PUBG Mobile 0.18.0 की जानकारी लीक, Miramar 2.0 के आने का इशारा

PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट को लेकर खबर है कि इसमें मिरामार 2.0 मैप होगा, जिसमें एक रेसिंग रैंप जोड़ा जाएगा, वॉटर सिटी के नाम से एक नया एरिया, गोल्डन मिराडो नाम का एक नया वाहन और वेंडिंग मशीन भी जोड़े जाएंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 21 अप्रैल 2020 12:38 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट में नए मोड्स भी जुड़ सकते हैं
  • Miramar 2.0 मैप में खेलने के नए क्षेत्र और नई गाड़ी के होने का इशारा
  • नया पबजी मोबाइल अपडेट 24 अप्रैल को हो सकता है रिलीज़

PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट में नया Miramar 2.0 मैप भी जोड़ा जा सकता है

PUBG Mobile सबसे लोकप्रिय मोबाइल गेम्स में से एक है और इसने पिछले हफ्ते ही विकेंडी के नक्शे में नया आर्कटिक मोड जोड़ा है। अब इसके कथित अगले वर्ज़न की जानकारी पर लीक हो गया है। पबजी मोबाइल का आगामी अपडेट वर्ज़न 0.18.0 है, जिसके 24 अप्रैल को रिलीज़ होने की अफवाह है और यह कुछ नए मोड लेकर आ सकता है। इसके अलावा यह भी अफवाह है कि डेवलपर आगामी पबजी मोबाइल अपडेट में मीरामार मैप का नया वर्ज़न जोड़ने वाले हैं। विशेष रूप से ये बदलाव PUBG Mobile Beta में पहले से मौजूद हैं।

Fossbytes की एक रिपोर्ट के अनुसार, PUBG Mobile 0.18.0 अपडेट 24 अप्रैल को जारी किया जा सकता है और यह साइज़ में 2 जीबी से अधिक हो सकता है। अपडेट में जो नए फीचर्स मौजूद हो सकते हैं, उनमें मिरामार मैप का एक नया वर्ज़न भी शामिल हो सकता है, जिसे Miramar 2.0 कहा जाएगा। इसके अलावा गेम में एक सेफ्टी स्क्रैम्बल मोड और जंगल एडवेंचर गाइड मोड के साथ कुछ अन्य छोटे बदलाव भी शामिल होने की अफवाह है। हालांकि ये फीचर्स पहले से ही पबजी मोबाइल बीटा वर्ज़न में मौजूद हैं और 14 अप्रैल को गेम के स्टेबल मेन वर्ज़न में आ सकते हैं।
Advertisement

खबर है कि मिरामार 2.0 मैप में एक रेसिंग रैंप जोड़ा जाएगा, वॉटर सिटी के नाम से एक नया एरिया, गोल्डन मिराडो नाम का एक नया वाहन और वेंडिंग मशीन भी जोड़े जाएंगे। इन वेंडिंग मशीनों का इस्तेमाल हेल्थ किट और एनर्जी ड्रिंक लेने के लिए किया जा सकेगा। सेफ्टी स्क्रैम्बल मोड एक नया EvoGround मोड हो सकता है। इस मोड में खेलने योग्य सुरक्षित क्षेत्र के भीतर भी एक एक नीला क्षेत्र होगा और प्लेयर्स को इस नए नीले क्षेत्र से बाहर रहना होगा। यदि वे इसके अंदर रहते हैं तो उनकी हेल्थ में प्रभाव पड़ेगा। यह सिस्टम पहले से ही PUBG के पीसी वर्ज़न में ब्लूहोल मोड के रूप में मौजूद है।

जंगल एडवेंचर गाइड मोड की बात करें तो यह Sanhok मैप का हिस्सा होगा और आने वाले दिनों में इसके बारे में अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है। अन्य बदलावों में से कुछ नई रिज़ल्ट स्क्रीन, एक नया ट्रेनिंग मोड, नई उपलब्धियां, Win94 बंदूक में स्कोप का सपोर्ट आदि शामिल हो सकते हैं।
Advertisement

अब तक PUBG Mobile ने 0.18.0 अपडेट को जारी करने के बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है, इसलिए इस जानकारी को आप केवल एक लीक की तरह लेकर चलें और आधिकारिक जानकारी का इंतजार करें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , PUBG Mobile, PUBG Mobile update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh ब
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.