PUBG Mobile में आया डेथ रिप्ले, और भी कई नए मोड

PUBG Mobile 0.17.0 अपडेट एंड्रॉयड ओएस में 1.69 जीबी डाउनलोड साइज़ के साथ आता है और आईओएस के लिए इसका साइज़ 1.95 जीबी है। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि अलग-अलग पब वर्ज़न पर खेल रहे प्लेयर्स आपस में नहीं खेल सकेंगे।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 3 मार्च 2020 18:10 IST
ख़ास बातें
  • PUBG Mobile 0.17.0 अपडेट में नया हार्डकोर मोड जोड़ा गया है
  • एंड्रॉयड ओएस में यह पबजी अपडेट 1.69 जीबी डाउनलोड साइज़ के साथ आता है
  • आईओएस के लिए इस पबजी अपडेट का साइज़ 1.95 जीबी है

PUBG Mobile 0.17.0 अपडेट एंड्रॉयड और आईओएस पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है

PUBG Mobile 0.17.0 अपडेट जारी हो गया है। बेहद लोकप्रिय बैटल रोयाल गेम का नया अपडेट कई नए फीचर्स और सुधारों के साथ आता है। पबजी इस अपडेट के साथ अपनी दूसरी सालगिराह मना रहा है, इसलिए गेम में 2nd Year Anniversary: Amusement Park Mode जोड़ा गया है। यह नया मोड क्लासिक ईरेंगल में जोड़ा गया है। इसके अलावा पबजी मोबाइल 0.17.0 अपडेट में नया आर्क्टिक मोड, हार्डकोर मोड, डेथ रिप्ले, नए हथियार और कलरब्लाइंड मोड भी शामिल किए गए हैं। एंड्रॉयड ओएस में यह अपडेट 1.69 जीबी डाउनलोड साइज़ के साथ आता है और आईओएस के लिए इसका साइज़ 1.95 जीबी है। कंपनी ने यह भी साफ कर दिया है कि अलग-अलग वर्ज़न पर खेल रहे प्लेयर्स आपस में नहीं खेल सकेंगे।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, सेकंड ईयर एनिवर्सरी: एम्युज़मेंट पार्क मोड 12 मार्च से उपलब्ध होगा। इस मोड में प्लेयर्स मैचमेकिंग के दौरान एम्युज़मेंट पार्क में जा सकते हैं। यह पार्क Erangel मैप में तीन जगहों पर उपलब्ध होगा। इसमें प्लेयर्स टोकन के जरिए आर्केड मशीन का इस्तेमाल कर मिनी गेम खेल सकते हैं। इनमें हंट गेम, स्पेस वार और शूटिंग रेंज आदि गेम शामिल हैं। इसके अलावा गेम में प्लेयर्स ट्रैंपोलीन और रिवर्स बंजी गेम भी खेल सकते हैं। 
Advertisement

नए PUBG Mobile 0.17.0 अपडेट में DBS शॉटगन नाम का नया हथियार भी जोड़ा गया है, जो केवल एयर ड्रॉप के जरिए उपलब्ध होगा। इस अपडेट के बाद अब प्लेयर्स अपनी टीम के हर प्लेयर्स की वॉल्यूम अलग से सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अब गेम में एक यूनिवर्सल मार्क होगा, जिससे प्लेयर्स मैप में लोकेशन, गाड़ी, स्पलाई, दरवाज़ों और डेथ क्रेट को टैग कर सकते हैं।

PUBG Mobile लेटेस्ट अपडेट में डेथ रिप्ले भी जोड़ दिया गया है, जिससे प्लेयर्स गेम में अपने मरने का रिप्ले देख सकते हैं। अब ग्राफिक्स सेटिंग्स में एक कलरब्लाइंड मोड भी जोड़ा गया है।
Advertisement

इसके अलावा पबजी मोबाइल सीज़न 12 '2gether We Play!' 9 मार्च से खेलने के लिए उपलब्ध होगा। यह नया रोयाल पास भी गेम में कई बदलाव लेकर आएगा। अपडेट के पैच में लिखा है कि जो प्लेयर अपने गेम को 6 मार्च से पहले अपडेट कर लेंगे, उन्हें 50 सिलवर, 2,888 BP और 3 दिनों के लिए एक एनिवर्सरी पैन स्किन मिलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Pubg Mobile latest update
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  2. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  3. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भारः NPCI
#ताज़ा ख़बरें
  1. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  2. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  3. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  4. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  5. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  6. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  7. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  8. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  9. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  10. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.