने बताया कि अभी प्रोजेक्ट शुरुआती चरण में है और 2021 में नया सत्र शुरू होते ही यह लागू हो जाएगा।

जावड़ेकर ने यह भी कहा कि (अनुवादित) "PUBG केवल एक उदाहरण था, लेकिन उन खेलों की आलोचना करना समाधान नहीं है। समाधान यह है कि हम #MakeInIndia के तहत दुनिया के लिए अपने खुद के गेम्स और ऐप्स बनाए।"
Advertisement

यूं तो उन्होंने PUBG Mobile की वापसी पर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन इस बयान से यह साफ हो जाता है कि PUBG की वापसी पर भारत सरकार का रुख कड़ा है। एक ओर Krafton का कहना है कि उनकी सरकार से बातचीत चल रही है और दूसरी ओर भारत सरकार का गेम को हिंसक और आदत लगाने वाला करार देना, फैंस को असमंजस की स्थिति में डाल रहा है। क्योंकि अभी तक Krafton और सरकार की ओर से साफ शब्दों में कोई बयान नहीं आया है, इसलिए यह बता पाना मुश्किल है कि PUBG Mobile की भारत में वापसी होगी या नहीं। लेकिन यह साफ है कि Krafton के लिए रास्ता कठिनाइयों से भरा है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
#ताज़ा ख़बरें
  1. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  2. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  5. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  7. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
  8. Oppo ColorOS 17 लॉन्च, बदल देगा फोन का लुक, मिलेंगे नए AI फीचर्स; अपडेट लिस्ट में चेक करें अपना फोन
  9. आ गया सस्ता 5G फोन, 15K से कम दाम में itel City 300 5G आया, 5000mAh की बड़ी बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 10 हजार से कम है बजट तो ये स्मार्टफोन आ रहे बेस्ट डील के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.