PUBG Mobile का सबसे बड़ा कॉम्पटीटर मेड इन इंडिया FAU-G ग्लोबल डाउनलोड के लिए उपलब्ध

भारत में FAU-G को 26 जनवरी को रिपब्लिक डेज के अवसर पर लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
अंकित शर्मा, अपडेटेड: 8 फरवरी 2021 09:19 IST
ख़ास बातें
  • FAU-G की घोषणा पिछले साल सितंबर 2020 में अक्षय कुमार ने की थी
  • FAU-G अभी एंड्रॉयड यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है
  • FAU G गेम को PUBG मोबाइल के विकल्प के तौर पर भारत में देखा जा रहा है

FAU-G को बेंगलुरु की कंपनी nCore games ने डेवलप किया है।

FAU-G (Fearless and United Guards), PUBG Mobile का सबसे बड़ा कॉम्पटीटर अब ग्लोबल मार्केट में भी डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गया है। भारत में FAU-G को 26 जनवरी को रिपब्लिक डेज के अवसर पर लॉन्च किया गया था। कंपनी के इस गेम के भारत में लॉन्च होने के बाद गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) पर यह गेम टॉप चार्ज में आ गया था। अब कंपनी ने इस गेम को ग्लोबल मार्केट में भी लॉन्च कर दिया है। FAU-G को बेंगलुरु की कंपनी nCore games ने डेवलप किया है। भारत में FAU-G की घोषणा पिछले साल 2020 में की गई थी, जब भारत में PUBG सहित 100 से ज्यादा चाइनीज कंपनियों को बैन कर दिया गया था।    
 
FAU-G के ग्लोबल मार्केट में डाउनलोड होने की अवेलेबिलिटी के बारे में जानकारी खुद कंपनी ने दी है। कंपनी ने एक ट्टिट कर इस बात की जानकारी दी है। FAU-G गेम फ्री डाउनलोड के लिए गूगल प्ले पर उपलब्ध है। यूजर्स अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर पर जाकर इस गेम को डाउनलोड कर सकते हैं। आपको इसके लिए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करना होगा। डेवलपर्स के मुताबिक यह गेम एंड्रॉयड 8 (Android 8) और उससे ऊपर के वर्जन के लिए कॉम्पेटिबल है। गेम के अंदर लेवल में आगे बढ़ने के लिए इन-ऐप खरीदारी हो सकती है। हालांकि iOS यूजर्स के लिए इस गेम को कब डाउनलोड किया जाएगा, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है।    
Advertisement

बता दें कि लॉन्च के बाद FAU-G गूगल प्ले पर टॉप फ्री गेम बनकर उभरा था। इसकी सीधी टक्कर PUBG से है। गेम को लॉन्च होने के 24 घंटों के अंदर ही 50 लाख बार डाउनलोड कर लिया गया था। इससे गेम को लेकर बनी हाइप का साफ पता चलता है। FAU-G के बारे में घोषणा बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पिछले साल सितंबर में की थी। उस समय उन्होंने कहा था कि इस गेम से कमाया गया 20 पर्सेंट रेव्यू भारत के वीर ट्रस्ट में दान किया जाएगा। एक इंटरव्यू में Vishal Gondal ने कहा था कि शुरुआत में इस गेम में सिंगल प्लेयर और को-ऑपरेटिव प्ले ऑफर किया जाएगा, लेकिन बाद में इसके लिए रोयल मोड और PvP [player versus player] मोड्स को भी लाया जाएगा।     
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

अंकित शर्मा Gadgets 360 में डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 लॉन्च होगा 9,000mAh बैटरी, 185Hz 2K डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  3. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  4. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: Samsung के 20 हजार से लेकर 1 लाख वाले फोन पर बंपर डील
  2. Vivo V80 की सेल शुरू, बड़ा डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कई तरह के फायदे
  3. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy M56 5G की ये डील
  4. CMF Speaker M और Speaker S हुए लॉन्च, अपनी पसंद से बदल सकते हैं डिजाइन, 35W साउंड के साथ 18 घंटे चलेगी बैटरी!
  5. Google Fitbit Edge स्लिम फिटनेस ट्रैकर लॉन्च, 7 दिन चलेगी बैटरी, मिलेंगे ECG और GPS जैसे फीचर्स; जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  7. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  9. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  10. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.