PUBG बनाने वाली कंपनी Krafton भारत में ला रही नया गेम! प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें डिटेल्स

पिछले साल कंपनी के पॉपुलर गेम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया BGMI को भारत में गूगल प्लेट स्टोर और एप्पल स्टोर से हटा दिया गया था।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 24 फरवरी 2023 10:34 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के नए वीडियो गेम Road to Valor: Empires का टीजर शेयर किया है।
  • Krafton इससे पहले भारत में PUBG और BGMI भी पेश कर चुकी है।
  • Road to Valor: Empires एक रीयल टाइम प्लेयर बनाम प्लेयर गेम होने वाला है।

Krafton India भारत में अपने नए गेम लॉन्च के साथ एक और दांव खेलने जा रही है।

Photo Credit: Krafton

साउथ कोरिया की वीडियो गेम बनाने वाली कंपनी Krafton ने भारत में अपने नए गेम को लॉन्च करने की घोषणा की है। Krafton इससे पहले पॉपुलर गेम PUBG और Battlegrounds Mobile India (BGMI) भी लॉन्च कर चुकी है। अब कंपनी भारत में अपना एक और गेम लेकर आ रही है जिसका नाम Road to Valor: Empires रखा गया है। कंपनी इस गेम को काफी समय से टीज करती आ रही थी। अब आखिरकार इसके लिए प्री-रजिस्ट्रेशन भी कंपनी ने शुरू कर दिए हैं। Krafton India ने इसके प्री-रजिस्ट्रेशन की घोषणा कर दी है। 

Krafton India के सीईओ सीन सोन (Sean Sohn) ने भारत में कंपनी के नए वीडियो गेम Road to Valor: Empires का टीजर शेयर किया है। Linkedin पर टीजर जारी करते हुए सीन ने इसके प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होने की भी घोषणा कर दी है। सीन के लिंक्डइन अकाउंट पर इसका टीजर और प्री-रजिस्ट्रेशन अनाउंसमेंट भी देखा जा सकता है। Krafton इससे पहले भारत में PUBG और Battlegrounds Mobile India (BGMI) भी पेश कर चुकी है जो काफी पॉपुलर गेम रहे हैं। Road to Valor: Empires को Dreamotion ने डेवलप किया है। Dreamotion साउथ कोरिया का ही एक गेम डेवलपमेंट स्टूडिया है जिसे Krafton ने 2021 में अपने अधीन कर लिया था। 

Krafton India भारत में अपने नए गेम लॉन्च के साथ एक और दांव खेलने जा रही है। Road to Valor: Empires एक रीयल टाइम प्लेयर बनाम प्लेयर गेम होने वाला है जो कि हिंदी के अलावा देश की अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध करवाए जाने की खबर आ रही है। जैसा कि टीजर में देखा जा सकता है, इसमें प्लेयर को चुनने के लिए कई किरदारों का विकल्प भी दिया जाएगा। इनमें Athena, Odin, Medusa, Manticore, Achilles और Valkyries आदि शामिल हैं। 

आपको बता दें कि पिछले साल कंपनी के पॉपुलर गेम बैटल ग्राउंड्स मोबाइल इंडिया BGMI को भारत में गूगल प्लेट स्टोर और एप्पल स्टोर से हटा दिया गया था। इससे भी पहले 2020 में कंपनी के पॉपुलर गेम PUBG Mobile को भारत सरकार की ओर से बैन कर दिया गया था। इस गेम पर IT Act के सेक्शन 69A के तहत बैन लगाया गया था। इसके साथ सरकार की ओर से चीन से संबंध रखने वाली कई और ऐप्स को भी बैन कर दिया गया था। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  2. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  3. Vivo X500 में मिल सकता है 64 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा
  4. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Goat Sale: ₹30000 के बजट वाले ये स्मार्टफोन हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  2. Nokia 235 4G (2026) समेत HMD ने चार नए फीचर फोन किए लॉन्च, 1450mAh बैटरी, AI असिस्टेंट के साथ, जानें सबकुछ
  3. Amazon Prime Day Sale: ₹45000 सस्ता मिल रहा Galaxy S25 Ultra 5G, OnePlus N6 और Redmi Turbo 5 की बंपर गिरी कीमत
  4. Amazon Prime Day और Flipkart GOAT Sale 2026 हुई LIVE, जानें कहां मिल रहा सबसे बड़ा डिस्काउंट
  5. Tesla ने बनाया इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की डिलीवरी का रिकॉर्ड, यूरोप के मार्केट में रिकवरी से बढ़ी सेल्स
  6. Keeway ने भारत में लॉन्च किया Hypevolt-R इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिल सकती है 9,000mAh की बैटरी
  8. Hyundai ने Creta Electric के लिए पेश किया बैटरी रेंटल का ऑप्शन
  9. Apple की iPhone 18 Pro Max में सबसे बड़ी बैटरी देने की तैयारी
  10. Amazon Prime Days और Flipkart GOAT सेल में iPhone 17 Pro Max, Samsung Galaxy S25 जैसे फोन पर बंपर डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.